होम / बिजनेस / EaseMyTrip ने Q2FY23 में बनाया रिकॉर्ड, जानिए कैसी रही कंपनी की परफॉर्मेंस

EaseMyTrip ने Q2FY23 में बनाया रिकॉर्ड, जानिए कैसी रही कंपनी की परफॉर्मेंस

कंपनी ने बताया कि EaseMyTrip दूसरी सबसे बड़ी ट्रैवल पोर्टल है, जिसके 1.5 करोड़ यूजर्स है और इनकी संख्या तेजी से बढ़ रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: EaseMyTrip का Q2FY23 रिजल्ट बहुत शानदार रहा है. कंपनी का ग्रॉस बुकिंग रेवेन्यू (GBR) 1,977.7 करोड़ रुपये है, जो कंपनी के किसी भी क्वार्टर रिजल्ट का एक रिकॉर्ड है. Q1FY23 में कंपनी का GBR 1,663.1 करोड़ रुपये था. कंपनी ने पिछले फाइनेंशियल ईयर में जितनी ग्रोथ हासिल की थी, लगभग उतनी इस फाइनेंशियल ईयर का दूसरा क्वार्टर खत्म होते ही हासिल कर ली.

ऑपरेशंस से 100 करोड़ रुपये का रेवेन्यू
EaseMyTrip ने ऑपरेशंस से ही सिर्फ 100 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया है, जो इसका हाइएस्ट लेवल है. कंपनी के लिए यह FY23 बहुत अच्छा जा रहा है और उसने लगातार दूसरे क्वार्टर में जबर्दस्त ग्रोथ हासिल की है.

एशिया कप 2022 पर खर्च किए 13 करोड़ रुपये
EaseMyTrip ने अपने ब्रैंड में निवेश करना जारी रखा है. कंपनी ने एशिया कप 2022 को प्रायोजित करने के लिए 13 करोड़ रुपये खर्च भी किए. इसके अलावा कंपनी का अन्य मार्केटिंग खर्च 10 करोड़ रुपये से बढ़कर 30 करोड़ रुपये हो गया था, जिसे इस क्वार्टर में एडजस्ट कर लिया गया.

एयर सेगमेंट बुकिंग में शानदार बढ़त
कंपनी ने Q2FY23 में एयर सेगमेंट में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 1.5 गुना ज्यादा बुकिंग की, जबकि होटल्स की 1.7 गुना ज्यादा बुकिंग की. Q2FY23 का रिजल्ट घोषित करते हुए कंपनी ने कहा कि उसने Q2 में करीब 2000 करोड़ रुपये का सेल्स किया है. Q2 में क्रिकेट मार्केटिंग पर भी खर्च किया है.

EaseMyTrip दूसरी सबसे बड़ी ट्रैवल पोर्टल
कंपनी ने बताया कि EaseMyTrip दूसरी सबसे बड़ी ट्रैवल पोर्टल है, जिसके 1.5 करोड़ यूजर्स है और इनकी संख्या तेजी से बढ़ रही है. कंपनी पर कोई भी बैंक लोन नहीं है. इसके अलावा कंपनी बेहतर मैनेजमेंट की वजह से पिछले 14 साल से लगातार प्रॉफिट हासिल कर रही है.

EaseMyTrip की खासियत
कंपनी का हमेशा ध्यान ग्राहकों की सुविधाएं देने पर रहता है. यदि आप EaseMyTrip से बुकिंग करेंगे तो आपको कोई भी Convenience Fees नहीं देनी होगी. यदि किसी मेडिकल इमरजेंसी की वजह से लास्ट मोमेंट पर आप ट्रिप कैंसिल करते हैं तो बिना किसी पेनाल्टी के आपको फुल रिफंड दिया जाता है. कंपनी अपने ग्राहकों की इतनी सुविधाएं देती हैं कि उसकी माउथ पब्लिसिटी होती, जो ग्रोथ का सबसे बड़ा कारण होता है. कंपनी international markets में भी तेजी से अपनी दबदबा बना रही है.

VIDEO : कारों पर जनवरी से मार्च तक क्यों मिलता है सबसे ज्यादा डिस्काउंट?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago