होम / बिजनेस / व्हीकल्स बनाने वाली इस कंपनी का शेयर भर सकता है झोली, क्या आपने लगाया है पैसा?
व्हीकल्स बनाने वाली इस कंपनी का शेयर भर सकता है झोली, क्या आपने लगाया है पैसा?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि मजबूत डिमांड के चलते कंपनी की प्रॉफिटैबिलिटी में सुधार देखने को मिल सकता है, जिससे इसके शेयर और ऊपर जा सकते हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव आम बात है, लेकिन सोच-समझकर और रिसर्च करके किया गया इन्वेस्टमेंट फायदा देकर ही जाता है. कमर्शियल व्हीकल्स बनाने वाली कंपनी अशोक लीलैंड (Ashok Leyland) में अब भी निवेश की बेहतर संभावनाएं नजर आ रही हैं. सोमवार को ये शेयर करीब साढ़े तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ 152.50 रुपए पर बंद हुआ. कंपनी के शेयरों में यह तेजी सितंबर तिमाही के मजबूत नतीजों का परिणाम है. हालांकि, मंगलवार को खबर लिखे जाने तक इसमें 0.18% की गिरावट दर्ज की गई थी.
मजबूत डिमांड का मिलेगा फायदा
शेयर मार्केट एक्सपर्ट्स Ashok Leyland को लेकर बुलिश हैं. उनका मानना है कि मजबूत डिमांड के चलते कंपनी की प्रॉफिटैबिलिटी में सुधार देखने को मिल सकता है, जिससे इसके शेयर और ऊपर जा सकते हैं. उनका अनुमान है कि अशोक लीलैंड के शेयर 200 रुपए तक का आंकड़ा छू सकते हैं. ब्रोकरेज हाउस प्रभुदास लीलाधर Ashok Leyland के शेयरों पर बाय (Buy) रेटिंग बनाए रखी है. उसने एक नोट में कहा है कि मॉडल लॉन्चेज और बस सेगमेंट में रिवाइवल के कारण कंपनी बेहतर स्थिति में रहेगी. इसके अलावा, डिमांड के कारण प्राइस रिटेंशन और कमोडिटी प्राइसेज की नरमी की वजह से मार्जिन एक्सपैंशन भी देखने को मिल सकता है.
इन्होंने भी दी बाय रेटिंग
इसी तरह, ब्रोकरेज हाउस JM फाइनेंशियल ने Ashok Leyland के शेयरों को बाय रेटिंग देते हुए 190 रुपए का टारगेट प्राइज दिया है. वहीं, ब्रोकरेज हाउस ICICI सिक्योरिटीज ने भी कंपनी के शेयरों को बाय रेटिंग दी है. ICICI सिक्योरिटीज ने इसे 180 रुपए का टारगेट प्राइज दिया है. पिछले छह महीनों में कंपनी के शेयरों में 21.47% की तेजी आई है. बीते पांच दिनों में यह आंकड़ा 2.73% है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कमर्शियल व्हीकल्स की डिमांड को देखते हुए कंपनी के शेयरों में आगे भी तेजी देखने को मिल सकती है.
ऐसा रहा है कंपनी का प्रदर्शन
कंपनी के प्रदर्शन की बात करें, तो चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में Ashok Leyland को 199.31 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ है. जबकि कंपनी को पिछले साल की सितंबर तिमाही में 83.01 करोड़ रुपए का नेट लॉस हुआ था. सितंबर 2022 तिमाही में कंपनी का रिवेन्यु करीब 8265.95 करोड़ रुपए रहा है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 4457.85 करोड़ था. इस लिहाज से देखें तो कंपनी की स्थिति बेहतर हो रही है. यही वजह है कि एक्सपर्ट्स इसे बाय रेटिंग दे रहे हैं.
टैग्स