✕

होम / बिजनेस / EPFO ने इस साल जोड़े इतने मिलियन कैंडिडेट, पिछले साल अगस्‍त से हुआ बंपर इजाफा 

EPFO ने इस साल जोड़े इतने मिलियन कैंडिडेट, पिछले साल अगस्‍त से हुआ बंपर इजाफा 

EPFO में जुड़ने वाले कर्मचारियों को देश में रोजगार का प्रतीक भी माना जाता है. पिछले साल अगस्‍त से लेकर मई तक लगातार ये आंकड़ा उम्‍मीदों के मुताबिक कम रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

 विपक्ष भले ही बेरोजगारी को लेकर सियासत कर रहा हो लेकिन ईपीएफओ की ओर से जो आंकड़े जारी किए हैं उसने सरकार के लिए थोड़ा राहत दी है. ये आंकड़े बता रहे हैं कि इस साल जून में अब तक 1.1 मिलियन लोग ईपीएफओ से जुड़े हैं. इससे पहले मई का आंकड़ा जब जारी हुआ था उस वक्‍त 0.92 मिलियन कर्मचारियों को ही इसमें जोड़ा गया था. EPFO के आंकड़े को देश में रोजगार सृजन के मापक के तौर पर भी देखा जाता है.  

क्‍या है इन आंकड़ों में खास? 
EPFO के इस आंकड़े में जो तथ्‍य निकलकर सामने आए हैं उसके अनुसार जून में ज्‍यादा लोगों को रोजगार मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. अगर पिछले साल सितंबर से लेकर अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो ये दिखाई देता है कि जून में सबसे ज्‍यादा लोग इनरोल हुए हैं. आंकड़े ये भी बता रहे हैं कि इस बार ऐसा सबसे पहली बार हो रहा है जब किसी महीने में 0.28 मिलियन महिला सदस्‍य शामिल हुई हैंद. ये 0.39 प्रतिशत का इजाफा है. 

2022-23 में क्‍या रही थी स्थिति? 
अगर देश में 2022-23 के आंकड़ों की स्थिति देखें तो पहली छमाही में हर महीने 1 मिलियन से ज्‍यादा लोग रजिस्‍टर हो रहे थे. लेकिन अक्‍टूबर 2022 की शुरुआत होते ही ये 1 मिलियन से कम आ गई थी. अगस्‍त में ये आंकड़ा बढ़ते हुए 1.06 मिलियन तक जा पहुंचा था. जबकि सितंबर में ये नंबर कम होकर 1.01 मिलियन तक जा पहुंचा था. आंकड़ों का एनॉलिसिस करने के बाद ये पता चलता है कि इसमें 18-25 वर्ष के 57.87 प्रतिशत लोग हैं. मंत्रालय का इसे लेकर मानना है कि ये देश में बढ़ते रोजगार के स्‍तर को दिखा रहा है.

कितने लोग निकल गए बाहर ?
EPFO से जुड़ने वाले लोगों की संख्‍या के साथ-साथ एक बड़ा नंबर ऐसा भी है जो इससे बाहर निकल गया है. बाहर निकलने वाले लोगों की संख्‍या भी बड़ी है. EPFO से 1.26 मिलियन लोग बाहर भी निकल गए, लेकिन फिर से EPFO में शामिल हो गए. इन लोगों को लेकर मंत्रालय का कहना है कि इन्‍होंने नौकरी बदल ली और ऐसी कंपनियों में शामिल हो गए हैं जो ईपीएफओ के तहत शामिल हैं. आंकड़े ये भी बता रहे हैं कि 3491 प्रतिष्‍ठानों ने जून महीने के दौरान अपना इलैक्ट्रिक चालान भेजकर अपने कर्मचारियों के सुरक्षा दायरे को बढ़ाया है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन में मेकअप के नए ट्रेंड, लोटस का स्किनकेयर के साथ खूबसूरती निखारने पर जोर

त्योहारों में पारंपरिक परिधानों के साथ मेकअप भी व्यक्तिगत स्टाइल का अहम हिस्सा बन जाता है. इस बार फेस्टिव ब्यूटी ट्रेंड में ऐसे मेकअप उत्पादों पर जोर है, जो रंगों और आकर्षक लुक के साथ त्वचा की देखभाल को भी ध्यान में रखते हैं.

1 day ago

तमिलनाडु में विमान ईंधन पर टैक्स में बड़ी कटौती, चेन्नई एयरपोर्ट पर वैट 29% से घटकर 16% हुआ

नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी और 31 अक्टूबर 2027 तक प्रभावी रहेंगी. इस फैसले से एयरलाइंस की परिचालन लागत घटाने और क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल कारोबार को ₹1,254 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 36.5% बढ़ा

कंपनी ने दूसरी तिमाही के दौरान अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को भी मजबूत किया. Prawaas 5.0 में अगली पीढ़ी के पैसेंजर मोबिलिटी सॉल्यूशन पेश किए गए.

1 day ago

RBI ने बैंकिंग सिस्टम में डाले ₹2.5 लाख करोड़, SBI रिसर्च ने मौद्रिक नीति के रुख पर उठाए सवाल

SBI रिसर्च के मुताबिक, आरबीआई की ओर से नकदी डालने और मौद्रिक सख्ती की रणनीति एक-दूसरे से मेल नहीं खाती. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सरकारी बॉन्ड पर यील्ड ऊंची बनी रह सकती है.

1 day ago

खाद्य प्रसंस्करण बाजार 2030 तक 600 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब सरकार के खाद्य प्रसंस्करण विभाग की प्रधान सचिव राखी गुप्ता भंडारी ने कहा, खेतों के नजदीक भंडारण और प्रसंस्करण सुविधाओं की कमी से हर साल करीब 1.53 लाख करोड़ रुपये की कृषि उपज बर्बाद होती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत के निजी क्षेत्र की ग्रोथ 4 महीने के उच्च स्तर पर, सर्विस सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

अक्टूबर में HSBC कंपोजिट PMI बढ़कर 56.7 पर पहुंचा, निर्यात ऑर्डर में जून 2025 के बाद सबसे तेज उछाल; मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी, रोजगार वृद्धि भी सुस्त

2 days ago

समुद्र मंथन का अर्थशास्त्र: समृद्धि के लिए विरोधी शक्तियों की जरूरत क्यों है

लेखिका प्रियंका शर्मा कैंतुरा इस लेख में बताती हैं कि देवताओं, असुरों और लक्ष्मी के प्राकट्य की प्राचीन कथा प्रतिस्पर्धा, सहयोग और धन सृजन के बारे में क्या सीख देती है.