✕

होम / बिजनेस / हर साल $20 अरब खर्च करेगा अडानी ग्रुप, जानें कहां और कैसे होगा निवेश?

हर साल $20 अरब खर्च करेगा अडानी ग्रुप, जानें कहां और कैसे होगा निवेश?

विलय और अधिग्रहण को सीमित रखते हुए समूह नई परियोजनाओं के निर्माण पर अधिक जोर दे रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अडानी समूह (Adani Group) ने आगामी वर्षों के लिए एक बड़ा निवेश रोडमैप तैयार किया है, जिसके तहत हर साल 20 अरब डॉलर का पूंजीगत व्यय (Capex) करने की योजना है. इस निवेश का मकसद ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचे जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में विस्तार करना है. तो आइए जानते हैं क्या है कंपनी की पूरी प्लानिंग?

8.5 अरब डॉलर का नकदी प्रवाह

अडानी समूह ने सालाना 20 अरब डॉलर के पूंजीगत व्यय (Capex) के लिए विस्तृत योजना का खुलासा किया है. ग्रुप ने जानकारी दी है कि यह निवेश मुख्यतः आंतरिक नकदी प्रवाह, कर्ज पुनर्वित्त और नई उधारी से किया जाएगा. साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि इसके लिए उसे किसी इक्विटी फंडिंग की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Adani Green Energy के कार्यकारी निदेशक सागर अडानी कीस अगुवाई में इस पूंजीगत खर्च को जुटाने के लिए समूह कई स्रोतों पर निर्भर करेगा. सालाना 8.5 अरब डॉलर का मुक्त नकदी प्रवाह, लगभग 3 अरब डॉलर का कर्ज पुनर्वित्त, 3 से 4 अरब डॉलर की नई उधारी और करीब 1.6 से 1.8 अरब डॉलर का योगदान FY2026 में मुनाफे से आने की संभावना है.

इक्विटी की जरूरत नहीं

ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने बताया कि समूह को इस योजना के लिए इक्विटी फंडिंग की जरूरत नहीं होगी. उन्होंने कहा, “हमारे कारोबार में सालाना 8 से 9 अरब डॉलर का नकदी प्रवाह होता है.” हालांकि, पारिवारिक ऑफिस के माध्यम से IPO जारी रह सकते हैं, लेकिन उनका मकसद पूंजी जुटाना नहीं होगा. गौतम अडानी ने भरोसा जताया है कि समूह की परिसंपत्तियां बाजार में अस्थिरता के बावजूद स्थिर और सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा, “हमारी परिसंपत्तियां लगभग शून्य जोखिम वाली हैं और 16% या उससे अधिक का रिटर्न देती हैं, जो कि किसी भी उपभोक्ता कंपनी के लिए दशकों की बात होती है.”

बिजली और लॉजिस्टिक सेक्टर में फोकस

अगले छह वर्षों तक समूह का Capex सालाना 15 से 20 अरब डॉलर के बीच रहेगा. FY2026 में यह आंकड़ा 20 अरब डॉलर के करीब पहुंच सकता है. उन्होंने बताया कि 55–58% पूंजी बिजली पारेषण और वितरण क्षेत्र में जाएगी. इसके अलावा 20–30% निवेश परिवहन और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में किया जाएगा. समूह उत्तर प्रदेश की बिजली वितरण कंपनियों के लिए भी बोली लगाने की योजना बना रहा है.

विलय और अधिग्रहण की सीमित भूमिका

ग्रुप के अधिकारियों ने बताया है कि हाल के वर्षों में अडानी समूह ने कई अधिग्रहण किए हैं, लेकिन समूह की कुल संपत्ति वृद्धि में इनका योगदान केवल 10% से भी कम रहा है. उन्होंने कहा, “हम नई परियोजनाएं विकसित करना पसंद करते हैं. हमारे कुल पूंजीगत व्यय का केवल 5–6% ही विलय एवं अधिग्रहण में जाएगा.”

बता दें, अडानी समूह ने होल्सिम से अंबुजा सीमेंट को 10 अरब डॉलर में खरीदा था. वहीं, अडानी एंटरप्राइजेज ने पिछले साल पात्र संस्थागत नियोजन (QIP) से 50 करोड़ डॉलर जुटाए थे और अडानी विल्मर में 1.6 अरब डॉलर की हिस्सेदारी बेची थी.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

1 hour ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

48 minutes ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

1 hour ago

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

22 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago