✕

होम / बिजनेस / Ease My Trip ने मालदीव के लिए फिर से शुरू की सर्विस, तनाव की वजह से लगाई थी रोक

Ease My Trip ने मालदीव के लिए फिर से शुरू की सर्विस, तनाव की वजह से लगाई थी रोक

साल 2024 में ईज माय ट्रिप के स्टॉक में बड़ी गिरावट देखने को मिली है और स्टॉक साल की शुरुआत में 40.70 रुपये के लेवल से घटकर 33.32 रुपये पर गिर चुका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की दिग्गज ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म कंपनी ईज माय ट्रिप (EaseMyTrip) ने मालदीव ( Maldives) के लिए फिर से बुकिंग की शुरुआत कर दी है. कंपनी ने बताया कि भारत और मालदीव सरकार के बीच के रिश्तों के बेहतर होने और मालदीव के पर्यटन मंत्रालय के साथ रचनात्मक बातचीत के बाद बेहद सोच समझकर कंपनी ने फिर से बुकिंग को शुरू करने का फैसला किया है.

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी

EaseMyTrip.com के नाम से ट्रैवल टेक प्लेटफॉर्म चलाने वाली ईज ट्रिप प्लानर्स लिमिटेड (Easy Trip Planners Limited) ने स्टॉक एक्सचेंज के पास रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि ईज माय ट्रिप ने दोनों देशों की सरकार के द्विपक्षीय संबंधों में सुधार के बाद फिर से मालदीव के लिए बुकिंग को शुरू करने का फैसला किया है.

निशांत पिट्टी ने क्या कहा?

इस फैसले पर ईज माय ट्रिप के को-फाउंडर और सीईओ निशांत पिट्टी ने कहा, भारत और मालदीव के द्विपक्षीय रिश्तों में सुधार के सकारात्मक डेवलपमेंट के बाद हम फिर से मालदीव के लिए बुकिंग को शुरू करने जा रहे हैं. ये फैसला हमने हाल ही में मालदीव के पर्यटन मंत्रालय के प्रतिनिधियों के भारत और हमारे दफ्तर के दौरे के दौरान हुए सकारात्मक बातचीत के बाद लिया है. नेशन-फर्स्ट कंपनी के दौरान हम हमेशा अपनी सरकार के साथ खड़े हैं और उनके विजन को सपोर्ट करते हैं. उन्होंने कहा, ये दोनों देशों के बीच दोस्ती और पर्यटन को बढ़ावा देने के लक्ष्यों की दिशा में उठाया गया कदम है. 

तनाव के चलते बंद की थी मालदीव की बुकिंग
 
इस वर्ष की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद भारत और मालदीव के बीच तनाव बढ़ गया था. पीएम मोदी की मालदीव यात्रा पर वहां के सरकार के कुछ मंत्रियों ने सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट किए थे. इसके बाद प्रधानमंत्री और देश के अपमान भारतीयों और यहां की कई कंपनियों को नागवार गुजरा जिसके बाद मालदीव के बहिष्कार का दौर शुरू हो गया. ईज माय ट्रिप ने भी तब मालदीव सरकार का विरोध करते हुए सारी फ्लाइट बुकिंग कैंसिल कर दीं थी. तब सीईओ निशांत पिट्टी ने एक्स पोस्ट में लिखा था कि हम राष्ट्र के साथ एकजुट हैं. इसलिए कंपनी मालदीव की सभी फ्लाइट की बुकिंग सस्पेंड कर रही है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

17 minutes ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

25 minutes ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

2 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

2 hours ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

3 hours ago

बड़ी खबरें

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

17 minutes ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

25 minutes ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

2 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

2 hours ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

3 hours ago