होम / बिजनेस / BW Flexispaces: को-वर्किंग स्पेस से बढ़ती है प्रोडक्टिविटी? जानिए एक्सपर्ट्स की राय!

BW Flexispaces: को-वर्किंग स्पेस से बढ़ती है प्रोडक्टिविटी? जानिए एक्सपर्ट्स की राय!

पिछले दो सालों के दौरान सबसे तेजी से बढ़ने वाली दो प्रंमुख इंडस्ट्रीज में से एक को-वर्किंग और ऑफिस स्पेस भी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

को-वर्किंग स्पेस के बढ़ते हुए क्षेत्र की बेहतर समझ के लिए आज BW बिजनेसवर्ल्ड द्वारा मुंबई में BW Realty Flexispaces का आयोजन किया गया. को-वर्किंग स्पेस के क्षेत्र की वृद्धि को समझना जितना जरूरी है उतना ही जरूरी इस क्षेत्र द्वारा एक व्यक्ति की प्रोडक्टिविटी में किया गया योगदान भी जरूरी है.

तेजी से बढ़ रहे को-वर्किंग स्पेस
पिछले दो सालों के दौरान सबसे तेजी से बढ़ने वाली दो प्रंमुख इंडस्ट्रीज में से एक को-वर्किंग और ऑफिस स्पेस भी हैं. देश में मौजूद कुल ऑफिस स्पेस में से लगभग 30% का इस्तेमाल को-वर्किंग स्पेस के रूप में किया जा रहा है. कुछ समय पहले तक कुल ऑफिस स्पेस का केवल 5% हिस्सा ही को-वर्किंग स्पेस के रूप में इस्तेमाल किया जाता था. इस क्षेत्र में बहुत ही तेजी से वृद्धि हुई है और आने वाले समय में भी इसमें काफी तेजी से वृद्धि होने के आसार हैं. 

सबसे जरूरी सवाल
यहां ध्यान देने वाली एक जरूरी बात ये भी है कि पिछले कुछ सालों के दौरान ऑफिस-स्पेस के क्षेत्र में भी काफी वृद्धि देखने को मिली है और यह भी को-वर्किंग स्पेस के क्षेत्र में वृद्धि का एक प्रमुख कारण है. कोविड के दौरान बहुत से लोगों द्वारा अपने वर्किंग स्पेस को छोड़ दिया गया था और कोविड के बाद से ही लोग ऑफिस जाने की बजाय काम करने का एक ‘फ्लेक्सिबल’ तरीका तलाश रहे हैं. ऐसे में यह सवाल जरूरी हो जाता है कि ऑफिस या फिर वर्किंग स्पेस का प्रमुख काम क्या है? 

इस तरह बढ़ती है प्रोडक्टिविटी
इस मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए Awfis India के डिप्टी CEO, Sumit Lakhani ने कहा कि वैसे तो ऑफिस बहुत से विभिन्न कामों के लिए जरूरी है लेकिन एक व्यक्ति की प्रोडक्टिविटी में बढ़ोत्तरी करने, लोगों के बीच कम्युनिकेशन को बेहतर बनाने और लोगों के साथ काम करने के तरीके को बेहतर बनाने में प्रमुख रूप से काम करता है. दूसरी ओर, प्रेस्टीज ऑफिस वेंचर के CEO Juggy Marwaha ने कहा कि लोगों की प्रोडक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए यह जरूरी है कि हम एक ऐसा ऑफिस बनाएं जो भविष्य के ऑफिस की तरह आधुनिक हो. 
 
यह भी पढ़ें: BW Flex Summit: बढ़ रहा है Co-Working ऑफिस का चलन!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

6 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

8 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

9 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

11 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

13 hours ago

बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

8 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

2 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

5 hours ago