होम / बिजनेस / Twitter वाले Elon Musk अब Beer भी बेचेंगे, इतनी है कीमत  

Twitter वाले Elon Musk अब Beer भी बेचेंगे, इतनी है कीमत  

Twitter को लेकर अक्सर खबरों में रहने वाले Elon Musk बीयर इंडस्ट्री में भी कूद गए हैं. उनकी कंपनी टेस्ला ने बीयर लॉन्च की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

टेस्ला के सीईओ Elon Musk एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हालांकि, इस बार वजह Twitter को लेकर उनका कोई तुगलकी फरमान नहीं है. दरअसल, Musk अब बीयर मार्केट में कूद गए हैं. उनकी कंपनी टेस्ला (Tesla) ने बीयर लॉन्च ली है, जिसका नाम गीगाबियर रखा गया है. टेस्ला यूरोप के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस संबंध में एक पोस्ट किया गया है, जिसमें बीयर लॉन्च की जानकारी है.  

परफ्यूम भी किया था पेश
Elon Musk हमेशा कुछ नया करने में विश्वास रखते हैं. कुछ वक्त पहले ही उन्होंने परफ्यूम इंडस्ट्री में कदम रखा था. पिछले साल पेश किया गया उनका परफ्यूम ब्रैंड Burnt Hair जबरदस्त हिट साबित हुआ था. Musk के ट्विटर पर इसके ऐलान के कुछ ही देर में सभी बोतलें बिक गई थीं. उन्होंने इसकी कीमत 100 डॉलर (करीब 8400 रुपए) बताई थी. अब उसी सोच के साथ उन्होंने बीयर बाजार में भी छलांग लगा दी है.  

क्या खास है बीयर में?  
Giga Bier की कीमत इंडियन करेंसी में 8000 रुपए के आसपास है. इस बीयर की बोतल बेहद आकर्षक बनाई गई है. महज 5 प्रतिशत अल्कोहल वाली ये बीयर तीन बोतल के पैक में आती है. हर बोतल में 330 मिली बीयर है. वैसे, Elon Musk अचानक ही इस बाजार में नहीं कूदे हैं, बल्कि उन्होंने करीब डेढ़ साल पहले अपना इरादा स्पष्ट कर दिया था. जर्मनी में एक कार्यक्रम के दौरान Musk ने बीयर लॉन्च करने की घोषणा की थी.

अभी केवल यहां उपलब्ध
जर्मनी में बनी टेस्ला गीगाबियर को बेल्जियम, चेक गणराज्य, डेनमार्क, जर्मनी, स्पेन, फ्रांस, आयरलैंड, इटली, लक्समबर्ग, नीदरलैंड, नॉर्वे, ऑस्ट्रिया, पुर्तगाल, स्विट्जरलैंड, स्वीडन और यूनाइटेड किंगडम में खरीदा जा सकता है. ये बीयर भारत में कब उपलब्ध होगी, फिलहाल इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है. गौरतलब है कि टेस्ला का पहला ऑल्कोहलिक ड्रिंक 'टेस्ला टकीला' था. ग्राहकों को केवल दो बोतलें ही ऑर्डर करने की अनुमति थी. Elon Musk इस समय दुनिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी हैं. उनकी दौलत 187 बिलियन डॉलर है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

10 hours ago

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

10 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

12 hours ago

बजाज ऑटो का मुनाफा 46% उछला, रिकॉर्ड एक्सपोर्ट और घरेलू मांग से पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन

जून तिमाही में राजस्व 65% बढ़कर ₹21,689 करोड़ पहुंचा. घरेलू और निर्यात बाजार में रिकॉर्ड बिक्री से कंपनी ने बनाया नया कीर्तिमान, विशेषज्ञों ने आगे भी सकारात्मक रुख जताया.

13 hours ago

ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ा निवा बूपा, साइना-मीराबाई के साथ लॉन्च किया 'सेटबैक से कमबैक तक' अभियान

इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों और आम लोगों की उन प्रेरक कहानियों को सामने लाना है, जिन्होंने बीमारी, चोट या अन्य स्वास्थ्य चुनौतियों से उबरकर दमदार वापसी की.

13 hours ago

बड़ी खबरें

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

10 hours ago

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

10 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

12 hours ago

नौवीं अनुसूची पर उठे सवाल: "कानूनी है, लेकिन जवाबदेह नहीं", 75 साल बाद पहले संविधान संशोधन की समीक्षा

पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश, एएसजी समेत पैनल के सदस्यों ने बेंगलुरु में आयोजित गोलमेज चर्चा में 1951 के उस संशोधन पर विचार किया, जिसने कानूनों को न्यायिक समीक्षा से सुरक्षा प्रदान की थी.

15 hours ago