होम / बिजनेस / Federal Bank Q2 Results: नेट प्रॉफिट में आया उछाल, शेयरों में आई गिरावट!

Federal Bank Q2 Results: नेट प्रॉफिट में आया उछाल, शेयरों में आई गिरावट!

Federal Bank ने वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही के लिए अपने नतीजे जारी कर दिए हैं और बैंक के शेयरों में गिरावट आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्राइवेट सेक्टर के जाने माने बैंक, फेडरल बैंक (Federal Bank) द्वारा हाल ही में वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही (Q2 FY24) के लिए अपने नतीजे जारी कर दिए हैं. सालाना आधार पर बैंक के प्रॉफिट में 35.54% की वृद्धि देखने को मिली है जिसके बाद बैंक का नेट प्रॉफिट 953.82 करोड़ रुपयों के स्तर पर पहुंच चुका है. 

GNPA में हुआ सुधार
इसके साथ ही वित्त वर्ष 24 में जुलाई से सितंबर की तिमाही के दौरान बैंक के GNPA (ग्रॉस नॉन परफॉर्मिंग एसेट) में भी सुधार देखने को मिला है. फेडरल बैंक का GNPA वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही के दौरान 2.38% हुआ करता था और वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही के दौरान यह 2.26% पर पहुंच गया है. अगर बैंक की NPA (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स) की बात करें तो इस अवधी के दौरान बैंक का NPA 0.64% पर स्थिर बना रहा जबकि साल भर पहले यह 0.69% हुआ करता था. 

कमाई में भी हुई बढ़ोत्तरी
दूसरी तरफ अगर बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम की बात करें तो इसमें भी सालाना आधार पर 16.72% की वृद्धि देखने को मिली है. साल भर पहले बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम 1761.83 करोड़ रुपए हुआ करती थी जो इस तिमाही के दौरान बढ़कर 2056.42 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है. बैंक द्वारा वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी करने से पहले बैंक के शेयरों में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. 

बैंक के शेयरों में आया उछाल
फेडरल बैंक द्वारा वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही के लिए अपने नतीजे जारी करने से पहले ब्रोकरेज से लेकर शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने वाले लोगों तक सभी लोग काफी उत्सुक नजर आ रहे थे और इसी उत्सुकता की बदौलत बैंक के शेयरों में उछाल भी देखने को मिला था. आपको बता दें कि नतीजे आने से पहले 12 बजकर 45 मिनट के आस पास बैंक के शेयर 152.55 रूपए प्रति शेयर के अपने अब तक के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गए थे. लेकिन नतीजों के जारी होने के बाद खबर लिखे जाने तक बैंक के शेयरों में 0.74% की गिरावट देखने को मिली थी और 148.30 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गए थे.
 
यह भी पढ़ें: Electoral Bond Scheme से पार्टियों को मिले 12,000 करोड़? Supreme Court जल्द करेगा सुनवाई!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

8 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

8 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

9 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

9 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

9 hours ago

बड़ी खबरें