✕

होम / बिजनेस / हरित भविष्य की ओर पहला कदम: Inox Neo Energies को 50 मेगावाट का विंड पावर प्रोजेक्ट मिला

हरित भविष्य की ओर पहला कदम: Inox Neo Energies को 50 मेगावाट का विंड पावर प्रोजेक्ट मिला

यह प्रोजेक्ट आने वाले वर्षों में कंपनी की विकास रणनीति का आधार बनेगी और देश में स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में परिवर्तन को गति प्रदान करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इनॉक्स क्लीन एनर्जी लिमिटेड (Inox Clean Energies) की सहायक कंपनी और INOXGFL ग्रुप की अक्षय ऊर्जा इकाई, इनॉक्स नियो एनर्जीज लिमिटेड (Inox Neo Energies) ने अपने पहले विंड पावर प्रोजेक्ट नीलामी में 50 मेगावाट की क्षमता पाकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. कंपनी ने गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (GUVNL) की विंड फेज-IX नीलामी में हिस्सा लिया था, जिसका उद्देश्य गुजरात में कुल 250 मेगावाट की ग्रिड से जुड़ी पवन ऊर्जा प्रोजेक्ट का विकास करना है.

इनॉक्स नियो एनर्जीज लिमिटेड ने इस नीलामी में 100 मेगावाट के लिए बोली लगाई थी, जिसमें से कंपनी को 50 मेगावाट की स्वीकृति ₹3.66 प्रति यूनिट (kWh) की दर पर प्राप्त हुई है.

यह सफलता इनॉक्स नियो एनर्जीज लिमिटेड के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है और भारत के हरित ऊर्जा परिवर्तन में एक प्रमुख भूमिका निभाने की दिशा में इसका पहला कदम है.

इस अवसर पर INOXGFL समूह के रिन्यूएबल्स बिजनेस के ग्रुप सीईओ, कैलाश तराचंदानी ने कहा, “हमारा पहला प्रोजेक्ट हासिल करना इस बात का प्रमाण है कि इनॉक्स नियो एनर्जीज लिमिटेड भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में योगदान देने के लिए पूरी तरह से तैयार है. हम एक स्वच्छ और हरित भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं और यह 50 मेगावाट की प्रोजेक्ट हमारी परिवर्तनकारी यात्रा की शुरुआत है.”

इस रणनीतिक सफलता के साथ, इनॉक्स नियो एनर्जीज लिमिटेड अब अपनी विकास गति को और तेज कर सकेगी और भारत के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों में महत्वपूर्ण योगदान दे सकेगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

2049 तक बदल जाएगी भारत की जनसांख्यिकी, ‘वृद्ध समाज’ बनने से बढ़ेंगी आर्थिक चुनौतियां: मूडीज

प्रजनन दर में गिरावट और तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी से पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी वित्त पर बढ़ सकता है दबाव; उत्पादकता बढ़ाना और श्रमबल का विस्तार होगा अहम

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग से ग्रुप कंपनियों की रेटिंग पर क्या होगा असर? S&P ने दिया बड़ा अपडेट

S&P के मुताबिक, टाटा समूह की रेटिंग वाली कंपनियां स्वतंत्र पेशेवर प्रबंधन के तहत काम करती हैं, लेकिन टाटा संस उनकी रणनीतिक दिशा को प्रभावित करती है.

2 hours ago

कच्चा तेल नरम, एशियाई बाजार मजबूत, फिर भी गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज कैसी होगी शुरुआत?

मंगलवार को सेंसेक्स 242.65 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 72,529.07 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी इंडेक्स 64.05 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 22,716.20 पर बंद हुआ.

2 hours ago

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

17 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

18 hours ago

बड़ी खबरें