होम / बिजनेस / मस्क की मजबूरी: अपनी जेब से पैसा खर्च कर खरीदा Twitter पर विज्ञापन 

मस्क की मजबूरी: अपनी जेब से पैसा खर्च कर खरीदा Twitter पर विज्ञापन 

ईलॉन मस्क ने अपनी दूसरी कंपनी स्पेसएक्स के जरिए ट्विटर पर विज्ञापन पैकेज खरीदा है. इस पैकेज के जरिए वह Starlink इंटरनेट सर्विस को प्रमोट करेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ट्विटर की कमान संभालते ही ईलॉन मस्क हर रोज कुछ न कुछ नया और चौंकाने वाला कर रहे हैं. मस्क को लगता है कि बड़े पैमाने पर कर्मचारियों को निकालकर, मौजूदा एम्पलॉयीज की सुविधाओं में कटौती करके और ब्लू टिक की फीस तय करने जैसे फैसलों से ट्विटर की कमाई बढ़ाई जा सकती है. हालांकि, कई बड़ी कंपनियां और विज्ञापन एजेंसियां इससे नाखुश हैं. उन्होंने ट्विटर को दिए जाने वाले विज्ञापनों पर रोक लगा दी है, ऐसे में मस्क को खुद अपनी ही कंपनी का विज्ञापन पैकेज खरीदना पड़ा है, ताकि ट्विटर की कमाई को घटने से बचाया जा सके.  

ट्विटर पर Starlink के विज्ञापन
CNN की रिपोर्ट के अनुसार, ईलॉन मस्क ने अपनी दूसरी कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) के जरिए ट्विटर पर उपलब्ध एक विज्ञापन पैकेज खरीदा है. इस पैकेज के जरिए वह Starlink इंटरनेट सर्विस को प्रमोट करेंगे. मस्क ट्विटर के साथ-साथ दुनिया की टॉप ऑटो मेकर कंपनी टेस्ला और अंतरिक्ष प्रोग्राम के लिए काम करने वाली कंपनी स्पेसएक्स के भी मालिक हैं. अब उन्होंने अपनी एक कंपनी से दूसरी कंपनी के लिए विज्ञापन पैकेज खरीदा है, ताकि ट्विटर की विज्ञापनों से होने वाली कमाई एकदम से ज्यादा प्रभावित न हो.  

इसलिए तोड़ा ट्विटर से नाता 
मस्क ने 27 अक्टूबर को कोर्ट के आदेश के बाद 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण किया था. हालांकि, मस्क पहले इस डील से पीछे हट गए थे, लेकिन ट्विटर के कोर्ट पहुंचने के बाद उन्हें डील फाइनल करनी पड़ी. सोशल मीडिया की इस चिड़िया को अपना बनाने के बाद से ईलॉन मस्क लगातार चौंकाने वाले फैसले ले रहे हैं. उन्होंने एक ही झटके में बड़े पैमाने पर छंटनी कर डाली, इसके बाद मौजूदा कर्मचारियों की सुविधाओं पर भी कैंची चलाई. फिर उन्होंने कहा कि ब्लू टिक हासिल करने के लिए पैसे देने होंगे. कंपनी में चल रही उथल-पुथल को ध्यान में रखते हुए कई बड़े विज्ञापदाता कंपनियों ने ट्विटर से नाता तोड़ लिया और विज्ञापन देने पर रोक लगा दी.

प्रभावित होगी रिवेन्यू ग्रोथ
मस्क जानते हैं कि विज्ञापन रुकने से ट्विटर का रिवेन्यू ग्रोथ बुरी तरह प्रभावित होगा, इसलिए वह लगातार दुनिया को बता रहे हैं कि ट्विटर के यूजर्स में कमी नहीं आई है. लोगों का विश्वास ट्विटर पर अब भी कायम है. मस्क कई बार डेली यूजर ग्रोथ डाटा जारी कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद कई कंपनियां ट्विटर पर विज्ञापन देने के मूड में नजर नहीं आ रही हैं. ऐसे में ईलॉन मस्क को खुद अपनी ही कंपनी का विज्ञापन खरीदना पड़ा है.     

इन कंपनियों ने बनाई दूरी
जनरल मिल्स और फाइजर जैसी कई दिग्गज कंपनियों ने Twitter पर विज्ञापन देने पर रोक लगा दी है. ये कंपनियां मस्क द्वारा लिए जा रहे फैसलों से बिल्कुल भी प्रभावित नहीं हैं. साथ ही उन्हें ये भी लगता है कि टेस्ला के CEO के नेतृत्व में ट्विटर पर गलत जानकारी और हेट स्पीच में बढ़ोत्तरी होगी. इसलिए वो फिलहाल अपने विज्ञापन ट्विटर पर देखना नहीं चाहतीं. इसी तरह, फॉक्सवैगन, लेम्बोर्गिनी, बेंटले, पोर्श जैसी कार बनाने वालीं जनरल मोटर्स कंपनी और ऑडी ने भी ट्विटर पर अपने विज्ञापन रोक दिए हैं. कंपनियां देखना चाहती हैं कि मस्क के नेतृत्व में सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म कैसे काम करता है. यदि उन्हें भविष्य में लगता है कि सबकुछ ठीक है, तो वह विज्ञापन देना फिर से शुरू कर सकती हैं लेकिन फिलहाल तो उन्होंने मस्क को झटका दे दिया है.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago