होम / बिजनेस / Upgrade के पूर्व सीईओ को BYJU'S में मिली ये अहम जिम्‍मेदारी

Upgrade के पूर्व सीईओ को BYJU'S में मिली ये अहम जिम्‍मेदारी

BYJU'S में ये नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब एडटेक कंपनी विवादों और जांच से घिरी हुई है. खबर यहां तक तक आ रही है कि कंपनी ने कर्मचारियों के ऑफर लेटर छह महीने तक के लिए टाल दिए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कई तरह के संकटों का सामना कर रही BYJU'S ने अपने इंटरनेशनल कारोबार के विस्‍तार के लिए नई नियुक्ति की है. भारतीय एडटेक प्रमुख BYJU'S ने अपग्रेड के पूर्व सीईओ रहे अर्जुन मोहन को BYJU'S में अंतरराष्ट्रीय व्यापार का नया सीईओ नियुक्त किया है. अब वो BYJU'S में इंटरनेशनल बिजनेस की कमान देखेंगे. मोहन इससे पहले भी BYJU'S में रह चुके हैं, ये उनका दूसरा कार्यकाल है. इससे पहले, वह एक दशक से अधिक समय तक BYJU'S के मुख्य व्यवसाय अधिकारी ( Chief Business Officer) रह चुके हैं. उन्होंने 2020 में अपग्रेड में सीईओ के रूप में शामिल होने के लिए BYJU'S  छोड़ दी थी.

अपग्रेड(UpGrade) से जनवरी में दे चुके हैं इस्‍तीफा 
अर्जुन मोहन अपग्रेड(UpGrade) के सीईओ पद से जनवरी में इस्‍तीफा दे चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्‍होंने एक Linkedin पोस्‍ट में लिखा था कि मैंने शिक्षा क्षेत्र में अपनी यात्रा वर्ष 2008 में शुरू की थी और मेरा मानना है कि कैपेसिटी और क्‍वॉलिटी की लगातार समस्याओं को हल करने के लिए अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है. एक अलग बयान में उन्होंने कहा कि वह एडटेक और शिक्षा क्षेत्र में काम करना जारी रखेंगे. उन्‍होंने उस वक्‍त ये भी कहा था कि मैं आगे के सफर के लिए सोच रहा हूं. किसी के साथ काम करूंगा या अपना कुछ करूंगा ये आने वाला वक्‍त ही बताएगा. 

विवादों का सामना कर रही है एडटेक कंपनी 
मौजूदा समय में BYJU'S कई तरह की परेशानियों का सामना कर रही है. इनमें एजेंसियों की जांच से लेकर दूसरे विवाद भी शामिल हैं. कह सकते हैं कि कंपनी इस वक्‍त एक संकट के दौर से गुजर रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की हालत ये है कि उसने अपने कर्मचारियों के ऑफर लेटरों को भी डिले कर दिया है. इसके अतिरिक्‍त कंपनी के कई पूर्व कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि BYJU'S संबंधित प्राधिकरण, EPFO को भविष्य निधि का बकाया भुगतान नहीं कर रहा है. इसके बाद ईपीएफओ (EPFO) ने कंपनी की जांच शुरू कर दी है.

फाइनेंशियल डेटा मुहैया नहीं करा पाई कंपनी 
BYJU'S में संकट केवल इतना ही नहीं है उसे ईपीएफओ (EPFO) की जांच का सामना करना पड़ रहा है. हाल ही में BYJU'S के ऑडिटर डेलाइट ने इसलिए इस्‍तीफा दे दिया क्‍योंकि कंपनी के कई बार कहे जाने के बावजूद ऑडिट के लिए फाइनेंशियल रिकॉर्ड मुहैया नहीं कराए. इसके बाद कंपनी की ऑडिट करने की क्षमता पर सवाल उठाते हुए BYJU के ऑडिटर डेलॉइट ने पिछले महीने इस्तीफा दे दिया था. इस इस्‍तीफे ने भी बाजार में BYJU की साख में कमी लाने का काम किया था. 

बोर्ड से भी दे चुके हैं कई लोग इस्‍तीफा 
BYJU के लिए संकट यही खत्‍म नहीं होता है. दिलचस्‍प बात ये है कि सिकोइया कैपिटल इंडिया (Sequoia Capital India) के प्रमुख जी.वी. के रविशंकर, चैन जुकरबर्ग इनिशिएटिव (Chan Zuckerberg Initiative) के प्रमुख, के विवियन वू, Prosus के प्रमुखरसेल ड्रेसेनस्टॉक, ने पिछले महीने कंपनी का बोर्ड छोड़ दिया था. इन हाई प्रोफाइल अधिकारियों के बाहर निकलने के बाद अब बायजू रवीन्द्रन, रिजु रवीन्द्रन और दिव्या गोकुलनाथ कंपनी बोर्ड में रह गए हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

10 minutes ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

46 minutes ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

1 hour ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

16 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

10 minutes ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

1 hour ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

46 minutes ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

18 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

13 hours ago