होम / बिजनेस / मुंबई की इस मशहूर दुकान की फर्जी वेबसाइट बनाकर किया फर्जीवाड़ा
मुंबई की इस मशहूर दुकान की फर्जी वेबसाइट बनाकर किया फर्जीवाड़ा
एक फ्रॉड ने मुंबई की इस मशहूर दुकान की फर्जी वेबसाइट बनाकर महिला के साथ फर्जीवाड़ा कर दिया.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
फ्रॉड की दुनिया से आए दिन हमारे सामने कोई ना कोई खबर सामने आती रहती है. जैसे ही हम फ्रॉड के बारे में जानते हैं वैसे ही उसका तरीका बदल जाता है और वो नए तरीके से हमारे सामने आ जाता है. इस बार कुछ ऐसा ही मामला मुंबई से सामने आया है जहां एक शख्स ने मुंबई की मशहूर मिठाई की दुकान तिवारी ब्रदर्स की फर्जी वेबसाइट बनाकर सैकड़ों लोगों को चूना लगा दिया. उसने गूगल पे पर पेमेंट कराकर महिला को हजारों की चपत लगा दी. अब इस फ्रॉड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
कैसे करता था फ्रॉड?
यूपी के आगरा के रहने वाले 33 साल के राहुल तिवारी ने तिवारी ब्रदर्स नाम की फर्जी वेबसाइट बनाई और उसके बाद उसमें अपना नंबर ऐड कर दिया. इसके बाद गूगल पे पर भुगतान के जरिए ओटीपी डालकर भुगतान करने को कहता था. इस महिला से उसने 61 हजार रुपये से ज्यादा की रकम का फ्रॉड कर लिया. लेकिन बाद में उसकी शिकायत के बाद जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
आखिर कैसे बनाया इसने महिला को शिकार
दरअसल मुंबई के एक स्कूल में पढ़ाने वाली पारसी टीचर स्टूडेंट में बांटे जाने वाली मिठाई के लिए वेबसाइट ढूंढ़ रही थी. तभी उसकी नजर इस वेबसाइट पर गई. ऑर्डर करने के बाद उसे बताया गया कि जब तक वह 1950 रुपये का ऑर्डर नहीं करेगी तब तक उसके सामान की डिलीवरी नहीं की जाएगी. इस पर महिला ने भुगतान कर दिया. लेकिन डिलीवरी करने के लिए उसने महिला से दोबार उनकी यूपीआई आईडी के साथ औपचारिकता करने को कहा. इसके बाद उसने पेमेंट विंडो पर महिला से 29991 का कोड डालने को कहा. इसके बाद महिला ने डोगरा को बताया कि एकाउंट से राशि काट ली गई है. इसके बाद उस व्यक्ति ने राशि वापस पाने के बहाने फिर से उतनी राशि टाइप करने को कहा. जैसे ही उस महिला ने उस नंबर को टाइप किया उसके अकाउंट से फिर से उतनी रकम कट कई. इसके बाद उसने महिला के कॉल का जवाब देना बंद कर दिया और उनका नंबर ब्लॉक कर दिया. इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे आगरा से गिरफ्तार कर लिया.
कैसे पहचानें वेबसाइट असली है या नकली?
टैग्स