होम / बिजनेस / Musk ने कर्मचारियों को लिखा पहला पत्र, कहा- आने वाला वक्त कठिन, खत्म किया वर्क फ्रॉम होम

Musk ने कर्मचारियों को लिखा पहला पत्र, कहा- आने वाला वक्त कठिन, खत्म किया वर्क फ्रॉम होम

माइक्रोब्लागिंग साइट ट्विटर को खरीदने के बाद ईलॉन मस्क ने कर्मचारियों को पहली बार पत्र लिखते हुए कहा कि आने वाला वक्त काफी कठिन है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः माइक्रोब्लागिंग साइट ट्विटर को खरीदने के बाद ईलॉन मस्क ने कर्मचारियों को पहली बार पत्र लिखते हुए कहा कि आने वाला वक्त काफी कठिन है. मस्क ने इसके साथ ही कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम कल्चर को समाप्त करते हुए कहा कि सभी कर्मियों को प्रति सप्ताह कम से कम 40 घंटे काम करना होगा. 

कंपनी ने टिप्पणी के लिए रॉयटर्स के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया. जब ट्विटर ने मार्च में कार्यालय फिर से खोला, तो उसने कहा था कि कर्मचारी चाहें तो घर से काम कर सकते हैं. मस्क का यह कदम उनकी अन्य कंपनियों, स्पेसएक्स और टेस्ला इंक की नीतियों को दर्शाता है, जहां उन्होंने कर्मचारियों को सप्ताह में कम से कम 40 घंटे कार्यालय में काम करने या छोड़ने के लिए कहा था. हालांकि किसी के साथ कोई समस्या है तो उसे इससे छूट मिल सकती है.

गौरतलब है कि करीब दो सप्ताह पहले ही एलन मस्क ने ट्विटर की कमान संभाली है. उसके बाद से ही वह लगातार चौंकाने वाले फैसले रहे हैं. एलन मस्क ने दुनिया भर में ट्विटर के आधे से ज्यादा कर्मचारियों को हटा दिया है. इससे करीब 7,500 लोगों को नौकरी से निकाला गया है. भारत में ट्विटर इंडिया के 90 प्रतिशत कर्मचारियों को ईलॉन मस्क कंपनी से बाहर कर चुके हैं.

ट्विटर पर नाम बदलना पड़ सकता है भारी

इसके साथ ही मस्क ने ट्विटर के नियमों में एक और बड़ा बदलाव किया है, जिसके अनुसार अब ट्विटर यूजर अगर ट्विटर पर नाम बदलते है तो उनके अकाउंट से ब्लू टिक हट जाएगा. यानि की अगर अब अपने ट्विटर पर अपने नाम बदला तो आपके अकाउंट से ब्लू टिक हट जाएगा. जिसका मतलब आपका अकाउंट ऑफिसियल नहीं रहेगा.

सब्सक्रिप्शन सेवा भी जल्द होगी शुरू

मस्क ने पैसे चार्ज करने के बाद अब सब्सक्रिप्शन सेवा भी शुरू करने की घोषणा की है. फिलहाल सब्सक्रिप्शन से जुड़ी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है.

VIDEO: Credit Card पेमेंट की ड्यू डेट निकल जाने के बाद भी नहीं लगेगी पेनाल्टी!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

28 minutes ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago