होम / बिजनेस / सेलिब्रिटीज़ से लेकर कंपनियां तक छोड़ रहीं साथ, घबराए मस्क ने बताया कितने बढ़े Twitter यूजर्स

सेलिब्रिटीज़ से लेकर कंपनियां तक छोड़ रहीं साथ, घबराए मस्क ने बताया कितने बढ़े Twitter यूजर्स

सोशल मीडिया की इस 'चिड़िया' को अपना बनाने के बाद से मस्क लगातार अपने फैसलों से दुनिया को चौंका रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में ईलॉन मस्क की माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर है और इसकी वजह भी वह खुद हैं. सोशल मीडिया की इस 'चिड़िया' को अपना बनाने के बाद से मस्क लगातार अपने फैसलों से दुनिया को चौंका रहे हैं. फिर चाहे वह ट्विटर के आधे कर्मचारियों को नौकरी से निकालना हो या ब्लू टिक के लिए फीस वसूलना. हालांकि, इसके लिए उनकी आलोचना भी हो रही है. कई सेलिब्रिटीज ट्विटर छोड़ने का ऐलान कर चुकी हैं और कुछ ने ऐसा कर भी दिया है. इतना ही नहीं, जनरल मोटर्स और फाइजर जैसी कई दिग्गज कंपनियों ने Twitter पर विज्ञापन देने पर रोक लगा दी है. इससे घबराए मस्क ने विज्ञापनदाताओं को रोकने के लिए डेली यूजर्स का आंकड़ा जारी किया है, ताकि कंपनियों को यह बताया जा सके कि ट्विटर पर विज्ञापन अब भी उतना ही फायदेमंद है, जितना पहले था. 

इन फैसलों से चौंकाया  
टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ ईलॉन मस्क ने ट्विटर खरीदने के बाद से सबको चौंकाए रखा है. सबसे पहले उन्होंने ट्विटर के तत्कालीन सीईओ पराग अग्रवाल सहित 4 टॉप अधिकारियों को नौकरी से हटाया. इसके बाद ट्विटर ब्लूटिक के लिए 8 डॉलर की फीस तय कर दी. इसके अलावा, कंटेंट लेंथ, मॉडरेशन जैसे कई अन्य बड़े बदलाव किए, लेकिन जब उन्होंने 50 फीसदी ट्विटर कर्मचारियों की छंटनी की बात कही, तो बवाल मच गया. हर तरफ उनकी आलोचना की जाने लगी. गौरतलब है कि छंटनी जद में ट्विटर के भारतीय कर्मचारी भी आए हैं. ट्विटर इंडिया के 250 में से 180 कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया है. 

इन कंपनियों ने दिया झटका
इस बीच, ऑडी और जनरल मिल्स जैसी दिग्गज कंपनियों ने ट्विटर पर अपने विज्ञापन रोकने का निर्णय लिया है. दरअसल, ये कंपनियां मस्क द्वारा लिए जा रहे फैसलों से प्रभावित नहीं हैं. साथ ही उन्हें ये भी लगता है कि टेस्ला के CEO के नेतृत्व में ट्विटर पर गलत जानकारी और हेट स्पीच में बढ़ोत्तरी होगी. इसलिए वो फिलहाल अपने विज्ञापन ट्विटर पर देखना नहीं चाहतीं. वहीं, फॉक्सवैगन, लेम्बोर्गिनी, बेंटले, पोर्श जैसी कार बनाने वालीं जनरल मोटर्स कंपनी और ऑडी ने भी ट्विटर पर अपने विज्ञापन रोक दिए हैं. ये कंपनियां देखना चाहती हैं कि मस्क के नेतृत्व में सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म कैसे काम करता है. यदि उन्हें भविष्य में लगता है कि सबकुछ ठीक है, तो वह विज्ञापन देना फिर से शुरू कर सकती हैं लेकिन फिलहाल तो उन्होंने मस्क को झटका दे दिया है. 

इतना बढ़ा यूजर ग्रोथ
कुछ विज्ञापन एजेंसियों ने भी ट्विटर से दूरी बना ली है. ट्विटर के 90% से अधिक रिवेन्यू में विज्ञापन एजेंसियों का बड़ा योगदान है, ऐसे में मस्क का घबराना लाजमी है. इसीलिए उन्होंने डेली यूजर्स का आंकड़ा जारी किया है. उन्होंने बताया है कि ट्विटर की दैनिक उपयोगकर्ता वृद्धि 'ऑल-टाइम हाई' पर पहुंच गई है. एक रिपोर्ट में ट्विटर के हवाले से बताया गया है कि दूसरी तिमाही में डेली यूजर ग्रोथ 15 फीसदी थी, जो मस्क के मालिक बनने के बाद अब बढ़कर 20 फीसदी हो गई है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

2 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago