होम / बिजनेस / Essar Oil And Gas ने जारी किए पहली तिमाही के नतीजे, इतने करोड़ का हुआ शुद्ध मुनाफा
Essar Oil and Gas ने जारी किए पहली तिमाही के नतीजे, इतने करोड़ का हुआ शुद्ध मुनाफा
ऑयल एंड गैस सेक्टर में काम करने वाली कंपनी Essar Oil ने अपनी पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी ने पहली तिमाही में 81 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
अप्रैल से लेकर जून तक की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा वैसे तो कई कंपनियां कर चुकी हैं लेकिन गुरुवार को Essar Oil and Gas ने भी अपने नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी के आंकड़ों के अनुसार कंपनी ने 190 करोड़ का रेवेन्यू कमाया है, कंपनी का EBITDA 150 करोड़ और शुद्ध मुनाफा 81 करोड़ रुपये रहा है.
क्या कहते हैं बिजनेस के आंकड़े?
FY24 की पहली तिमाही में कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी की बिक्री में सुधार के कारण तिमाही नतीजों में अगर PAT पर नजर डालें तो उसमें सालाना आधार पर 12% की वृद्धि हुई है. कच्चे तेल की कीमतों में 24% की कमी के कारण रेवेन्यू और EBIDTA सालाना आधार पर ~14% कम रहा है जबकि इस दौरान तेल की मात्रा में 8.5% की वृद्धि देखने को मिली. कंपनी ने पहली तिमाही में अपनी उच्चतम बिक्री की मात्रा को छुआ है जो 2.18 बीसीएफ है. इसमें पिछले वर्ष की समान तिमाही में 8.5% की बढ़ोतरी देखने को मिली है. कंपनी के EBIDTA मार्जिन में ~380 आधार अंकों का सुधार देखा गया, जो स्थिर रहने के कारण 79.4% तक पहुंच गया.
क्या बोले कंपनी सीईओ?
कंपनी के इस प्रदशर्न पर टिप्पणी करते हुए, ईओजीईपीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पंकज कालरा ने कहा, जब से
जब से ऊर्जा गंगा पाइपलाइन शुरू हुई है तब से हमारा मकसद इस ब्लॉक की पूरी क्षमता को अनलॉक करने का रहा है और टीम ने लगातार मजबूत परिचालन प्रदर्शन दिया है. EOGEPL भारत का सबसे बड़ा अपरंपरागत गैस प्लेटफॉर्म बनाने का लक्ष्य पर तेजी से आगे बढ़ रहा है. जो अगले दशक तक भारत को गैस आधारित अर्थव्यवस्था बनाने के दृष्टिकोण में योगदान देगा, कंपनी उद्योग में लगातार नए मानक स्थापित कर रही है. कंपनी का मकसद अपना आरक्षित आधार बढ़ाना, नई प्रौद्योगिकियाँ लाना, गैस उत्पादन बढ़ाना और लागत को अनुकूल करना रहा है.
क्या रही हैं तिमाही की खास बात?
कंपनी की ओर से कहा गया है कि उसका मकसद ऊर्जा गंगा पाइपलाइन की क्षमता को तीन गुना तक चालू करने का है और गैस प्रोडक्शन को 2.5 BCF तक ले जाने का है. EOGL मौजूदा समय में लगभग 350 कुंओं से तेल निकालने का काम कर रहा है. कंपनी एक सिस्टमैटिक तरीके से गैस निकालने के काम को करना चाहती है. कंपनी इसके लिए दुनिया के नामी सर्विस प्रोवाइडरों की मदद ले रही है जिससे इस लक्ष्य को पाया जा सके.
टैग्स