होम / बिजनेस / हर भारतीय मोबाइल पर प्रतिदिन बिता रहा है इतने घंटे, ये है इंडियंस का सबसे पसंदीदा कंटेट

हर भारतीय मोबाइल पर प्रतिदिन बिता रहा है इतने घंटे, ये है इंडियंस का सबसे पसंदीदा कंटेट

मोबाइल के क्षेत्र में सिर्फ पारंपरिक ही नहीं बल्कि गैर पारंपरिक इंटरनेट इस्‍तेमाल में भी पिछले कुछ सालों में तेजी आई है. इसमें 50 प्रतिशत से ज्‍यादा का इजाफा हुआ है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में मोबाइल इस्‍तेमाल करने वालों की संख्‍या में हर रोज इजाफा हो रहा है. इन्‍हीं मोबाइल इस्‍तेमाल करने वालों की संख्‍या का आंकड़ा अब भारत में 800 मिलियन (80 करोड़) तक पहुंच गया है. मोबाइल इस्‍तेमाल करने वालों को लेकर हुए इस सर्वे में कई दिलचस्‍प जानकारियां निकल कर सामने आई हैं. इसमें जहां ये पता चल रहा है कि लोग हर दिन 1.5 घंटे तक अपना समय मोबाइल में बिता रहे हैं वहीं सबसे ज्‍यादा लोग मोबाइल पर ओटीटी देखना पसंद कर रहे हैं. ये सर्वे IAMAI ( Internet and Mobile Association of India and Kantar) की ओर से किया गया है.

क्‍या कहते हैं आंकड़े? 
IAMAI की रिपोर्ट कहती है कि 90 प्रतिशत से ज्‍यादा लोग प्रतिदिन 1.5 घंटे का समय मोबाइल में बिता रहे हैं. इंटरनेट का इस्‍तेमाल करने वालों की संख्‍या सालाना 8 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ रही है. जबकि ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट का विस्‍तार 11 प्रतिशत सालाना की दर से हो रहा है. पिछले कुछ सालों में भारत में मोबाइल का विस्‍तार तेजी से हो रहा है. रिपोर्ट बता रही है कि 2023 में मोबाइल इस्‍तेमाल करने वाली संख्‍या 820 मिलियन तक जा पहुंची है. जो 2022 से 55 प्रतिशत ज्‍यादा है. जबकि अकेले ग्रामीण इलाकों में मोबाइल की संख्‍या पर नजर डालें तो वो 442 मिलियन डॉलर है. 

ये अहम बात भी कहता है सर्वे 
IAMAI के सर्वे में शहरी और ग्रामीण इलाकों में इस्‍तेमाल किए जाने वाले कंटेट की भी जानकारी दी है. सर्वे कहता है कि शहरी इलाकों में जहां ई-कॉमर्स, डिजिटल पेमेंट और ऑनलाइन लर्निंग पर जहां लोग इंटरनेट का यूज कर रहे हैं, वहीं ओटीटी, सोशल मीडिया,कम्‍यूनिकेशन और ऑनलाइन गेमिंग पर भी लोग ज्‍यादा इंटरनेट का इस्‍तेमाल कर रहे हैं. ओटीटी जहां सबसे ज्‍यादा देखे जाने वाला कंटेट में नंबर वन पर हैं वहीं दूसरी ओर कम्‍यूनिकेशन (621 मिलियन) दूसरा और सोशल मीडिया (575 मिलियन) तीसरा क्षेत्र है जिसे लोग सबसे ज्‍यादा देखते हैं. ओटीटी में जहां लोग ऑडियो और वीडियो कंटेट देखना पसंद कर रहे हैं जबकि कम्‍यूनिकेशन में लोग टेक्‍सट, वॉयस, वीडियो, ईमेल, वीडियो कांफ्रेसिंग जैसे टूल हैं जहां लोग खर्च कर रहे हैं. 

इन गैर पारंपरिक तरीकों में भी हुआ है इजाफा 
मोबाइल पर इस्‍तेमाल की जाने वाले इंटरनेट साधनों से परे कई गैर पारंपरिक उपकरणों में भी इजाफा हुआ है. इसमें अमेजन फायर स्टिक, स्‍मार्ट टेलीविजन और स्‍पीकर, अमेजन फायर स्टिक, गूगल क्रोमकॉस्‍ट, और ब्‍लू रे ऐसे उपकरण हैं जहां बड़ी संख्‍या में इंटरनेट का इस्‍तेमाल हो रहा है. 2021-23 के बीच इंटरनेट के इस्‍तेमाल में 58 प्रतिशत की रफ्तार से इजाफा हुआ है. इस तरह की पीढ़ी को कॉर्ड कटर कहा जाता है और देश में इनकी संख्‍या 208 मिलियन है. 

ये भी पढ़ें: नहीं रुक रहा है आरबीआई का चाबुक, अब इन दो बैंकों के खिलाफ हुई कार्रवाई
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

2 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

5 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

6 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

7 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

7 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

6 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

2 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

4 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

5 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

5 hours ago