✕

होम / बिजनेस / अब IPO की तैयारी में जुटी दिग्गज Healthcare कंपनी, बन सकता है रिकॉर्ड!

अब IPO की तैयारी में जुटी दिग्गज Healthcare कंपनी, बन सकता है रिकॉर्ड!

इस साल अब तक कई कंपनियों के आईपीओ आ चुके हैं, जिनमें से अधिकांश उम्मीदों पर कहते उतरे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इस साल आने वाले IPOs की लिस्ट में एक और नाम जुड़ने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल की पैरेंट कंपनी डॉ. अग्रवाल्स हेल्थकेयर अपना आईपीओ (Dr Agarwals Healthcare IPO) लाने की तैयारी जुटी हुई है. कंपनी ने इसके लिए 5 निवेश बैंकों को सलाहकार नियुक्त किया है. कंपनी की योजना वित्त वर्ष 2025 में आईपीओ से लगभग 3000 करोड़ रुपए जुटाने की है. बता दें कि 2024 में अब तक कई कंपनियों के आईपीओ आ चुके हैं, जिनमें से अधिकांश उम्मीदों पर खरे उतरे हैं.  

किसकी, कितनी हिस्सेदारी?
डॉ. अग्रवाल्स हेल्थकेयर में सिंगापुर की इनवेस्टमेंट कंपनी टेमासेक और अमेरिका की प्राइवेट इक्विटी फर्म TPG ग्रोथ का भी पैसा लगा है. इन दोनों की कंपनी में कुल मिलाकर लगभग 60% हिस्सेदारी है. जबकि डॉ. अग्रवाल्स हेल्थकेयर की डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल्स में 71.75% हिस्सेदारी है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यदि डॉ. अग्रवाल्स हेल्थकेयर का आईपीओ आता है, तो यह किसी हेल्थकेयर/हॉस्पिटल चेन का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा. फिलहाल ये रिकॉर्ड मेदांता हॉस्पिटल ऑपरेट करने वाली ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड के नाम है, जिसने 2022 में IPO से 2200 करोड़ रुपए जुटाए थे.

तब जुटाए थे इतने करोड़
मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि आईपीओ के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल, जेफरीज, बोफा सिक्योरिटीज, मॉर्गन स्टेनली और मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज को सलाहकार चुना गया है. आईपीओ के साइज को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यह 3000 करोड़ रुपए तक का हो सकता है. गौरतलब है कि डॉ. अग्रवाल्स हेल्थकेयर ने पिछले साल अगस्त में टेमासेक और टीपीजी ग्रोथ से 6000 करोड़ रुपए की वैल्यूएशन पर 650 करोड़ जुटाए थे. 

क्या होता है IPO?
जब कोई कंपनी इक्विटी मार्केट से यानी शेयर बाजार से पैसे जुटाना चाहती है तो उसके पास बहुत से तरीके होते हैं. उसी में से एक तरीका होता है IPO. दूसरे शब्दों में कहें तो जब कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर पब्लिक में बेचने के लिए ऑफर करती है, तो उसे Initial Public Offering या IPO कहते हैं. ये शेयर BSE और NSE जैसे स्टॉक एक्सचेंज के जरिए निवेशकों की खरीद के लिए रखे जाते हैं. जब ये शेयर निवेशकों द्वारा खरीद लिए जाते हैं तो वो कंपनी स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट हो जाती है. सरल शब्दों में कहें तो कंपनी शेयरों के रूप में अपनी कुछ हिस्सेदार निवेशकों को बेच देती है और उससे पैसा जुटाती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

21 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

21 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

21 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

21 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.