✕

होम / बिजनेस / Bharat के लिए कई गिफ्ट लेकर आ रहे हैं Elon Musk! जानें Tesla चीफ की यात्रा की पूरी डिटेल

Bharat के लिए कई गिफ्ट लेकर आ रहे हैं Elon Musk! जानें Tesla चीफ की यात्रा की पूरी डिटेल

एलन मस्क अपनी पहली भारत यात्रा पर कल आ रहे हैं. वह दो दिनों तक भारत में रहेंगे. इस दौरान कई घोषणाएं हो सकती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Tesla) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) कल भारत आ रहे हैं. अपनी 2 दिवसीय यात्रा के दौरान वह कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं. सोमवार को मस्क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलाकात करेंगे और इस दौरान उनके भारत में 20-30 बिलियन डॉलर के निवेश का रोडमैप पेश करने की उम्मीद है. मस्क भारत में टेस्ला के प्लांट के साथ-साथ बैटरी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी भी स्थापित करना चाहते हैं. इसके अलावा, उनकी योजना अपनी सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी स्टारलिंक को भी भारत में एंट्री दिलाने की है. 

इस होटल में ठहरेंगे मस्क
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एलन मस्क अपने प्राइवेट जेट से आएंगे रविवार को भारत पहुंच जाएंगे. उनके रुकने की व्यवस्था राजधानी दिल्ली के ओबेराय होटल में की गई है. मस्क के लिए होटल में खास इंतजाम किए गए हैं. सोमवार को फर्स्ट हाफ में वह PM मोदी से उनके कार्यालय में मुलाकात करेंगे. यह मीटिंग भारत के लिहाज से भी काफी अहम रहने वाली है, क्योंकि इसी में मस्क 20-30 बिलियन डॉलर के निवेश का रोडमैप पेश कर सकते हैं. चुनावी माहौल में प्रधानमंत्री आमतौर पर दिन में 2-3 रैलियां कर रहे हैं, लेकिन सोमवार को वे केवल ही एक रैली करेंगे. बता दें कि यह एलन मस्क की पहली भारत यात्रा है.

Bharat को ऐसे मिलेगा लाभ
पीएम से मुलाकात के बाद मस्क 'भारत मंडपम' जा सकते हैं. यहां वह अलग-अलग स्टार्टअप्स के साथ मीटिंग करेंगे. इसमें खासतौर पर स्पेस सेक्टर के स्टार्टअप शामिल होंगे. एलन मस्क उनसे जानेंगे कि भारत में स्पेस स्टॉर्ट अप्स को लेकर कितनी ज्यादा संभावनाएं हैं. माना जा रहा है कि वो इस संबंध में भी कोई घोषणा कर सकते हैं. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि मस्क की टेस्ला के भारत को अपना ठिकाना बनाने से देश को EV मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी. यह भारत के EV ईको-सिस्टम के लिए काफी अच्छा है. इसके साथ ही मस्क द्वारा भारत में होने वाले भारी -भरकम निवेश से यहां जॉब्स भी क्रिएट होंगी. 

स्टारलिंक को लेकर है सस्पेंस
बताया जा रहा है कि एलन मस्क 2 से 3 बिलियन डॉलर का निवेश तत्काल करने का ऐलान कर सकते हैं. ये निवेश इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल्स यानी ईवी सेक्टर में होगा, जिसके तहत टेस्ला भारत में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाएगी. इसके साथ ही बैटरी मैन्युफैक्चरिंग को लेकर भी मस्क कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं. कुल मिलाकर कहें तो मस्क की इस यात्रा से भारत को कई गिफ्ट मिल सकते हैं. हालांकि, स्टारलिंक को लेकर शायद मस्क के दौरे के दौरान कोई घोषणा न हो. एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से स्टारलिंक के निवेश को लेकर होने वाला औपचारिक ऐलान फिलहाल टल सकता है. हालांकि, मस्क के भारत में होने वाले इन्वेस्टमेंट रोडमैप में स्टारलिंक का एक बड़ा हिस्सा हो सकता है.

किस राज्य को मिलेगा मौका?
टेस्ला अपना इलेक्ट्रिक कार मैन्युफैक्चरिंग प्लांट कहां लगाएगी, इसकी घोषणा भी मस्क के दौरे के दौरान हो सकती है. हाल ही में टेस्ला के कुछ सीनियर अधिकारियों के इस संबंध में राजस्थान सरकार के साथ बैठक की खबर आई थी. इसी के साथ टेस्ला के संभावित प्लांट वाले राज्यों की लिस्ट में महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु के साथ अब राजस्थान का नाम भी शामिल हो गया है. माना जा रहा है कि टेस्ला अपना प्लांट महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु जैसे ऑटोमोटिव हब वाले राज्यों में लगा सकती है. हरियाणा में भी कुछ कंपनियों के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं, लेकिन एलन मस्क की कंपनी टेस्ला का फोकस महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु पर ही रहने की उम्मीद है. इसकी प्रमुख वजह है इन राज्यों में मौजूद बंदरगाह, जहां से कारों का एक्सपोर्ट आसानी से हो सकेगा. इसके साथ ही टेस्ला ने दिल्ली और मुंबई में अपने शोरूम के लिए जगह तलाशना शुरू कर दिया है. टेस्ला अपने शोरूम के लिए 3,000-5,000 स्क्वेयर फीट की जगह तलाश रही है. कंपनी इन शहरों में सर्विस हब भी बनाना चाहती है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

54 minutes ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

1 hour ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

1 hour ago

रिलायंस में लंबी पोजीशन, जियो में शॉर्ट: दलाल स्ट्रीट पर जिस ट्रेड की चर्चा है

भारत का पहला 10 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन वाला आईपीओ लिस्टिंग के करीब है. ऐसे में बाजार के कुछ खिलाड़ी इस बात पर दांव लगा रहे हैं कि मूल कंपनी रिलायंस, उसकी सहायक कंपनी जियो से बेहतर प्रदर्शन करेगी. प्रॉस्पेक्टस से पता चलता है कि इस दांव के पीछे क्या वजह है और यह दांव चर्चा के मुकाबले लगाना कितना मुश्किल है.

2 hours ago

सितंबर में निर्यात 23% बढ़कर 44.4 अरब डॉलर पर पहुंचा, व्यापार घाटे में 2.79 अरब डॉलर की कमी

आयात में 8% की बढ़ोतरी के बावजूद घटा व्यापार घाटा, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में वस्तु निर्यात 18.51% बढ़कर 259.89 अरब डॉलर हुआ.

3 hours ago

बड़ी खबरें