✕

होम / बिजनेस / दूध महंगा, हाईवे का सफर महंगा, क्या अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगेगी आग?

दूध महंगा, हाईवे का सफर महंगा, क्या अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगेगी आग?

लोकसभा चुनाव के खत्म होते ही जनता को महंगाई का तोहफा मिल गया है. दूध से लेकर टोल टैक्स तक महंगा हो गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

चुनावी मौसम में जनता के ऊपर जिन राहतों की बरसात होती है, अक्सर इस मौसम के बीतने के बाद उनमें कटौती कर दी जाती है. दूध की कीमतों और और टोल टैक्स में इजाफे को इसके संकेत के रूप में देखा जा सकता है. भले ही सरकार ये कहे कि कीमतों पर उसका कोई नियंत्रण नहीं है, लेकिन चुनावी मौसम में दाम न बढ़ना और उसके तुरंत बाद ही मूल्यवृद्धि हो जाना असलियत बयां करने के लिए काफी है. अमूल दूध के दाम बढ़ाने के बाद मदर डेयरी ने भी झटका दे दिया है. वहीं, आज से देशभर में हाईवे का सफर भी महंगा हो गया है. ऐसे में यह सवाल लाजमी है कि क्या अगला नंबर पेट्रोल-डीजल का है?

...तो टूट जाएगी कमर
पेट्रोल-डीजल की कीमतें देश एक अधिकांश हिस्सों में शतक लगा रही हैं. डीजल भी अब कुछ खास सस्ता नहीं रहा है. मोदी सरकार के अब तक के कार्यकाल में तेल के दाम में बेतहाशा वृद्धि हुई है. डीजल का रिश्ता सीधे तौर पर महंगाई से जुड़ा है, ऐसे में जितनी तेजी से इसके दाम बढ़े, महंगाई का चक्का भी घूमता गया. अब यदि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर से इजाफा होता है तो जनता की मुश्किलों में इजाफा हो जाएगा. आंकड़ों से इतर महंगाई ने मिडिल क्लास का पहले से ही तेल निकाल रखा है. अब तेल के दाम में एक और वृद्धि उसकी कमर तोड़ देगी. 

मार्च में हुई थी कमी
पेट्रोल के दाम में आखिरी बार मार्च में बदलाव हुआ था. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने करीब 22 महीने के इंतजार के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में 2 रुपए की कटौती की थी. हालांकि, माना जा रहा था कि कंपनियां कम से कम 10 रुपए की कमी करेंगी, क्योंकि वह जिस घाटे की दुहाई देती आ रहीं थीं वो अब मुनाफे में तब्दील हो गया है और ऊपर से मौसम भी चुनावी है. लेकिन दिल खोलकर आम आदमी की जेब काटने वालीं कंपनियों ने राहत देने में कंजूसी दिखाई. लगातार कीमतें बढ़ाने के बाद केवल 2 रुपए की कमी की गई.

इस वजह से बढ़ी टेंशन
इस साल मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है. साथ ही ओपेक+ देशों के उत्पादन में कटौती के निर्णय ने भी इसमें इजाफा किया है. रविवार को ओपेक+ (OPEC+) देशों की बैठक में कटौती को जारी रखने का निर्णय लिया गया है. इससे आने वाले समय में कच्चा तेल महंगा हो सकता है. यदि ऐसा होता है, तो देश में पेट्रोल-डीजल के फिर से महंगा होने की आशंका बनी रहेगी. मार्च में जेपी मॉर्गन ने अनुमान जताया था कि रूस (Russia) की तरफ से क्रूड ऑयल (Crude Oil) उत्पादन में की गई कटौती से सितंबर तक ग्लोबल बेंचमार्क क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच सकती हैं. फिलहाल, इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 81.47 डॉलर प्रति बैरल है, जबकि WTI क्रूड 77.35 डॉलर प्रति बैरल पर बिल रहा है.

कंपनियों को मिलेगा फ्री हैंड
जानकारों का मानना है कि कच्चे तेल के दामों में थोड़े से इजाफे से भी भारत की तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे के लिए प्रेरित हो जाएंगी. अब चुनावी मौसम बीत चुका है, ऐसे में पूरी संभावना है कि सरकार भी इसके लिए उन्हें हरी झंडी दिखा दे. हालांकि, उनका यह भी कहना है कि लोकसभा चुनाव परिणाम के तुरंत बाद पेट्रोल-डीजल महंगा नहीं होगा. नई सरकार के गठन के कुछ दिन कंपनियों को फ्री हैंड दिया जा सकता है. उनके मुताबिक, सबकुछ इस पर निर्भर करेगा कि कच्चे तेल की कीमतों में कितना उछाल आता है.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

2 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

3 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

3 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

3 hours ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

5 hours ago

बड़ी खबरें

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

2 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

3 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

3 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

3 hours ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.

3 hours ago