होम / बिजनेस / Twitter के सवाल पर Apple के CEO से मिलने पहुंच गए मस्क, जानें फिर क्या हुआ आगे

Twitter के सवाल पर Apple के CEO से मिलने पहुंच गए मस्क, जानें फिर क्या हुआ आगे

ईलॉन मस्क कब क्या करेंगे, कोई नहीं जानता. ट्विटर को ऐप स्टोर से हटाए जाने की आशंका की बेच वो सीधे Apple के सीईओ से मिलने पहुंच गए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

Twitter के बॉस ईलॉन मस्क ने आईफोन बनाने वाली कंपनी Apple के सीईओ टिम कुक से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने Apple हेडक्वार्टर का एक वीडियो शेयर किया और बताया कि दोनों कंपनियों के बीच किसी तरह की कोई टेंशन नहीं है. दरअसल, Apple के App Store से ट्विटर को हटाए जाने की आशंका से जुड़ी कुछ खबरें सामने आई थीं. इसके बाद मस्क ने Google और Apple से मुकाबले के लिए स्मार्टफोन सेक्टर में उतरने के संकेत भी दिए थे. हालांकि, अब उनका कहना है कि Apple ने कभी ऐसा कुछ नहीं सोचा.

अब बताया गलतफहमी
ईलॉन मस्क का कहना है कि ट्विटर को ऐप स्टोर से हटाए जाने की बात महज एक गलतफहमी थी. Apple ने कभी भी Twitter को अपने ऐप स्टोर से हटाने के बारे में नहीं सोचा था. उन्होंने इस संबंध में एक ट्वीट करते हुए लिखा, 'अच्छी बातचीत. अन्य बातों के साथ-साथ हमने इस गलतफहमी को भी दूर कर लिया है कि ट्विटर को App Store से हटाया जा सकता है. टिम इस बात को लेकर बिल्कुल क्लियर थे कि Apple ने कभी इस बारे में विचार नहीं किया'.

धमकी का था आरोप
इससे पहले, मस्क ने आरोप लगाया था कि Apple ने ट्विटर को अपने ऐप स्टोर पर ब्लॉक करने की धमकी दी है, लेकिन इसकी वजह नहीं बताई है. इसके बाद उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कुक के ट्विटर अकाउंट को टैग करते हुए लिखा था कि यहां क्या चल रहा है. इतना ही नहीं, उन्होंने दावा किया था कि एपल ने ट्विटर पर ज्यादातर विज्ञापन बंद कर दिए दिए हैं. साथ ही उन्होंने पूछा था कि क्या Apple अमेरिका में फ्री स्पीच से नफरत करती है?

इस मुद्दे पर भी टेंशन
बता दें कि ईलॉन मस्क और Apple के बीच in-App Purchases को लेकर भी विवाद है. मस्क ने हाल ही में अपने एक ट्वीट में इन-ऐप खरीदारी के लिए Apple के ऐप स्टोर की ओर से ली जाने वाली फीस की आलोचना की थी. उन्होंने लिखा था- क्या आप जानते हैं कि एपल अपने ऐप स्टोर के माध्यम से खरीदी जाने वाली हर चीज पर गुप्त रूप से 30% टैक्स लगाती है. इसके साथ ही उन्होंने एक मीम भी शेयर किया गया था, जिससे ये संकेत मिल रहे थे कि वह फीस के बजाय Apple के साथ जंग को तैयार हैं. हालांकि, बाद में उन्होंने इसे डिलीट कर दिया था.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

13 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

14 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

17 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

18 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

18 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

13 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

14 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

18 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

13 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

16 hours ago