✕

होम / बिजनेस / भारत की इस लोक कला से विदेशी मेहमान हो सकेंगे रूबरू…भारतमंडपम में सजेगा क्राफ्ट बाजार 

भारत की इस लोक कला से विदेशी मेहमान हो सकेंगे रूबरू…भारतमंडपम में सजेगा क्राफ्ट बाजार 

जी-20 समिट में भाग लेने वाले मेहमानों को सिर्फ भारत मंडपम की या कनवेंशन सेंटर की खुबसूरती देखने को नहीं मिलेगी बल्कि भारत की लोक कला और भारतीय प्रोडक्‍ट को भी देखने को मिलेंगे. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दिल्‍ली में 9 और 10 तारीख में होने वाले जी 20 समिट में सरकार की पूरी कोशिश है कि विदेशों से आने वाले मेहमानों को दिल्‍ली में ही पूरे भारत के दर्शन हो जाएं. इसी कड़ी में कॉमर्स मंत्रालय 8 से 10 सितंबर तक दिल्‍ली के प्रगति मैदान में स्थित भारत मंडपम में क्रॉफ्ट बाजार लगाने जा रहा है. इस बाजार में वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्‍ट के तहत भारत में बनने वाले बेहतरी प्रोडक्‍ट देखने को मिलेंगे. ये क्रॉफ्ट बाजार डेलीगेट और विदेशी मीडिया के लिए विशेष तौर लगाया जा रहा है. इसमें सभी राज्‍यों की प्रमुख चीजों को लगाया जाएगा. 

किस राज्‍य से क्‍या होगा विशेष ? 
जी 20 में 8 से 10 सितंबर तक लगने वाले इस क्रॉफ्ट मेले में 30 राज्‍य और केन्‍द्र शासित प्रदेश भाग लेने जा रहे हैं. इसमें 6 केन्‍द्रीय एजेंसियां भी भाग ले रही हैं. इनमें ट्राफेड, सेंट्रल कॉटेज इंडस्‍ट्रीज, खादी ग्रामोद्योग, सरस आजीविका, नेशनल बैंबू मिशन, नेशनल सिड्यूल कॉस्‍ट फाइनेंस, नेशनल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन जैसी संस्‍थाए भी क्राफ्ट बाजार में नजर आएंगी. 

किस राज्‍य का क्‍या सामान होगा आकर्षण का केन्‍द्र? 
अब आपको बताते हैं कि विदेशों से आने वाले मेहमानों को दिखाने के लिए भारत के किस राज्‍य से किन सामानों को जगह दी गई है. इसमें उत्‍तर भारत से कश्‍मीर का पेपर मैक, पश्चिम से राजस्‍थान का लाक की चूडि़यां, पूर्व में बिहार से मधुबनी पेंटिंग, दक्षिण में तमिलनाडु से तंजावुर पेंटिंग, वेस्‍ट में गुजरात से लिप्‍पॉन पेंटिंग, गुजरात का मड मिरर वर्क, गोआ का क्रॉटेच, राजस्‍थान का बंधेज सहित कई राज्‍यों का अलग-अलग सामान क्राफ्ट बाजार में देखने को मिलेगा. 

8 से 10 तक चलेगा जी 20 समिट 
जी 20 समिट 9 और 10 को होना है.इसमें भाग लेने के लिए 20 से ज्‍यादा देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्ष आ रहे हैं. अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन इस समिट के लिए 7 तारीख को शाम को ही पहुंच जाएंगे. 8 तारीख को पीएम मोदी और बाइडेन के बीच में शिखर वार्ता होगी. जबकि 9 और 10 को बाइडेन जी 20 समिट में भाग लेंगे. इस समिट में चीन ,कनाडा , रूस, जर्मनी, ब्रिटेन सहित कई बड़े देशों के प्रमुख पहुंचने जा रहे हैं.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन में मेकअप के नए ट्रेंड, लोटस का स्किनकेयर के साथ खूबसूरती निखारने पर जोर

त्योहारों में पारंपरिक परिधानों के साथ मेकअप भी व्यक्तिगत स्टाइल का अहम हिस्सा बन जाता है. इस बार फेस्टिव ब्यूटी ट्रेंड में ऐसे मेकअप उत्पादों पर जोर है, जो रंगों और आकर्षक लुक के साथ त्वचा की देखभाल को भी ध्यान में रखते हैं.

14 hours ago

तमिलनाडु में विमान ईंधन पर टैक्स में बड़ी कटौती, चेन्नई एयरपोर्ट पर वैट 29% से घटकर 16% हुआ

नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी और 31 अक्टूबर 2027 तक प्रभावी रहेंगी. इस फैसले से एयरलाइंस की परिचालन लागत घटाने और क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है.

15 hours ago

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल कारोबार को ₹1,254 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 36.5% बढ़ा

कंपनी ने दूसरी तिमाही के दौरान अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को भी मजबूत किया. Prawaas 5.0 में अगली पीढ़ी के पैसेंजर मोबिलिटी सॉल्यूशन पेश किए गए.

16 hours ago

RBI ने बैंकिंग सिस्टम में डाले ₹2.5 लाख करोड़, SBI रिसर्च ने मौद्रिक नीति के रुख पर उठाए सवाल

SBI रिसर्च के मुताबिक, आरबीआई की ओर से नकदी डालने और मौद्रिक सख्ती की रणनीति एक-दूसरे से मेल नहीं खाती. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सरकारी बॉन्ड पर यील्ड ऊंची बनी रह सकती है.

16 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण बाजार 2030 तक 600 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब सरकार के खाद्य प्रसंस्करण विभाग की प्रधान सचिव राखी गुप्ता भंडारी ने कहा, खेतों के नजदीक भंडारण और प्रसंस्करण सुविधाओं की कमी से हर साल करीब 1.53 लाख करोड़ रुपये की कृषि उपज बर्बाद होती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत के निजी क्षेत्र की ग्रोथ 4 महीने के उच्च स्तर पर, सर्विस सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

अक्टूबर में HSBC कंपोजिट PMI बढ़कर 56.7 पर पहुंचा, निर्यात ऑर्डर में जून 2025 के बाद सबसे तेज उछाल; मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी, रोजगार वृद्धि भी सुस्त

1 day ago

समुद्र मंथन का अर्थशास्त्र: समृद्धि के लिए विरोधी शक्तियों की जरूरत क्यों है

लेखिका प्रियंका शर्मा कैंतुरा इस लेख में बताती हैं कि देवताओं, असुरों और लक्ष्मी के प्राकट्य की प्राचीन कथा प्रतिस्पर्धा, सहयोग और धन सृजन के बारे में क्या सीख देती है.

10 hours ago