होम / बिजनेस / Vedanta से रिश्ता तोड़ने वाली Foxconn इस राज्य में कर रही है बड़ा निवेश 

Vedanta से रिश्ता तोड़ने वाली Foxconn इस राज्य में कर रही है बड़ा निवेश 

Foxconn की सपोर्टिंग कंपनी फॉक्सकॉन इंडस्ट्रियल इंटरनेट (FII) ने तमिलनाडु में निवेश के अवसरों पर चर्चा के लिए राज्य के मुख्यमंत्री से चर्चा की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वेदांता (Vedanta) के साथ सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने की डील से अलग हुई फॉक्सकॉन (Foxconn) तमिलनाडु में बड़ा निवेश करने जा रही है. ताइवान की इस कंपनी ने तमिलनाडु में मोबाइल कंपोनेंट प्लांट लगाने का ऐलान किया है. Foxconn 1600 करोड़ की लागत से राज्य के कांचीपुरम जिले में यह प्लांट लगाएगी. यह प्लांट कांचीपुरम जिले के श्रीपेरंबुदूर में फॉक्सकॉन के मौजूदा iPhone प्लांट के पास ही तैयार किया जाएगा. इसके लिए कंपनी ने तमिलनाडु सरकार के साथ एक लेटर ऑफ इंटेट (LoI) साइन किया है. 

क्रिएट होंगी इतनी जॉब्स
फॉक्सकॉन के मोबाइल कंपोनेंट प्लांट से 6000 से ज्यादा नौकरियां उत्पन्न होंगी. ताइवान की कंपनी के इस फैसले से राज्य सरकार खुश है. तमिलनाडु के उद्योग मंत्री टीआरबी राजा का कहना है कि फॉक्सकॉन राज्य में लगातार निवेश कर रही है, इससे पता चलता है कि दिग्गज विदेशी कंपनियों के लिए भारत में मैन्युफैक्चरिंग की पहली पसंद तमिलनाडु है. उन्होंने दावा किया कि इलेक्ट्रॉनिक सामानों के निर्यात में तमिलनाडु टॉप पर बना रहेगा और अगले कुछ सालों में निर्यात में बढ़ोत्तरी होगी.

कर्नाटक में भी होगा निवेश 
इस डील से पहले Foxconn की सपोर्टिंग कंपनी फॉक्सकॉन इंडस्ट्रियल इंटरनेट (FII) ने तमिलनाडु में निवेश के अवसरों पर चर्चा के लिए राज्य के मुख्यमंत्री से चर्चा की थी. तमिलनाडु के अलावा इस कंपनी की योजना कर्नाटक में भी इन्वेस्टमेंट की है. FII ने 17 जुलाई को कर्नाटक के CM और उद्योग मंत्री से मुलाकात की थी. कंपनी देवनहल्ली ITIR क्षेत्र और टुमकुरू में एक-एक प्लांट लगाना चाहती है. FII राज्य में 8800 करोड़ रुपए का निवेश कर सकती है. इससे करीब 14000 नौकरियां उत्पन्न होंगी. 

Ola ने किया था बड़ा ऐलान
बता दें कि इसी साल फरवरी में इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता ओला इलेक्ट्रिक (OLA Electric) ने तमिलनाडु में एक EV हब स्थापित करने का ऐलान किया था. ओला ने इसके लिए राज्य में 7,614 करोड़ रुपए का निवेश करने की बात कही थी और सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे. इस इन्वेस्टमेंट से राज्य में 3 हजार से ज्यादा नौकरियों के उत्पन्न होने की उम्मीद है. मालूम हो कि तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई को ऑटोमोबाइल उद्योग के कारण Detroit of India के रूप में भी जाना जाता है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

8 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

10 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

12 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

13 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

15 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

10 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

5 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

8 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

8 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

13 hours ago