✕

होम / बिजनेस / ED ने इस कंपनी के प्रमोटर को किया गिरफ्तार, 25,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का है आरोप

ED ने इस कंपनी के प्रमोटर को किया गिरफ्तार, 25,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का है आरोप

दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को अरविंद धाम की सात दिन की हिरासत दे दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को Amtek Group ऑफ कंपनीज के प्रमोटर अरविंद धाम की 7 दिन की हिरासत दे दी है. ईडी ने अरविंद धाम की गिरफ्तारी के बाद कोर्ट से उससे पूछताछ करने के लिए 14 दिन की हिरासत मांगी थी. विशेष सीबीआई न्यायाधीश भूपिंदर सिंह की अदालत में अरविंद को 17 जुलाई को पेश किया जाएगा. आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), गुरुग्राम जोनल ऑफिस ने M/s ACIL लिमिटेड और ग्रुप की अन्य कंपनियों के मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट, 2002 के प्रावधानों के तहत 09 जुलाई को अरविंद धाम को गिरफ्तार किया था.

कोर्ट ने 7 दिन की हिरासत में भेजा

ये गिरफ्तारी 25,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के बैंक धोखाधड़ी मामले के संबंध में की गई थी. गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश करने पर माननीय विशेष न्यायालय, राउज एवेन्यू, दिल्ली ने अरविंद धाम को सात दिन की ED रिमांड दी है. धाम को दिल्ली में एक स्पेशल PMLA (Prevention of Money Laundering Act) अदालत के समक्ष 10 जुलाई को पेश किया गया. ईडी ने कहा कि कंपनी और उसके डायरेक्टर्स के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला CBI की उस FIR से सामने आया है, जो IDBI Bank और बैंक ऑफ महाराष्ट्र की लिखित शिकायतों के आधार पर दर्ज की गई थी.

Amtek Group के खिलाफ क्या हैं आरोप?

IDBI बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शिकायतों के आधार पर CBI की ओर से FIR दर्ज करने के बाद ED ने अपनी जांच शुरू की थी. एजेंसी ने बताया कि यह आरोप लगाया गया था कि धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक विश्वासघात करके लोन्स का इस्तेमाल कहीं और किया गया, जिससे बैंकों को गलत तरीके से 673.35 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. सुप्रीम कोर्ट ने फरवरी में एमटेक ऑटो समूह की कंपनियों के खिलाफ एक जनहित याचिका पर फैसला सुनाते हुए प्रवर्तन निदेशालय को मामले की जांच करने का निर्देश दिया था.

पिछले महीने ED ने मारे छापे

ईडी ने पिछले महीने दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और नागपुर में अरविंद धाम, कंपनी के एक अन्य डायरेक्टर गौतम मल्होत्रा और अन्य के परिसरों पर छापे मारे थे. ED ने कहा कि एमटेक समूह ने 15 से अधिक बैंकों से लिए गए 25,000 करोड़ रुपये से अधिक के लोन का भुगतान नहीं किया है. एजेंसी ने आरोप लगाया कि धाम, विभिन्न कंपनियों में कई बेनामी संपत्तियों के बेनिफीशियल ओनर थे. इन कंपनियों में एमटेक समूह के कर्मचारी जैसे चपरासी, ड्राइवर, फील्ड बॉय और समूह की कंपनियों से कोई संबंध नहीं रखने वाले लोग डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे थे. ईडी ने कहा कि धाम ने अपने पास मौजूद ऐसी संपत्तियों के बारे में किसी भी बैंक या लेनदार को कभी नहीं बताया.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.