होम / बिजनेस / मुश्किल में मस्क: टेस्ला के अरबों डॉलर के शेयर बेचे, इन्वेस्टर्स छोड़ रहे साथ; दौलत भी घटी

मुश्किल में मस्क: टेस्ला के अरबों डॉलर के शेयर बेचे, इन्वेस्टर्स छोड़ रहे साथ; दौलत भी घटी

ईलॉन मस्क के ट्विटर अधिग्रहण के बाद निवेशकों ने टेस्ला के शेयरों को बेचना शुरू कर दिया है, इस वजह से उनकी नेटवर्थ गिरी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

Twitter को अपना बनाने के बाद से ईलॉन मस्क की नेटवर्थ में गिरावट आ रही है. अब यह 200 बिलियन डॉलर के नीचे पहुंच गई है. हालांकि, अब भी वह दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं. दरअसल, मस्क के ट्विटर अधिग्रहण के बाद निवेशकों ने टेस्ला के शेयरों को बेचना शुरू कर दिया है, इस वजह से उनकी नेटवर्थ गिरी है. ईलॉन मस्क ने खुद भी टेस्ला के करीब 4 अरब डॉलर के शेयर बेच दिए हैं. बता दें कि मस्क ने ट्विटर सौदे के लिए ज्यादातर फाइनेंसिंग टेस्ला के शेयरों को बेचकर ही हासिल की है.

19.5 मिलियन शेयर बेचे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईलॉन मस्क ने अपनी कंपनी टेस्ला के 19.5 मिलियन शेयर बेच दिए हैं, जिनकी कीमत 3.95 बिलियन डॉलर है. मस्क ने यह कदम ट्विटर डील फाइनल होने के कुछ दिन बाद उठाया है. वहीं, टेस्ला के शेयर 52 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं. बीते कुछ समय से इनमें लगातार गिरावट आ रही है. दरअसल, मस्क के ट्विटर को अपना बनाने के बाद जिस तरह से कंपनी में उथल-पुथल चल रही है, उसे देखते हुए टेस्ला के निवेशकों को लग रहा है कि उनका ज़्यादातर समय अब ट्विटर में ही बीतेगा. ऐसे में कंपनी को नुकसान होना लाजमी है, इसलिए इन्वेस्टर्स Tesla के शेयर बेच रहे हैं. माना जा रहा है कि कंपनी के शेयर अभी और नीचे आ सकते हैं.

कुछ दिनों में घटी इतनी दौलत
वहीं, मस्क की नेटवर्थ अब 194.8 अरब डॉलर रह गई है. इस साल यह पहली बार है जब उनकी दौलत 200 अरब डॉलर से कम रह गई है. जबकि पिछले साल नवंबर की शुरुआत में उनकी नेटवर्थ 335 अरब डॉलर पहुंच गई थी. इस महीने (नवंबर) की शुरुआत में ही मस्क की संपत्ति 223.8 अरब डॉलर आंकी गई थी. इस साल उनकी कंपनी टेस्ला की मार्केट वैल्यू में भी करीब आधी गिरावट आई है. मस्क ने अप्रैल में ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदने का ऑफर दिया था. तब से उनकी नेटवर्थ में 70 अरब डॉलर की कमी आ चुकी है. 

निवेशकों की चिंता
इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के शेयरों की बिक्री की बात करें, तो मस्क ने ऐसा अगस्त के बाद पहली बार किया है. एक रेगुलेटरी फाइलिंग में मंगलवार को शेयरों की बिक्री की जानकारी दी गई है. निवेशकों ने पहले ही इस बात की आशंका जताई थी कि मस्क कंपनी के शेयरों में और बिक्री कर सकते हैं. पहले टेस्ला के शेयर इसलिए गिर रहे थे, क्योंकि इनवेस्टर्स को लग रहा था कि ट्विटर डील की फंडिंग के लिए मस्क टेस्ला के शेयरों को बेच सकते हैं और इसलिए निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेच रहे थे. जबकि अब निवेशकों को लग रहा है कि मस्क ट्विटर को ज्यादा समय दे सकते हैं, जिससे टेस्ला का प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 hour ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago