✕

होम / बिजनेस / EPFO में होने जा रही ETF एंट्री, मेंबर्स को भी मिलेगा ज्यादा रिटर्न

EPFO में होने जा रही ETF एंट्री, मेंबर्स को भी मिलेगा ज्यादा रिटर्न

सरकार ने कर्मचारियों की आय बढ़ाने के लिए उनके निवेश को ईटीएफ में जमा करने और बाकी रमक को सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज और भारत 22 फंड में जमा करने करने की मंजूरी दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केंद्रीय भविष्य निधि संगठन (CPFO) के कर्मचारियों को उनकी जमा राशि पर अब ज्यादा रिटर्न मिलेगा. बीते शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) और कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए. इसी बैठक में सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) ने कर्मचारियों की आय बढ़ाने के लिए उन्हें बेहतर रिटर्न दिलाने के लिए एक्सचेंज ट्रेडेड फंड में निवेश करने की मंजूरी दी है. तो आइए जानते हैं इससे ईपीएफओ कर्मचारियों को कितना फायदा होगा?

कर्मचारियों को मिलेगा ये लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीबीटी ने कर्मचारियों को ज्यादा लाभ दिलाने के लिए उनकी ईटीएफ में जमा की राशि में से 50 प्रतिशत राशि को सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज और भारत 22 फंड में कम से कम 5 सालों के लिए जमा करने को मंजूरी दी है. इसके अलावा बची रकम को सरकारी सिक्योरिटीज और कॉरपोरेट बॉन्ड में निवेश किया जाएगा, जिससे उम्मीद की जा रही है कि कर्मचारियों को पीएफ पर हाई रिटर्न मिलेगा.

जिस तारीख तक सेटल होगा क्लेम उस तरीख तक का मिलेगा  ब्याज

बैठक में सीबीटी की ओर से एमनेस्टी स्कीम 2024 की सिफारिश की गई. इसके अलावा कर्मचारियों की आर्थिक मदद करने के लिए और उनकी ओर से कम से कम शिकायत आए. इसके लिए बोर्ड ने ईपीएफ स्कीम 1952 में भी कुछ सुधार करने का फैसला लिया है. जिसके तहत अब तक हर महीने 24 तारीख तक जिन क्लेम को सेटल किया जाता था, उन पर पिछले महीने के अंत तक ही ब्याज दिया जाता था, लेकिन बोर्ड ने इस नियम में बदलाव कर दिया है. अब क्लेम जिस तारीख तक सेटल होगा उस तरीख तक का ब्याज दिया जाएगा.

ऑटो क्लेम और ईडीएलआई पर भी आया फैसला

सरकार ने पीएफ कर्मचारियों के हक में एक और फैसला लिया है, जिसके तहत अब ऑटो क्लेम की लिमिट को बढ़ाकर 50 हजार से 1 लाख रुपये तक कर दिया गया है. अब शादी, मकान बनवाने के लिए एडवांस में पैसे लिए जा सकेंगे. इसके अलावा ईडीएलआई पर भी बैठक में फैसला लिया गया. इसके फायदे को 28 अप्रैल 2024 से पहले लागू करने की मंजूरी दी गई है. इसके तहत न्यूनतम बीमा लाभ 2.5 लाख रुपये और अधिकतम 7 लाख रुपये तक मिलेगा.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

1 hour ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

3 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

3 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

4 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

4 hours ago

बड़ी खबरें