होम / बिजनेस / ED की चार्जशीट में आया इस स्मार्टफोन कंपनी का नाम, जानिये क्या है पूरा मामला?

ED की चार्जशीट में आया इस स्मार्टफोन कंपनी का नाम, जानिये क्या है पूरा मामला?

Vivo ने साल 2014 से लेकर 2021 के बीच भारत से बाहर लगभग 1 लाख करोड़ रुपए का काला धन ट्रांसफर किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो (Vivo) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने जानकारी दी है कि वीवो को लेकर संस्था द्वारा काले धन के संबंध में एक जांच की जा रही थी और अब ED ने इस मामले में एक चार्जशीट भी दर्ज कर ली है. इतना ही नहीं, ED ने कंपनी पर PMLA (Prevention Of Money Laundering Act) की विभिन्न धाराओं के तहत चार्ज भी लगा दिए हैं. 

क्या है पूरा मामला?
प्रवर्तन निदेशालय (ED) का कहना है कि फर्जी कंपनियों का इस्तेमाल करके वीवो (Vivo) ने साल 2014 से लेकर 2021 के बीच भारत से बाहर लगभग 1 लाख करोड़ रुपए का काला धन ट्रांसफर किया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अक्टूबर में इसी मामले के संबंध में ED ने लावा इंटरनेशनल कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) हरी ओम राय को गिरफ्तार कर लिया था. हरी ओम राय के साथ-साथ प्रवर्तन निदेशालय ने चीनी नागरिक गांगवेन उर्फ एंड्रू कुआंग और चार्टर्ड अकाउंटेंट नितिन गर्ग और राजन मलिक को भी गिरफ्तार किया था. इस मामले की जांच की शुरुआत ED द्वारा 2022 में हुई थी और ED ने वीवो इंडिया (Vivo India) और उससे संबंधित लोगों पर पिछले साल जुलाई में छापेमारी भी की थी. 

कौन-कौन है जिम्मेदार
इस छापेमारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दावा किया था कि इस छापेमारी के बाद काले धन के एक प्रमुख रैकेट से पर्दा उठा है और साथ ही यह भी कहा था कि बहुत से चीनी नागरिक और भारतीय कंपनियां इस रैकेट का हिस्सा हैं. बुधवार को दिल्ली में एक विशेष अदालत के सामने दर्ज करवाई गई चार्जशीट में प्रवर्तन निदेशालय ने हरी ओम राय, गांगवेन क्यांग उर्फ एंड्रू कुआंग, नितिन गर्ग और राजन मलिक का नाम दर्ज करवाया है. ED का कहना है कि ये सभी लोग भारत से बड़ी मात्रा में काला धन बाहर ट्रान्सफर करने के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार हैं. 

Vivo ने दिया सरकार को धोखा?
इसके साथ ही ED ने यह भी कहा है कि 2014 में वीवो (Vivo) की एंट्री के साथ ही चीनी फोन निर्माता कंपनी ने विविध भारतीय शहरों में 19 अतिरिक्त कंपनियों की शुरुआत की थी और इन सभी कंपनियों के डायरेक्टर चीनी नागरिक थे और भारत में वीवो स्मार्टफोन की पूरी सप्लाई चेन का नियंत्रण भी इन्हीं चीनी नागरिकों की हाथ में था जो कंपनियों के शेयरहोल्डर्स भी थे. अक्टूबर में दर्ज करवाई गई अपनी रिमांड एप्लीकेशन में ED ने आरोप लगाया था कि आरोपी कंपनी वीवो ने भारतीय सरकार को धोखा दिया है और भारत में चीन द्वारा नियिंत्रित किये जाने वाले विभिन्न नेटवर्कों का जाल बिछाया है.
 
यह भी पढ़ें: IPO ला रही DOMS Industries के बारे में कितना जानते हैं आप?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

10 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

11 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

12 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

14 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

15 hours ago

बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

11 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.