✕

होम / बिजनेस / वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ADB अध्यक्ष से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ADB अध्यक्ष से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

निर्मला सीतारमण ने इस बात पर जोर दिया कि भारत ADB को नए, इनोवेटिव फाइनेंसिंग प्रोडक्ट्स और मॉडलों के पायलट के अवसर देता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) के अध्यक्ष मसातो कांडा और इटली के वित्त मंत्री जिआनकार्लो जॉर्जेटी से मुलाकात की. इस अहम मीटिंग में कई आर्थिक मुद्दों पर चर्चा हुई लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को लेकर कोई जिक्र नहीं हुआ. सीतारमण बहुपक्षीय विकास एजेंसी एडीबी की 58वीं वार्षिक बैठक में हिस्सा लेने के लिए मिलान में हैं. एडीबी मीटिंग से इतर सीतारमण ने कांडा और जॉर्जेटी से मुलाकात कर विश्व एवं एशियाई क्षेत्र के समक्ष मौजूद विभिन्न आर्थिक मुद्दों पर चर्चा की.

इकोनॉमिक ग्रोथ पर फोकस कर रहा भारत

वित्त मंत्रालय ने एक्स पर कहा, "एडीबी अध्यक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठक में वित्त मंत्री ने दोहराया कि भारत प्राइवेट सेक्टर के नेतृत्व वाले इकोनॉमिक ग्रोथ पर फोकस कर रहा है. वह दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता, जीएसटी कार्यान्वयन, उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन जैसे साहसिक पहलों के माध्यम से लगातार अनुकूल नीति एवं नियामक परिवेश का निर्माण कर रहा है, ताकि व्यापार करने में अधिक सुगमता हो." 

इटली वित्त मंत्री से भी की मुलाकात

वित्त मंत्री ने इटली के वित्त मंत्री जियानकार्लो जियोर्जेट्टी से भी इस मुद्दे पर मुलाकात की. भारत ने जोर दिया कि ऐसे देशों को आर्थिक मदद नहीं दी जानी चाहिए, जो आतंकवाद को संरक्षण या बढ़ावा देते हैं. भारत इस दिशा में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी अपनी बात रख रहा है ताकि इन देशों को फाइनेंशियल मॉनिटरिंग की ग्रे लिस्ट में डालने के प्रोसेस पर बातचीत हो सके.

इसके अलावा, वित्त मंत्रालय ने मासातो कांडा से मुलाकात की डिटेल्स सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया. बातचीत में इनसॉल्वेंसी और बैंकरप्सी कोड, कॉरपोरेट टैक्स में कटौती, जीएसटी, और स्टार्टअप योजनाओं जैसे विषयों पर भी विचार विमर्श हुआ. निर्मला सीतारमण ने इस मौके पर ADB को भारत में नई फाइनेंसिंग तकनीक और मॉडल्स को परखने का आमंत्रण दिया.

ADB के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की 58वीं वार्षिक बैठक 4 से 7 मई 2025 तक

ADB के 'बोर्ड ऑफ गवर्नर्स' की 58वीं वार्षिक बैठक 4 से 7 मई, 2025 तक मिलान में होगी. मिलान मालपेन्सा हवाई अड्डे पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का स्वागत राजदूत वाणी राव और महावाणिज्यदूत लावण्या कुमार ने किया. वित्त मंत्रालय के अनुसार, एडीबी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स, एडीबी मेंबर्स और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल मीटिंग्स में भाग लेंगे.

सालाना बैठक के दौरान सीतारमण इटली, जापान और भूटान के वित्त मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगी. साथ ही एडीबी के प्रेसिडेंट, इंटरनेशनल फंड फॉर एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट (IFAD) के प्रेसिडेंट और जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन (JBIC) के गवर्नर के साथ भी बैठकें करेंगी. वह मिलान में ग्लोबल थिंक टैंक्स, बिजनेस लीडर्स और सीईओ से मिलने के अलावा भारतीय प्रवासियों के साथ भी बातचीत करेंगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

कच्चा तेल नरम, एशियाई बाजार मजबूत, फिर भी गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज कैसी होगी शुरुआत?

मंगलवार को सेंसेक्स 242.65 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 72,529.07 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी इंडेक्स 64.05 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 22,716.20 पर बंद हुआ.

3 minutes ago

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

15 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

15 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले फ्लिपकार्ट की बड़ी तैयारी, 1.4 करोड़ क्यूबिक फीट बढ़ी वेयरहाउसिंग क्षमता

लेह, कारगिल और पूर्वोत्तर के कई नए इलाकों तक पहुंचा ‘द बिग बिलियन डेज’; ईकार्ट नेटवर्क में जुड़े 750 से ज्यादा नए पिन कोड

16 hours ago

अडानी ग्रुप को सेबी से बड़ी राहत, MPS मामले में 4 कंपनियों ने ₹1.48 करोड़ में किया सेटलमेंट

अडानी ग्रुप से जुड़े मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (MPS) मामले में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 28 सितंबर को दो अहम आदेश जारी किए.

17 hours ago

बड़ी खबरें