होम / बिजनेस / क्या PVR-Inox के शेयर लगाएंगे लंबी छलांग? जानें क्या है एक्सपर्ट्स का कहना

क्या PVR-Inox के शेयर लगाएंगे लंबी छलांग? जानें क्या है एक्सपर्ट्स का कहना

लगातार हिट हो रहीं फिल्मों के चलते पीवीआर-आईनॉक्स की आर्थिक सेहत भी बेहतर होती जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बॉलीवुड के लिए पिछला कुछ समय अच्छा रहा है. शाहरुख खान की 'पठान', 'जवान' और सनी देओल की 'गदर' ने जमकर गदर काटा था. अब रणबीर कपूर की 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है. इन फिल्मों की सफलता के चलते PVR-आईनॉक्स की आर्थिक सेहत भी तेजी से सुधर रही है. कंपनी के शेयरों में उछाल जारी है और एक्सपर्ट्स भी इस शेयर पर दांव लगाने की सलाह दे रहे हैं.  

इतना चढ़ सकता है स्टॉक
मीडिया रिपोर्ट्स में कुछ ब्रोकरेज फर्म्स के हवाले से बताया गया है कि PVR-Inox के शेयर आने वाले दिनों में 2240 से 2340 रुपए तक पहुंच सकते हैं. आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने 2240 रुपए के Target Price के साथ पीवीआर-आईनॉक्स को खरीदने की सलाह दी है. इसी तरह, जेएम फाइनेंशियल ने इसके लिए 2340 रुपए का टारगेट प्राइज सेट किया है. फर्म ने PVR-Inox को बाय रेटिंग दी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, पीवीआर के लिए 11 विश्लेषकों ने स्ट्रांग Buy की सलाह दी है. वहीं, 2 एनालिस्ट ने इसे होल्ड और केवल एक ने बेचने की सलाह दी है. फिलहाल PVR कस शेयर 1,740.20 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.

इसलिए बुलिश हैं एक्सपर्ट्स 
PVR के शेयर होल्डिंग पैटर्न की बात करें, तो इसमें प्रमोटर्स की हिस्सदेारी 27.46% से बढ़कर 27.61% हो गई है. विदेशी संस्थागत निवेशकों ने इसमें अपनी हिस्सेदारी 31.20% से घटाकर 26.83% कर दी है. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी 30.20% से बढ़कर 33.15 प्रतिशत हो गई है. बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर पहले 'पठान, 'जवान' और 'गदर 2' ने जलवा बिखेरा था. अब 'एनिमल' और 'सैम बहादुर' मोटी कमाई कर रही हैं. वहीं, मध्यम बजट वालीं फिल्में 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'OMG2' और 'ड्रीम गर्ल 2' ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था. ऐसे में अंतिम तिमाही के नतीजे पीवीआर के लिए काफी अच्छे रह सकते हैं, इसलिए एक्सपर्ट्स इस शेयर को लेकर बुलिश हैं.

(डिस्‍क्‍लेमर: ये सिर्फ विशेषज्ञों के विचार, सुझाव और सलाह है. BW हिंदी आपको कोई शेयर खरीदने के लिए प्रेरित नहीं करता. हम आपको सलाह देते हैं कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

10 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

11 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

12 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

14 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

15 hours ago

बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

11 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.