होम / बिजनेस / मुश्किलों के भंवर में Dunzo, अब को-फाउंडर दलवीर सूरी छोड़ रहे कंपनी का साथ

मुश्किलों के भंवर में Dunzo, अब को-फाउंडर दलवीर सूरी छोड़ रहे कंपनी का साथ

क्विक कॉमर्स कंपनी डंजो (Dunzo) को लेकर पिछले कुछ समय से नेगेटिव खबरें सामने आ रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हाइपरलोकल क्विक कॉमर्स कंपनी डंजो (Dunzo) मुश्किलों के ऐसे भंवर में घिरती जा रही है. कर्मचारियों की सैलरी रोकने, बेंगलुरु ऑफिस छोड़ने जैसी नेगेटिव खबरों के बाद अब कंपनी अपने को-फाउंडर दलवीर सूरी के फैसले को लेकर चर्चा में है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सूरी ने कंपनी का साथ छोड़ने का फैसला कर लिया है. Dunzo के सीईओ कबीर बिस्वास ने ईमेल के माध्यम से कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी है. बता दें कि Dunzo की शुरुआत साल 2014 में हुई थी.

कंपनी के 4 को-फाउंडर
दलवीर सूरी ने कंपनी को मजबूत करने में अहम योगदान दिया है. उन्होंने मई 2015 में जब Dunzo का दामन थामा, तब वह केवल वॉट्सऐप पर ऑर्डर एक्सेप्ट करती थी. Dunzo के 4 को-फाउंडर हैं - कबीर बिस्वास, दलवीर सूरी, अंकुर अग्रवाल और मुकुंद झा. हालांकि, बिस्वास अकेले ऐसे को-फाउंडर हैं, जिनके पास कंपनी में इक्विटी है. बिस्वास की Dunzo में करीब 3.6 प्रतिशत हिस्सेदारी है. जबकि सूरी, अग्रवाल और झा को केवल फिक्स्ड सैलरी मिलती है. 

कैश क्रंच से जूझ रही कंपनी
दलवीर सूरी के कंपनी छोड़ने की खबर ऐसे समय आई है, जब डंजो (Dunzo) नकदी की कमी सहित तमाम समस्याओं से जूझ रही है. बताया जा रहा है कि सूरी पहले भी कंपनी छोड़ने का मन बना चुके थे, लेकिन CEO कबीर बिस्वास के साथ बातचीत के बाद उन्होंने अपना मन बदल लिया था, लेकिन इस बार उनका जाना तय है. सूरी वैसे तो कंपनी के सभी ऑपरेशन्स देखते थे, मगर उन पर विशेष रूप से Dunzo के B2B कारोबार को बढ़ाने की जिम्मेदारी थी. गौरतलब है कि डंजो क्विक-कॉमर्स बिजनेस से फोकस कम करके B2B कारोबार पर ज्यादा ध्यान दे रही है. क्योंकि क्विक-कॉमर्स में उसे घाटा हो रहा है. 

रिलायंस, गूगल का है निवेश
कंपनी इस समय कॉस्ट कटिंग कर रही है. इसी के चलते Dunzo ने बेंगलुरु में अपना ऑफिस स्पेस छोड़ दिया है और कई राउंड छंटनी कर चुकी है. इस कंपनी में रिलायंस रिटेल, गूगल सहित अन्य निवेशकों ने अच्छा-खासा पैसा लगा रखा है. पिछले साल की शुरुआत में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की रिटेल यूनिट रिलायंस रिटेल ने ग्रोसरी के ऑनलाइन डिलीवरी कारोबार में अपनी मौजूदगी को मजबूत करने के लिए डंजो में 25.8 प्रतिशत हिस्सेदारी 20 करोड़ डॉलर (लगभग 1488 करोड़ रुपए) में खरीदी थी. उस समय कंपनी की सेवाएं 7 मेट्रो शहरों में उपलब्ध थीं, जिसे जल्द ही 15 शहरों में विस्तारित करने की योजना थी. उस समय यह भी कहा गया था कि फंडिंग के अलावा डंजो और रिलायंस रिटेल आपस में कुछ व्यावसायिक साझेदारी भी करेंगी. वहीं,  कंपनी में गूगल की हिस्सेदारी लगभग 19 प्रतिशत है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

8 minutes ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

1 hour ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

2 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

2 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

3 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

1 hour ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

8 minutes ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.

4 hours ago