✕

होम / बिजनेस / कल जब आप दिवाली की खुशियों में डूबे थे, दरक रहा था अरबपतियों की दौलत का पहाड़

कल जब आप दिवाली की खुशियों में डूबे थे, दरक रहा था अरबपतियों की दौलत का पहाड़

कल टॉप लूजर रहे स्टीव बॉल्मर, उन्होंने एक ही झटके में 8.35 अरब डॉलर गंवा दिए. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में वह 10वें नंबर पर काबिज हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

कल जब आप दिवाली की खुशियों में डूबे हुए थे, तब दुनिया के अरबपतियों की दौलत का पहाड़ दरक रहा था. गुरुवार को अरबपतियों की लिस्ट में भारी उथल-पुथल देखने को मिली. दुनिया के नंबर 1 रईस एलन मस्क से लेकर एशिया के सबसे अमीर मुकेश अंबानी तक ने कल बड़ा नुकसान उठाया. दरअसल, अमेरिकी शेयर मार्केट में कल गिरावट का तूफान आया. डाऊ जोंस इंडस्ट्रीयल एवरेज 0.90% लुढ़ककर 41763 के लेवल पर बंद हुआ. इसी तरह, एसएंडपी 1.86% के नुकसान के साथ 5705 और नैस्डैक 2.76% गिरकर 18095 के लेवल पर बंद हुआ. इस वजह से अमेरिकी अरबपतियों की दौलत में भारी कमी देखने को मिली.  

जेफ बेजोस को तगड़ा झटका 
एलन मस्क ने कल एक ही झटके में 5.61 अरब डॉलर गंवा दिए. हालांकि, इस साल अब तक उन्होंने अपनी दौलत में 33.5 अरब डॉलर जोड़े हैं. उनकी कुल नेटवर्थ 263 अरब डॉलर है. Amazon फाउंडर जेब बेजोस को कल 6.12 अरब डॉलर का नुकसान हुआ. दुनिया के दूसरे नंबर के अरबपति बेजोस के पास 209 अरब डॉलर की संपत्ति है. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में तीसरे नंबर पर मौजूद Mark Zuckerberg को 31 अक्तूबर को 8.34 अरब डॉलर का फटका लगा. उनकी दौलत घटकर अब 201 अरब डॉलर रह गई है. इसी तरह, चौथे नंबर के अरबपति Larry Ellison ने 6.11 अरब डॉलर,  Bernard Arnault ने 1.88 और बिल गेट्स ने 2.35 अरब डॉलर गंवाए. 

अंबानी-अडानी ने इतना गंवाया
भारत की बात करें तो दीपावली के मौके पर हमारा शेयर बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ था. इस वजह से मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के दौलत भी कुछ कम हुई. अडानी ने एक दिन में 600 मिलियन डॉलर गंवा दिए. अब अडानी अरबपतियों की लिस्ट में 93.5 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 18वें स्थान पर हैं. वहीं, मुकेश अंबानी ने गुरुवार को 725 मिलियन डॉलर का नुकसान उठाया. वह 101 अरब डॉलर की कुल दौलत के साथ 17वें पायदान पर हैं. कल टॉप लूजर रहे स्टीव बॉल्मर, उन्होंने एक ही झटके में 8.35 अरब डॉलर गंवा दिए. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में वह 10वें नंबर पर काबिज हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

1 hour ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

4 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

4 hours ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

5 hours ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

4 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

1 hour ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस