होम / बिजनेस / महंगाई से लड़ाई कठिन है, अभी और लंबी चलेगी: RBI की रिपोर्ट

महंगाई से लड़ाई कठिन है, अभी और लंबी चलेगी: RBI की रिपोर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक हेडलाइन कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) आधारित महंगाई, जो सितंबर में 7.4 परसेंट रही थी, अपने चरम पर पहुंच सकती है और आगे जाकर गिर सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: महंगाई को लेकर लड़ाई जल्द खत्म होती नहीं दिख रही है, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक रिपोर्ट में कहा कि महंगाई के खिलाफ लड़ाई लंबी होगी, क्योंकि मॉनिटरी पॉलिसी लंबे और परिवर्तनशील अंतराल के साथ चलती है. रिपोर्ट को रिजर्व बैंक के 28 अधिकारियों ने लिखा है, जिसमें डिप्टी गवर्नर माइकल पात्रा भी शामिल हैं. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि ये लेखकों के अपने विचार हैं, ये रिजर्व बैंक के विचार नहीं है. 

महंगाई से लड़ाई अभी लंबी चलेगी
रिजर्व बैंक की ओर से ‘State of the economy’नाम से रिपोर्ट जारी होती है, इस बार इस रिपोर्ट में महंगाई को लेकर लड़ाई को कठिन बताया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि ये अनिश्चतताओं से भरी लड़ाई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि, फिर भी, अगर हम सफल होते हैं, तो हम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक के रूप में भारत की संभावनाओं को मजबूत करेंगे, जो दुनिया के बाकी हिस्सों के साथ नकारात्मक महंगाई अंतर का आनंद ले रही है.

रिपोर्ट के मुताबिक हेडलाइन कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) आधारित महंगाई, जो सितंबर में 7.4 परसेंट रही थी, अपने चरम पर पहुंच सकती है और आगे जाकर गिर सकती है. जनवरी 2022 से CPI रिजर्व बैंक के 2-6 परसेंट की सहनीय सीमा से ऊपर ही रही है. जिसकी वजह से रिजर्व बैंक रेपो रेट में अबतक 190 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी कर चुका है.

9 महीने से महंगाई बेकाबू 
रिपोर्ट में कहा गया है कि महंगाई को लेकर सकारात्मक नतीजे विदेशी निवेशकों में एक बार फिर से उत्साह भरेगा, बाजारों को स्थिर करेगा और स्थायी आधार पर वित्तीय स्थिरता को सुरक्षित करेगा. सितंबर में महंगाई दर 7.41 परसेंट रही थी, जो कि लगातार 9 महीने से रिजर्व बैंक की सहनसीमा 6 परसेंट से ऊपर है. अब चूंकि कई बार ब्याज दरें बढ़ाने के बावजूद महंगाई 6 परसेंट की सीमा के ऊपर है, तब रिजर्व बैंक को केंद्र सरकार को ये बताना होगा कि ऐसा क्यों है. आखिर क्यों महंगाई काबू में नहीं आ रही है. रिजर्व बैंक को ये बताना होगा कि क्यों वो महंगाई को 4 परसेंट (+-2%) की सीमा रेखा में लाने में असफल रही है. 

हालांकि लेखकों का मानना ​​है कि हेडलाइन महंगाई सितंबर के उच्च स्तर से कम होने के लिए तैयार है, ये सकारात्मक बदलाव खाने पीने की चीजों से आएंगे, जिसे साल की पहली छमाही में काफी झटके लगे हैं. साल के बाकी दिनों में सुधारों में और मजबूती के लिए भारत तैयार है. 

VIDEO: ई-वाहन खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, सरकार सभी को दे रही बंपर छूट


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

22 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago