✕

होम / बिजनेस / पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त व लेखक नवीन चावला का 79 वर्ष की आयु में निधन

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त व लेखक नवीन चावला का 79 वर्ष की आयु में निधन

नवीन चावला भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश कैडर (एजीएमयूटी) कैडर के 1969 बैच के अधिकारी थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त (Former Chief Election Commissioner of India) व लेखक नवीन बी चावला का शनिवार को निधन हो गया. उनकी आयु 79 वर्ष थी और वह भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश कैडर (एजीएमयूटी) कैडर के 1969 बैच के अधिकारी थे. चावला को मदर टेरेसा के जीवनी लेखक के रूप में भी जाना जाता है. ‘मदर टेरसा’ शीर्षक वाली जीवनी 1992 में ब्रिटेन में पहली बार प्रकाशित हुई और तब से इसके कई अनुवाद तथा संस्करण आ चुके हैं. शनिवार को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) के मेंमरशिप डिपार्टमेंट ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है. साथ ही जानकारी देते हुए बताया है कि उनका अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे ग्रीन पार्क स्थित श्मशान घाट में होगा. 

सिविल सेवा करियर के दौरान निभाई ये जिम्मेदारियां
चावला का जन्म 30 जुलाई 1945 को हुआ और उच्च शिक्षा सेंट स्टीफंस कॉलेज में प्राप्त करने से पहले उन्होंने सनावर के लॉरेंस स्कूल से स्कूली शिक्षा ली थी. सिविल सेवा करियर के दौरान उन्हें कई जिम्मेदारियां मिलीं. वह मुख्य रूप से दिल्ली में ही तैनात रहे, लेकिन कुछ समय के लिए उन्होंने अन्य केंद्र शासित प्रदेशों में भी सेवा दी. चुनाव आयुक्त नियुक्त होने से पहले वह केंद्रीय सचिव रहे. पूर्व नौकरशाह चावला 2005 से 2009 के बीच चुनाव आयुक्त रहे थे और 2009 का लोकसभा चुनाव उनकी निगरानी में हुआ. उसके बाद अप्रैल 2009 से जुलाई 2010 तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त रहे. 

निर्वाचन आयोग ने व्यक्त किया शोक
चावला के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए निर्वाचन आयोग ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में कई सुधार किए जिसमें तृतीय लिंग के मतदाताओं को ‘पुरुष’ या ‘महिला’ के रूप में मतदान करने के लिए बाध्य करने के बजाय ‘अन्य’ की नयी श्रेणी में मतदान करने की प्राथमिकता देना शामिल है. निर्वाचन आयोग ने कहा कि 16वें सीईसी के तौर पर चावला ने निर्वाचन आयुक्तों को हटाने की प्रक्रिया को सीईसी के समान बनाने के लिए संवैधानिक सुधारों की वकालत की थी. बयान में कहा गया, ‘‘चुनावी प्रक्रिया के प्रति उनका नेतृत्व और प्रतिबद्धता भारत निर्वाचन आयोग में हमें प्रेरित करती रहेगी.’’ 

एसवाई कुरैशी ने एक्स पर लिखी पोस्ट
पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त एसवाई कुरैशी ने कुरैशी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘भारत के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त नवीन चावला के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे.’’ 


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

18 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

20 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

21 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

22 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

1 day ago


बड़ी खबरें

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 hour ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 hour ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 hour ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

20 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

18 hours ago