होम / बिजनेस / NGOs के लिए स्टॉक एक्सचेंज लाने की तैयारी तेज, जानिए SEBI के नियम, इससे आपको क्या फायदा?

NGOs के लिए स्टॉक एक्सचेंज लाने की तैयारी तेज, जानिए SEBI के नियम, इससे आपको क्या फायदा?

सोशल स्टॉक एक्सचेंज से सोशल इंटरप्राइेजज के लिए बाजार से फंड जुटाना आसान होगा, सेबी ने जुलाई में इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: देश में जल्द ही सोशल स्टॉक एक्सचेंज (SSE) की शुरुआत होने वाली है, इसके लिए मार्केट रेगुलेटर (Sebi) ने एक विस्तृत फ्रेमवर्क पेश किया है. इस फ्रेमवर्क में मार्केट रेगुलेटर ने बताया है कि जो भी Not-for-Profit Organisation (NPO) संस्थाएं SSE में रजिस्टर होना चाहती हैं उनके लिए क्या क्राइटेरिया होगा.  

सोशल स्टॉक एक्सचेंज के लिए नए नियम
अपने सर्कुलर में, मार्केट रेगुलेटर ने SSE के साथ रजिस्ट्रेशन के लिए NPO द्वारा पूरी की जाने वाली न्यूनतम जरूरतों को बताया है, NPO के लिए शून्य-कूपन शून्य प्रिंसिपल इंस्ट्रूमेंट्स जारी करके पैसे जुटाने की जरूरत और एक्सचेंज पर NPO की ओर से किए जाने वाले सालाना डिस्क्लोजर भी जरूरी किया है. लिस्टेड NPO को तिमाही के अंत से 45 दिनों के भीतर एSSE ये बताना होगा कि उसने पैसों का कहां इस्तेमाल किया, उसका पूरा ब्यौरा देना होगा. इसके साथ ही, SEBI ने SSE का इस्तेमाल करके पैसा जुटाने वाले सोशल एंटरप्राजेस को वित्त वर्ष के अंत से 90 दिनों के भीतर वार्षिक प्रभाव रिपोर्ट (AIR) को डिस्क्लोज करने को भी अनिवार्य किया है. 

क्या है सोशल स्टॉक एक्सचेंज 
सोशल स्टॉक एक्सचेंज से सोशल इंटरप्राइेजज के लिए बाजार से फंड जुटाना आसान होगा, सेबी ने जुलाई में इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया था. सोशल स्टॉक 
एक्सचेंज को आसान भाषा में समझें, तो यह एक तरह से सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले संगठनों (NGO) को बाजार से फंड जुटाने में मदद करेगा. जिस तरह से निजी कंपनियां अभी बाजार से पैसे जुटाती हैं, ठीक वैसे ही सोशल इंटरप्राइजेज (NGOs) भी खुद को शेयर बाजार में रजिस्टर्ड कराकर पैसे जुटा सकेंगे. इसके बारे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने पहले बजट भाषण में (साल 2019-20 के लिए) जिक्र किया था. 

रिटेल निवेशकों के लिए क्या फायदा 
Social Stock Exchange (SSE) की जब शुरुआत होगी तो ठीक वैसे ही काम करेगा जैसे कि BSE, NSE काम करते हैं. समाज के लिए काम कर रही संस्थाएं इस पर लिस्ट होंगी, उनके शेयरों की ट्रेडिंग होगी और कोई भी आम निवेशक  NGO के शेयरों को खरीद और बेच सकेगा, जैसा कि शेयर बाजार में कोई भी रिटेल निवेशक इस समय करता है 

नया नहीं है SSE
भारत में भले ही सोशल स्टॉक एक्सचेंज नया हो, लेकिन दुनिया में यूरोप, अमेरिकी देशों, यूके, कनाडा, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, जमैका और केन्या में पहले से चल रहे हैं.

VIDEO : iPhone 14 पर मिल रही इतनी भारी छूट, अब बहुत सस्ते में खरीद सकते हैं इसे

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

10 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

10 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

10 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

13 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

14 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

10 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

10 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

10 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.