होम / बिजनेस / Happy B'day Nirmala Sitharaman: वित्तमंत्री के 5 अनसुने किस्से जो आप नहीं जानते होंगे

Happy B'day Nirmala Sitharaman: वित्तमंत्री के 5 अनसुने किस्से जो आप नहीं जानते होंगे

देश की दूसरी महिला वित्तमंत्री के तौर पर वो 2019 से काम कर रही है. हालांकि वो देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्तमंत्री हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः आज वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 63 साल की हो गई हैं. 18 अगस्त,1959 को तमिलनाडु के मदूरै में जन्मी सीतारमण ने पहले सेल्सवुमेन के तौर पर नौकरी की थी. देश की दूसरी महिला वित्तमंत्री के तौर पर वो 2019 से काम कर रही है. हालांकि वो देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्तमंत्री हैं. एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मी सीतारमण के पिता नारायण सीतारमण रेलवे में काम करते थे, जबकि उनकी मां सावित्री सीतारण एक गृहणी थीं. 

पीएम नरेंद्र मोदी ने "मूल्यवान कैबिनेट सहयोगी" को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "निर्मला जी अर्थव्यवस्था को बदलने और 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' को आगे बढ़ाने में सबसे आगे हैं. मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं."

जेएनयू से हासिल की है मास्टर्स की डिग्री

जहां तक पढ़ाई का सवाल है तो फिर सीतारमण ने त्रिरुचापल्ली के सीतलक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज से बीए इकोनॉमिक्स किया था. इसके बाद उन्होंने इकोनॉमिक्स में मास्टर्स की डिग्री जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से 1984 में हासिल की और वहीं से इंडो यूरोपियन टेक्सटाइल ट्रेड में पीएचडी की. 

लंदन में थीं सेल्सवुमन 

राजनीति में अपना सफर शुरू करने से पहले सीतारमण अपने पति परकला प्रभाकर के साथ लंदन में रहती थीं, जहां उन्होंने एक सेल्सवुमन के रूप में शुरुआत की थी. उन्होंने कुछ समय के लिए लंदन में होम डेकोर स्टोर हैबिटेट के लिए काम किया है. बाद में, वह सीनियर मैनेजर (रिसर्च एंड एनालिसिस) के रूप में प्राइस वाटरहाउस कूपर्स (PWC) में शामिल हुईं. सीतारमण ने कुछ समय के लिए बीबीसी, लंदन के को भी अपनी सेवाएं दी. 

वंचितों के लिए स्कूल

सीतारमण ने एक नीति अनुसंधान केंद्र के साथ मिलकर वंचित बच्चों के लिए एक स्कूल की स्थापना की है. उन्होंने हैदराबाद में प्रणव स्कूल की स्थापना की है. 

1991 में ज्वाइन की थी बीजेपी

1991 में - जिस वर्ष भारत की आर्थिक यात्रा का स्वर्णिम चरण शुरू हुआ - सीतारमण भारत लौट आईं और पार्टी नेता रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता बनीं. उन्होंने वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के लिए राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में भी काम किया है. उन्होंने मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में राज्य मंत्री के रूप में वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के विभागों को भी संभाला था.

राष्ट्रीय महिला आयोग में सेवा दी

एफएम निर्मला सीतारमण ने अटल बिहारी वाजपेयी के तहत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) शासन के दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग के लिए नामांकित किया गया था. NCW में उनका कार्यकाल 2003 से 2005 तक रहा था.

खेल, क्लब, पसंदीदा शगल और मनोरंजन

सीतारमण को यात्रा, ट्रेकिंग, संगीत और खाना बनाना पसंद है. इसके अलावा, उनके पास शास्त्रीय गीतों का एक विशाल संग्रह है.

VIDEO: फेस्टिव सीजन में और महंगा होगा आटा, गेहूं की कीमतों में हुई बढ़ोतरी

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NTPC का ग्रीन ट्रांजिशन: FY37 तक 250 GW क्षमता और 16.8 लाख करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

NTPC ने FY2037 तक कुल 250 गीगावाट उत्पादन क्षमता और 136 गीगावाट रिन्यूएबल क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 16.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है. 

18 minutes ago

RBI का नया नियम: 1 अक्टूबर से बल्क डिपॉजिट पर अलग-अलग ब्याज दरें तय कर सकेंगे बैंक

यह सुविधा घरेलू रुपये के बल्क डिपॉजिट और अनिवासी भारतीयों (NRI) के रुपये वाले बल्क डिपॉजिट, दोनों पर लागू होगी.

37 minutes ago

लगातार दूसरे दिन तेजी के बाद बाजार पर नजर, GIFT Nifty चढ़ा; आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 273.55 अंक यानी 0.35% की बढ़त के साथ 77,928.15 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 66.95 अंक चढ़कर 24,317.15 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ.

46 minutes ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

15 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

16 hours ago


बड़ी खबरें

लगातार दूसरे दिन तेजी के बाद बाजार पर नजर, GIFT Nifty चढ़ा; आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 273.55 अंक यानी 0.35% की बढ़त के साथ 77,928.15 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 66.95 अंक चढ़कर 24,317.15 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ.

46 minutes ago

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

8 minutes ago

NTPC का ग्रीन ट्रांजिशन: FY37 तक 250 GW क्षमता और 16.8 लाख करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

NTPC ने FY2037 तक कुल 250 गीगावाट उत्पादन क्षमता और 136 गीगावाट रिन्यूएबल क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 16.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है. 

18 minutes ago

RBI का नया नियम: 1 अक्टूबर से बल्क डिपॉजिट पर अलग-अलग ब्याज दरें तय कर सकेंगे बैंक

यह सुविधा घरेलू रुपये के बल्क डिपॉजिट और अनिवासी भारतीयों (NRI) के रुपये वाले बल्क डिपॉजिट, दोनों पर लागू होगी.

37 minutes ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

20 hours ago