होम / बिजनेस / Food डिलीवरी कंपनी Swiggy को लगा झटका, कंपनी के Valuation में हुई इतनी बड़ी कमी 

Food डिलीवरी कंपनी Swiggy को लगा झटका, कंपनी के valuation में हुई इतनी बड़ी कमी 

कंपनी के को-फाउंडर इस बात को पहले ही कह चुके हैं कि अगर हमें प्रॉफिट हासिल करना है तो अपनी ऑपरेटिंग कॉस्‍ट को लेकर फिर से विचार करना होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दुनियाभर की कंपनियों के लिए पैदा हुए चैलेंज के बीच अब Swiggy के लिए बुरी खबर सामने आई है. इस जानकारी के अनुसार Invesco ने Swiggy को लेकर जो ताजा आंकलन किया है उसके अनुसार कंपनी की वैल्‍यू घट गई है. अब कंपनी की वैल्‍यू 10.7 बिलियन डॉलर से घटकर 8 बिलियन डॉलर तक आ गई है. Invesco का ये आंकलन इसलिए अहम है क्‍योंकि Invesco के जरिए ही Swiggy 700 मिलिनयन डॉलर जुटाने में कामयाब रहा था. 

सबसे valuable बन गई थी Swiggy

दरइअसल Invesco से 700 मिलियन डॉलर जुटाने वाली Swiggy इस निवेश के बाद सबसे वैल्‍यूएबल Startup बन गया था. Invesco से 700 मिलियन डॉलर जुटाए जाने के बाद कंपनी ने डेकाकॉर्न का दर्जा हासिल कर लिया था. डेकाकॉर्न का मतलब होता है जिस Startup का वैल्‍यूएशन 10 अरब डॉलर से ज्‍यादा होता है उसे डेकाकार्न कहते हैं. 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हालाँकि, एक हालिया फाइलिंग से पता चलता है कि Invesco ने Swiggy के मूल्यांकन को 10.7 बिलियन डॉलर से घटाकर 8 बिलियन डॉलर कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट ये भी कहती हैं कि टेकक्रंच की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल जनवरी में पैसा जुटाए जाने के बाद फर्म ने अक्‍टूबर में ही उसका वैल्‍यूएशन 8 बिलियन डॉलर कर दिया था. 

2014 में शुरू हुआ था Swiggy

Swiggy की शुरुआत वर्ष 2014 में एक फूड डिलीवरी  कंपनी के तौर पर हुई थी. इसके बाद वर्ष 2020 में कंपनी ने इंस्‍टामार्ट के साथ हाथ मिलकार अपने कारोबार में कई और फीचरों को जोड़ दिया. कंपनी hunting app Dineout जैसे रेस्‍टोरेंट का भी अधिग्रहण कर चुकी है. वर्ष 2022 Swiggy के लिए अच्‍छा नहीं रहा. पिछले साल कंपनी को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा. 2021 के मुकाबले Swiggy का नुकसान वर्ष 2022 में दोगुना से भी ज्‍यादा हो गया था. 2021 में जहां कंपनी को 1616.9 करोड़ का नुकसान हुआ था वहीं 2022 में ये बढ़कर 3628.9 करोड़ रुपये हो गया. हालांकि कंपनी का परिचालन रेवेन्‍यू दोगुने से अधिक बढ़कर 5704.9 करोड़ रुपये हो गया. 

इस साल कंपनी कर चुकी है 380 लोगों को बाहर 

इस साल की शुरुआत में ही कंपनी अपने 380 कर्मचारियों को बाहर कर चुकी है. कंपनी के ये 380 कर्मचारी उसके मीट कारोबार से जुड़े थे जिसे उसने बंद कर दिया है. वहीं दूसरी ओर Invesco के वैल्‍यूएशन कम किए जाने की ये खबर ऐसे में आई है जब इंस्‍टामार्ट के प्रमुख कार्तिक गुरुमूर्ति अपने रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए उसकी जिम्‍मेदारी Swiggy के सह-संस्थापक फनी किशन अडेपल्ली को देने की बात कर चुके हैं.  वहीं Swiggy के को फाउंडर श्रीहर्षा मजेटी पहले ही कह चुके हैं कि फूड चेन सेक्‍टर के लिए विकास दर हमारे अनुमानों से काफी कम है. ऐसे में अगर हमें प्रॉफिट हासिल करना है तो अपनी ऑपरेटिंग कॉस्‍ट को लेकर फिर से सोचना होगा.

जानिए कैसे अपने क्रेडिट कार्ड को रखें सुरक्षित ?  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

9 hours ago

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

9 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

11 hours ago

बजाज ऑटो का मुनाफा 46% उछला, रिकॉर्ड एक्सपोर्ट और घरेलू मांग से पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन

जून तिमाही में राजस्व 65% बढ़कर ₹21,689 करोड़ पहुंचा. घरेलू और निर्यात बाजार में रिकॉर्ड बिक्री से कंपनी ने बनाया नया कीर्तिमान, विशेषज्ञों ने आगे भी सकारात्मक रुख जताया.

12 hours ago

ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ा निवा बूपा, साइना-मीराबाई के साथ लॉन्च किया 'सेटबैक से कमबैक तक' अभियान

इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों और आम लोगों की उन प्रेरक कहानियों को सामने लाना है, जिन्होंने बीमारी, चोट या अन्य स्वास्थ्य चुनौतियों से उबरकर दमदार वापसी की.

12 hours ago

बड़ी खबरें

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

9 hours ago

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

9 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

11 hours ago

नौवीं अनुसूची पर उठे सवाल: "कानूनी है, लेकिन जवाबदेह नहीं", 75 साल बाद पहले संविधान संशोधन की समीक्षा

पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश, एएसजी समेत पैनल के सदस्यों ने बेंगलुरु में आयोजित गोलमेज चर्चा में 1951 के उस संशोधन पर विचार किया, जिसने कानूनों को न्यायिक समीक्षा से सुरक्षा प्रदान की थी.

15 hours ago