होम / बिजनेस / Twitter के इन 2 भारतीय ऑफिस पर लगा ताला, जानें क्या है पूरा मामला 

Twitter के इन 2 भारतीय ऑफिस पर लगा ताला, जानें क्या है पूरा मामला 

ट्विटर के मालिक ईलॉन मस्क लगातार कॉस्ट कटिंग कर रहे हैं. भारत के ऑफिस बंद करना इसी का हिस्सा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जब से ईलॉन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर की कमान संभाली है, तब से सोशल मीडिया की यह 'चिड़िया' नेगेटिव खबरों के लिए चर्चा में है. अब खबर है कि बढ़ते खर्चे को कम करने के लिए ट्विटर इंक ने भारत में अपने तीन में से 2 ऑफिस बंद कर दिए हैं और स्टाफ से घर से काम करने के लिए कहा है. Twitter के नई दिल्ली और मुंबई के दफ्तर पर ताला लग गया है. हालांकि, उसका बेंगलुरु स्थित टेक हब का दफ्तर अभी भी चल रहा है.

कॉस्ट कटिंग की कवायद
ट्विटर ने पिछले साल नवंबर में भारत में अपने 90 फीसदी स्टाफ की छुट्टी कर दी थी. अब कंपनी ने अपने दो दफ्तरों को भी बंद कर दिया है. Bloomberg ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि ईलॉन मस्क ने नेतृत्व वाले ट्विटर ने भारत के दिल्ली और मुंबई के ऑफिस पर ताला लगा दिया है. ऐसा मस्क की कॉस्ट कटिंग की योजना के चलते किया गया है. हालांकि, ट्विटर की तरफ से इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया है.   

कहा कुछ, किया कुछ और
कंपनी के सीईओ मस्क ने कुछ समय पहले कहा था कि वह 2023 के अंत तक Twitter में वित्तीय स्थिरता लाना चाहते हैं और इसके लिए कड़े फैसले लेने होंगे. पिछले साल मस्क ने बड़े पैमाने पर ट्विटर कर्मचारियों को नौकरी से बाहर किया था. इसके साथ ही मौजूदा कर्मचारियों की सुविधाओं में भी काफी कटौती की गई है. बता दें कि ईलॉन मस्क लगातार अपने बयान बदलते रहे हैं. पहले उन्होंने कहा था कि ट्विटर में कोई छंटनी नहीं होगी, लेकिन 50 फीसदी कर्मचारियों की छुट्टी कर दी. फिर उन्होंने कहा था कि ये आखिरी छंटनी है, मगर इसके कुछ समय बाद ट्विटर ने फिर कुछ कर्मचारियों को निकाल दिया.

नहीं भरा ऑफिस का रेंट  
इससे पहले खबर आई थी कि ट्विटर अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित अपने ऑफिस का किराया तक नहीं चुका पाई है. इस वजह से उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. बिल्डिंग के मालिक ने 16 दिसंबर को ही Elon Musk को बता दिया था कि हार्टफोर्ड बिल्डिंग की 30वीं मंजिल की लीज पांच दिनों में खत्म हो रही है. अगर किराया नहीं चुकाया गया, तो उन्हें कानूनी कार्रवाई का सहारा लेना होगा, लेकिन मस्क पर इसका कोई असर नहीं हुआ. जिसके चलते सैन फ्रांसिस्को के स्टेट कोर्ट में याचिका दायर कर दी गई है.  

खाली नहीं कर रहे जगह 
यह भी सामने आया है कि किराया नहीं भरने का मामला केवल सैन फ्रांसिस्को स्थित ऑफिस तक ही सीमित नहीं है. दुनिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी Elon Musk की कंपनी ट्विटर ने दुनियाभर के कुछ अन्य ऑफिसों का किराया भी नहीं चुकाया है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मस्क के टि्वटर के टेकओवर के बाद से ही प्रॉपर्टी के मालिकों को किराया नहीं मिला है. इससे पता चलता है कि ट्विटर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. बिल्डिंग मालिक Twitter को उनकी प्रॉपर्टी खाली करने को कह रहे हैं, लेकिन कंपनी की ओर से कोई जवाब नहीं मिल रहा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

10 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

13 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

13 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

13 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

15 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

16 hours ago