होम / बिजनेस / BEL को मिले इस ऑर्डर से शेयरों में आया उछाल, इतने प्रतिशत का हुआ इजाफा 

BEL को मिले इस ऑर्डर से शेयरों में आया उछाल, इतने प्रतिशत का हुआ इजाफा 

BEL की शुरुआत करने का मकसद ये था कि देश इलेक्ट्रिक उपकरणों और उसकी तकनीक में आत्‍मनिर्भर हो सके. 1 कारखाने से शुरू करने वाली ये कंपनी आज नौ कारखानों तक पहुंच चुकी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इलेक्‍ट्रॉनिक सेक्‍टर की नामी कपंनी BEL (भारत इलेक्‍ट्रोनिक लिमिटेड) को मिले 2000 करोड़ रुपये के ऑर्डर के बाद सोमवार को उसके शेयरों में तेजी देखने को मिली. कंपनी के शेयरों में सोमवार को 3 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली. BEL को ये ऑर्डर कोच्चि शिपयॉर्ड से मिला है. इस ऑर्डर में कंपनी को अलग-अलग प्रकार के सेंसर से लेकर, फायर कंट्रोल सिस्‍टम और अगली पीढ़ी के मिसाइल सिस्‍टम के लिए कम्‍यूनिकेशन उपकरणों की सप्‍लाई करनी है. 
शेयर में आई कितनी तेजी? 
सोमवार को बाजार खुलने के बाद कंपनी के शेयर में 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखने को मिली. दोपहर में 12.32 बजे पर खबर लिखे जाने पर कंपनी का शेयर 3. 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद 140.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. बीईएल के शेयर में पिछले एक महीने में 10 प्रतिशत तक की ग्रोथ देखने को मिली है. जबकि वहीं अगर पूरे साल का विश्‍लेषण करें तो अब तक कंपनी के शेयर में 40 प्रतिशत से ज्‍यादा का इजाफा हो चुका है. 

कहां-कहां से मिला है कंपनी कार ऑर्डर 
कंपनी को एक ओर जहां कोच्चि शिपयार्ड से 2118 करोड़ का ऑर्डर मिला है, वहीं दूसरी ओर AFNET SATCOM N/W से 886 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. कंपनी को इस साल में अब तक 14384 करोड़ रुपये का कुल ऑर्डर मिल चुका है. कंपनी ने पहली तिमाही में 530.84 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है. वहीं कंपनी के कुल रेवेन्‍यू की बात करें तो वो 12 प्रतिशत बढ़कर 3510.8 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है. जबकि पिछले वित्‍तीय वर्ष में ये 3112.8 करोड़ रुपये पर था.   
क्‍या करती है भारत इलेक्ट्रिकल लिमिटेड 
भारत इलेक्ट्रिकल कंपनी रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाली एक नवरत्‍न कंपनी है. ये कंपनी हमारी सेनाओं की तीनों यूनिट आर्मी, एयरफोर्स और नेवी के लिए अलग-अलग प्रकार के इलेक्ट्रिकल उपकरणों को बनाने का काम करती है. इस कंपनी की सथापना 1954 में की गई थी. इस कंपनी को बनाने का मकसद ये था कि देश इलेक्ट्रिकल साजो सामान के क्षेत्र में और उसकी तकनीक में पूरी तरह से आत्‍मनिर्भर हो सकेगा. इसके पहले कारखाने की शुरुआत बेंग्‍लुरु में की गई थी. लेकिन आज इसकी नौ उत्‍पादन इकाईयां स्‍थापित  हो चुकी हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

13 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

14 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

15 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

16 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

17 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

14 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

13 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.