✕

होम / बिजनेस / केन्‍द्र सरकार ने सोने चांदी पर बढ़ायी इंपोर्ट ड्यूटी, क्‍या महंगा हो जाएगा सोना? 

केन्‍द्र सरकार ने सोने चांदी पर बढ़ायी इंपोर्ट ड्यूटी, क्‍या महंगा हो जाएगा सोना? 

बजट 2024 को लेकर जहां GJEPC ने आने वाले बजट में सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी कम करने की बात कही है वहीं दूसरी ओर IBJA ने मांग की है कि सोने चांदी से जुड़ी सभी खरीदारी Gift City के जरिए हो.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

केन्‍द्र सरकार ने सोने की ज्‍वैलरी से जुड़े कई सामानों पर पर भी इंपोर्ट ड्यूटी को 15 प्रतिशत कर दिया है जिसमें अब तक कम ड्यूटी लग रही थी. केन्‍द्र सरकार की ओर से स्‍कू, हुक और सिक्‍कों पर इंपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत से 15 प्रतिशत कर दिया गया है. सरकार ने कीमती मेटल और दूसरे सामानों पर भी इंपोर्ट ड्यूटी में इजाफा कर दिया है. 

कितना हुआ है इजाफा 
सरकार की ओर से जारी किए नोटिफिकेशन के अनुसार सोने चांदी के स्‍क्रू और हुक पर भी इंपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है. सरकार की ओर से जो 15 प्रतिशत तक इंपोर्ट डयूटी को बढ़ाया गया है उसमें 10 प्रतिशत बेसिक इंपोर्ट ड्यूटी है, जबकि 5 प्रतिशत एग्रीकल्‍चर इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर डेवलपमेंट सेस है. आभूषणों पर एक सोशल वेलफेयर सेस भी लगाया जाता है लेकिन सरकार ने इसमें कोई इजाफा नहीं किया है. 

GJEPC की है ये डिमांड 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, GJEPC (Gem & Jewellery Export Promotion Council) ने वर्ष 2024 में आने वाले बजट को देखते हुए कई डिमांड रखी हैं. संस्‍था ने मांग की है कि इंपोर्ट ड्यूटी को सरकार की ओर से कम किया जाना चाहिए. GJEPC का मानना है कि इससे भारत का Gem & Jewellery बाजार विश्‍त स्‍तर पर प्रतिस्‍पर्धा में रहे. इस मांग को संगठन की ओर से इसलिए भी उठाया गया है क्‍यों कि भारत का ज्‍वैलरी बाजार जिसमें सोना, चांदी, हीरा और दूसरी धातुओं को लेकर काफी कच्‍चा सामान विदेशों से आता है.  

इंडस्‍ट्री ने किया इस फैसले का स्‍वागत 
India Bullion and Jewellers Association Ltd के मीडिया प्रभारी सीए सुरेन्‍द्र मेहता कहते हैं कि पहले कुछ चीजों पर 12 प्रतिशत इंपोर्ट ड्यूटी लगती थी लेकिन अब सरकार ने सभी पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी को 15 प्रतिशत कर दिया है. हम इस फैसले का स्‍वागत करते हैं. वहीं दूसरी ओर उनका कहना है कि हम बजट 2024 में चाहते हैं कि आभूषणों को लेकर इंपोर्ट करने का जो कारोबार अभी देश में कई चैनलों से हो रहा है उसे केवल गिफ्ट सिटी के जरिए होना चाहिए. इससे बिजनेस को फायदा होगा. 

ये भी पढ़ें: भारत ने हासिल की ये उपलब्धि, इस स्‍टॉक मार्केट से निकला आगे

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

14 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago