✕

होम / बिजनेस / हमारे बाजार पर ऐसे ही प्यार नहीं लुटा रहे विदेशी निवेशक, ये है वजह

हमारे बाजार पर ऐसे ही प्यार नहीं लुटा रहे विदेशी निवेशक, ये है वजह

विदेशी निवेशकों ने इस महीने अब तक भारतीय शेयर बाजार में 6,139 करोड़ रुपए डाले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हमारे शेयर बाजार (Stock Market) की तेजी काफी हद तक विदेशी निवेशकों के रुख पर निर्भर करती है. जब विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) बाजार में खरीदारी करती हैं, तो मार्केट रॉकेट की रफ्तार से ऊपर चढ़ता है, लेकिन जब उनका जोर बिकवाली पर होता है तो बाजार को बिखरने से कोई नहीं रोक सकता. ऐसे तमाम उदाहरण मौजूद हैं जब FPI के बिकवाल बनने से बाजार धराशाही हो गया. अच्छी बात ये है कि फिलहाल विदेशी निवेशक भारतीय बाजार की तरफ आकर्षित हो रहे हैं.  

इस महीने इतनी खरीदारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने इस महीने अब तक भारतीय शेयर बाजार में 6,139 करोड़ रुपए डाले हैं. इससे पहले फरवरी में उन्होंने शेयरों में 1,539 करोड़ रुपए निवेश किए थे. जबकि जनवरी में FPI ने 25,743 करोड़ रुपए के शेयर बेच दिए थे. जानकार मानते हैं कि मजबूत आर्थिक वृद्धि, बाजार की बेहतर स्थिति और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट के चलते विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार का रुख कर रहे हैं. वैश्विक स्तर पर तमाम रिपोर्ट्स भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था की गवाही दे चुकी हैं. लिहाजा, निवेशकों को अहसास है कि भारतीय स्टॉक मार्केट में उनका पैसा सुरक्षित है और यहां जितना रिटर्न मिलने की संभावना कहीं और नहीं है.  

ये भी पढ़ें - Stock Market: इन शेयरों में निवेश के साथ करें सप्ताह की शुरुआत, बन जाएगा दिन! 

ये है खरीदारी की वजह
पिछले महीने की तुलना में मार्च में FPI का रुख अधिक सकारात्मक नजर आ रहा है. चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर उम्मीद से बेहतर 8.4 प्रतिशत पर रही है. इसके अलावा, हमारी बड़ी कंपनियों का प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा है. इस वजह से विदेशी निवेशकों के बीच भारतीय शेयर बाजार का आकर्षण बना हुआ है. कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि एफपीआई की भारतीय बाजार में दिलचस्पी बढ़ी है. इसके प्रमुख कारणों में बाजार की मजबूती, अमेरिकी में बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट और जीडीपी की वृद्धि दर के उम्मीद से बेहतर आंकड़े हैं. शेयरों के अलावा FPI ने समीक्षाधीन अवधि में ऋण या बॉन्ड बाजार में भी करीब 1025 करोड़ रुपए का निवेश किया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.