✕

होम / बिजनेस / UP में सच होगा इंटरनेशनल फिल्‍म सिटी का ड्रीम प्रोजेक्‍ट, इस कंपनी को हुआ जमीन अलॉटमेंट

UP में सच होगा इंटरनेशनल फिल्‍म सिटी का ड्रीम प्रोजेक्‍ट, इस कंपनी को हुआ जमीन अलॉटमेंट

जेवर में बनने वाली इस इंटरनेशनल फिल्‍म सिटी में मेक इन इंडिया और मेक इन यूपी का पूरा ख्याल रखा जाएगा, जबकि न्‍यू टेक्‍नोलॉजी के लिए एक टीम विदेश भी जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

यूपी में बनने वाली फिल्‍म सिटी के लिए खुशखबरी सामने आई है. यूपी सरकार ने सीएम योगी आदित्‍यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्‍ट फिल्‍म सिटी के निर्माण के लिए जमीन का आवंटन कर दिया है. जमीन के इस आवंटन के बाद अगले दो माह में इंटरनेशनल फिल्म सिटी का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा. इंटरनेशनल फिल्म सिटी बनाने के लिए दिग्गज फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट एलएलपी व भूटानी ग्रुप को जिम्मेदारी दी गई है. योगी सरकार की ओर से कंपनी को जेवर में जमीन अलॉट करते हुए एलओए भी दे दिया गया है. 

फिल्‍म सिटी में दिखेगी UP और मेक इन इंडिया की झलक 
जेवर में बनने वाली इस इंटरनेशनल फिल्‍म सिटी में मेक इन इंडिया और मेक इन यूपी का पूरा ख्याल रखा जाएगा, जबकि नवीनतम तकनीक के लिए एक टीम फॉरेन कंट्रीज में जाकर वहां रिसर्च करेगी और उन तकनीक को भी यहां पर लाया जाएगा, ताकि फिल्म मेकिंग के लिए हर रिसोर्स एक ही जगह पर उपलब्ध कराया जा सके. मालूम हो कि उत्तर प्रदेश के जेवर में बनने वाली फिल्म सिटी के लिए बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप ने 18 परसेंट रेवेन्यू शेयर के साथ फाइनल बिड हासिल की है. अब कंपनी जल्द इस पर अमल करने जा रही है.   
 
इनकम नहीं पैशन के लिए बनेगी फिल्म सिटी 
जेवर की इस इंटरनेशनल फिल्‍म सिटी के आवंटन के लिए फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी टीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की. इस दौरान आईआईडीसी मनोज कुमार सिंह और यीडा के सीईओ अरुणवीर सिंह भी मौजूद रहे. इस मौके पर सीएम योगी ने बोनी कपूर को एलओए प्रदान किया. जमीन अलॉट होने के बाद अब बोनी कपूर की कंपनी और भूटानी ग्रुप इंटरनेशनल फिल्म सिटी के निर्माण के लिए फाइनल प्लान बनाने में जुट गए हैं.

क्‍या बोले बेव्यू प्रोजेक्ट एलएलपी के जीएम?  
इस अलॉटमेंट के बाद बेव्यू प्रोजेक्ट एलएलपी के जीएम राजीव अरोड़ा ने बताया कि सीएम के साथ मुलाकात बहुत अच्छी रही. हमने उन्हें फिल्म सिटी का ब्रोशर दिखाया, जिसे गौर से देखने के बाद वह काफी खुश थे. बोनी कपूर ने सीएम योगी को एश्योर किया कि यह इंटरनेशनल फिल्म सिटी वर्ल्ड क्लास फिल्म सिटी बनेगी.  फिल्म सिटी बनाना हमारा पैशन है. हम इनकम के लिए नहीं, बल्कि पैशन के लिए फिल्म सिटी बना रहे हैं. यहां आने वाले हर फिल्ममेकर को फिल्म मेकिंग से जुड़ी हर सुविधा प्रदान की जाएगी और वो यहां आने के बाद पूरी फिल्म बनाकर ही यहां से वापस जाएंगे. 

क्‍या बोले राजीव अरोड़ा? 
राजीव अरोड़ा ने कहा कि हमारा मकसद उत्तर प्रदेश में ऐसी फिल्म सिटी बनाना है जो बेस्ट भी हो और यूनिक भी हो. सीएम योगी की मंशा के अनुरूप हम ऐसी फिल्म सिटी का निर्माण करेंगे जो प्रदेश को विकास की नई ऊंचाई पर लेकर जाएगी. फिल्म प्रोडक्शन के लिए यूपी का नाम सिर्फ देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पहुंचे.

लेटेस्ट तकनीक के लिए विदेश जाएगी टीम
उन्होंने बताया कि यह फिल्म सिटी नवीनतम तकनीक और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी. यहां फिल्म मेकिंग में उन तकनीक का इस्तेमाल भी किया जा सकेगा, जो अब तक देश के अंदर संभव नहीं हो सका था. इसके लिए भारत समेत दुनिया भर के फिल्म मेकर्स को दुनिया के अन्य हिस्सों में जाना पड़ता है. उन्होंने बताया कि 9 अप्रैल के बाद बोनी कपूर स्वयं विदेशी दौरे पर जा रहे हैं. इनमें एलए और कई अन्य फॉरेन सिटीज शामिल हैं, जहां पर फिल्म शूटिंग से संबंधित नई तकनीक पर काम चल रहा है. हमारी टीम उस पर रिसर्च करेगी और उस तकनीक को यहां पर फिल्म सिटी में समायोजित किया जाएगा. 

सिनेमैटिक एडवेंचर का होगा अहसास
फिल्म सिटी के कांसेप्ट के हिसाब से यीडा में बन रही इंटरनेशनल फिल्म सिटी, फिल्ममेकर्स को एक सिनेमैटिक एडवेंचर का अहसास कराएगी. सबसे खास बात ये होगी कि फिल्म मेकर्स को यहां आने के बाद कहीं और नहीं जाना होगा. भारत की सभी पॉपुलर लोकेशंस के साथ ही फॉरेन लोकेशंस भी उन्हें यहीं मिल जाएंगी. कश्मीर और हिमाचल के बर्फ से ढके पहाड़ों से लेकर गोवा के प्राकृतिक समुद्र तटों तक और दिल्ली की प्रमुख इमारतों से लेकर केरल की हरियाली तक, फिल्ममेकर्स को एक ही स्थान पर भारत की विविधता को कैप्चर करने का अवसर मिलेगा. 

ये भी पढ़ें: वेदांता को सेबी ने दिया झटका, इस कंपनी को 77 करोड़ भुगतान करने का आदेश
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

21 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

21 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

21 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

21 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.