होम / बिजनेस / Healthcare क्षेत्र में जल्द आएगा ये IPO, क्या है पूरा मामला?
Healthcare क्षेत्र में जल्द आएगा ये IPO, क्या है पूरा मामला?
कंपनी द्वारा बिक्री के लिए कुल 85.57 लाख इक्विटी शेयर ऑफर किए जाएंगे और इनकी कीमत 1000 करोड़ बताई जा रही है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
पिछले महीने हमें एक के बाद एक कई सारे IPO (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) देखने को मिले थे और अगर आप भी किसी IPO का इंतजार कर रहे थे तो ये खबर आपके लिए ही है. हेल्थकेयर प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूटर Entero हेल्थकेयर सोल्यूशंस (Entero Healthcare Solutions) ने अपने IPO के लिए भारतीय मार्केट रेगुलेटर SEBI (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) के समक्ष दस्तावेज दर्ज करवाए हैं.
कंपनी के प्रमोटर्स
कंपनी द्वारा इस IPO के माध्यम से 1000 करोड़ रूपए के नए शेयरों को जारी किया जाएगा. कंपनी द्वारा बिक्री के लिए कुल 85.57 लाख इक्विटी शेयर ऑफर किए जाएंगे और इन शेयरों में प्रभात अग्रवाल, प्रेम सेठी, Orbimed एशिया 3 समेत कंपनी के 19 शेयरहोल्डर्स के शेयर भी शामिल होंगे. आपको बता दें कि इस कंपनी को OrbiMed का समर्थन प्राप्त है. आपको बता दें कि कॉर्पोरेट प्रमोटर OrbiMed एशिया 3 का मालिक हेल्थकेयर क्षेत्र की प्रमुख इन्वेस्टमेंट फर्म OrbiMed है. इस कंपनी में 58.70% की हिस्सेदारी OrbiMed एशिया 3 की ही है. अगर व्यक्तिगत प्रमोटर्स की बात करें तो जहां प्रभात अग्रवाल के पास कंपनी के 11.38% शेयर हैं, वहीं प्रेम सेठी के पास कंपनी के 6.46% शेयर हैं.
कहां इस्तेमाल होगा पैसा?
कंपनी में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदारी Prasid Uno फैमिली ट्रस्ट की है. Prasid Uno ने सुरभि सिंह और यूनिवर्सल ट्रस्टी जैसे ट्रस्टियों के माध्यम से कंपनी में 20.04% की हिस्सेदारी प्राप्त की है. Entero हेल्थकेयर का हेडक्वार्टर मुंबई में स्थित है और यह कंपनी प्राइवेट प्लेसमेंट, अधिकार जारी करने जैसे विभिन्न माध्यमों से लगभग 200 करोड़ रूपए की राशि इकट्ठा करने के बारे में विचार कर रही है. IPO द्वारा इकट्ठे हुए पैसे के माध्यम से कंपनी 123.7 करोड़ रुपयों के अपने कर्ज को चुकाने के बारे में विचार कर रही है और साथ ही लॉन्ग-टर्म में 600 करोड़ रूपए की अपनी कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के बारे में भी विचार कर रही है.
Entero HealthCare
Entero हेल्थकेयर को 2018 में प्रभात अग्रवाल और प्रेम सेठी ने साथ मिलकर शुरु किया था. कंपनी का दावा है कि कमाई के मामले में वह भारत के तीन सबसे बड़े हेल्थकेयर उत्पाद डिस्ट्रीब्यूटर्स में शामिल है. और वित्त वर्ष 22 के दौरान कंपनी ने 2,552.07 करोड़ रुपयों की ऑपरेटिंग आय की जानकारी दी थी. देश भर में इस कंपनी के 73 गोदाम हैं और वित्त वर्ष 2023 के दौरान कंपनी ने 81,400 रिटेल कस्टमर्स को अपनी सेवा प्रदान की थी और 3,400 से ज्यादा हॉस्पिटल कस्टमर्स को भी अपनी सेवाएं दी हैं.
यह भी पढ़ें: 2033 तक 9 बिलियन डॉलर्स के पार पहुंच जाएगा Octyl Alcohol का बाजार?
टैग्स