होम / बिजनेस / इस स्मॉल फाइनेंस बैंक के IPO ने किया बड़ा कमाल, शानदार लिस्टिंग

इस स्मॉल फाइनेंस बैंक के IPO ने किया बड़ा कमाल, शानदार लिस्टिंग

ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक के आईपीओ में पैसा लगाने वालों को अच्छा खासा मुनाफा हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में एक स्मॉल फाइनेंस बैंक के आईपीओ की शानदार लिस्टिंग हुई है. ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक (ESAF SFB IPO) आज दोनों बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इश्यू प्राइज के मुकाबले इस आईपीओ की लिस्टिंग 20% प्रीमियम भाव पर हुई है. दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों को पहले ही दिन इस बंपर मुनाफा हुआ है.

इतने पर खुला था शेयर
ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक का शेयर आज 71.90 रुपए पर खुला और बाद में 74.70 रुपए के हाई लेवल पर पहुंच गया. खबर लिखे जाने तक इस शेयर में तेजी का दौर कायम था. इस स्मॉल फाइनेंस बैंक का आईपीओ 3 नवंबर को खुला था और निवेशकों के पास 7 नवंबर तक बोली लगाने का मौका था. इसका प्राइज बैंड 57 रुपए से 60 रुपए प्रति शेयर तय किया गया था. ESAF ने अपने आईपीओ के जरिए 463 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बनाई थी. बैंक के IPO को जबरदस्त रिस्पांस मिला था. यह 77 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था. 

30% प्रीमियम का था अनुमान
इस बैंक के आईपीओ में पैसा लगाने वालों की झोली भर गई है. वहीं, बैंक के कर्मचारी सबसे ज्यादा फायदे में हैं, क्योंकि उन्हें हर शेयर 5 रुपए के डिस्काउंट पर मिला है. वैसे, ESAF SFB IPO की लिस्टिंग उतनी धमाकेदार नहीं हुई, जितनी ग्रे मार्केट से संकेत मिले थे. अनुमान था कि सफल आईपीओ बिडर्स को पहले दिन ही करीब 30% प्रीमियम कमाने का मौका मिल सकता है. गौरतलब है कि ग्रे मार्केट एक तरह का अनाधिकारिक बाजार होता है, जहां लिस्टिंग से पहले शेयरों की ट्रेडिंग होती है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

13 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

14 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

14 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

16 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

17 hours ago

बड़ी खबरें