होम / बिजनेस / Stroke को लेकर खबरों में आए Nithin Kamath को कितना जानते हैं आप? 

Stroke को लेकर खबरों में आए Nithin Kamath को कितना जानते हैं आप? 

नितिन कामत ने सोशल मीडिया पर बताया है कि हाल ही में उन्हें माइल्ड स्ट्रोक आया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नितिन कामत (Nithin Kamath) को बीते दिनों आए Stroke की हर तरफ चर्चा है. नितिन अपनी सेहत को लेकर बेहद जागरुक हैं और पूरी तरह फिट हैं. इसके बावजूद स्ट्रोक आने से वह खुद भी हैरान हैं. ब्रोकिंग सर्विस प्‍लेटफॉर्म जेरोधा के को-फाउंडर एवं सीईओ नितिन कामत ने इस बात पर आश्चर्य जताया कि उनके जैसा फिट और सेहत को लेकर जागरुक व्यक्ति स्ट्रोक की चपेट में कैसे आ सकता है. 

2010 में हुई शुरुआत
नितिन ने अपने भाई निखिल कामत के साथ मिलकर 15 अगस्त 2010 को किफायती ब्रोकिंग प्‍लेटफॉर्म Zerodha की नींव रखी थी. आज यह प्‍लेटफॉर्म काफी ज्यादा फेमस हो गया है और तेजी से आगे बढ़ रहा है. दूसरे शब्दों में कहें तो जेरोधा ने भारत में ऑनलाइन ट्रेडिंग को लोकप्रिय बनाने में अहम किरदार निभाया है. 5 अक्टूबर 1979 को कर्नाटक के शिमोगा में जन्मे नितिन ने कंप्‍यूटर साइंस में BE की डिग्री ली है. वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं.

वाइफ हैं क्वालिटी चीफ 
जेरोधा के को-फाउंडर एवं सीईओ नितिन कामत ने 2008 में सीमा पाटिल से शादी की थी. सीमा जेरोधा में क्‍वालिटी चीफ हैं. दोनों को एक बेटा भी है. नितिन की संपत्ति की बात करें, तो एक रिपोर्ट के अनुसार उनके पास 5.4 अरब डॉलर की दौलत है. नितिन Rainmatter नाम के एक वेंचर कैपिटल फर्म के को-फाउंडर भी हैं. उन्होंने अपने छोटे भाई के साथ मिलकर जेरोधा को कुछ ही सालों में बुलंदियों पर पहुंचा दिया है. इस कंपनी की गिनती देश के सबसे बड़े किफायती ब्रोकिंग प्‍लेटफॉर्म में होती है, जिसके 1 करोड़ से ज्‍यादा एक्टिव सब्‍सक्राइबर हैं. Zerodha में 1500 से ज्‍यादा कर्मचारी हैं. 

क्या लिखा नितिन ने?
नितिन ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर अपने माइल्ड स्ट्रोक की जानकारी दी है. उन्होंने लिखा है - लगभग छह हफ्ते पहले मुझे अचानक हल्का स्ट्रोक आया था. इसका कारण पिता का देहांत, नींद न पूरी होना, थकान, शरीर में पानी की कमी और ज्यादा काम करना कुछ भी हो सकता है. स्ट्रोक आने के बाद मेरा चेहरा थोड़ा एक तरफ झुक गया. पढ़ने-लिखने में भी परेशानी हुई. मुझे पूरी तरह ठीक होने में तीन से छह महीनों का समय लग सकता है. बता दें कि नितिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने अनुभव साझा करते रहते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

2 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

5 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

6 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

7 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

7 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

6 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

2 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

4 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

5 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

5 hours ago