✕

होम / बिजनेस / DP World के लिए आज बड़ा दिन, साइन करने जा रही है ये अग्रीमेंट

DP World के लिए आज बड़ा दिन, साइन करने जा रही है ये अग्रीमेंट

DP वर्ल्ड आज दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मेगा-कंटेनर टर्मिनल के डेवलपमेंट को लेकर एक अग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करने जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

स्मार्ट एंड-टू-एंड लॉजिस्टिक्स की लीडिंग ग्लोबल प्रोवाइडर DP वर्ल्ड गुजरात के कांडला में नए 2.19 मिलियन EU प्रति वर्ष वाले मेगा-कंटेनर टर्मिनल के विकास, संचालन और रखरखाव के लिए आज दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी के साथ एक कन्सेशन अग्रीमेंट साइन करने जा रही है. 

ये रहेंगे उपस्थित
इस कन्सेशन अग्रीमेंट पर बंदरगाह मंत्री सर्बानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal) और DP वर्ल्ड के ग्रुप चेयरमैन एवं सीईओ सुल्तान अहमद बिन सुलेयम (Sultan Ahmed Bin Sulayem) की उपस्थिति में, दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण के अध्यक्ष एसके मेहता और DP वर्ल्ड के इंडियन सबकॉन्टिनेंट, मिडिल ईस्ट एवं नॉर्थ अफ्रीका के MD एवं सीईओ रिजवान अहमद हस्ताक्षर करेंगे. यह अग्रीमेंट साइनिंग सेरेमनी नई दिल्ली के टैक्टिक 1 और 2, अलोफ्ट होटल एयरोसिटी में रात 8 बजे आयोजित की जाएगी. 

बढ़ जाएगी क्षमता
टूना-टेकरा में मेगा-कंटेनर टर्मिनल विकसित करने की स्वीकृति जनवरी 2023 में हिंदुस्तान इंफ्रालॉग प्राइवेट लिमिटेड (डीपी वर्ल्ड और नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड का जॉइंट वेंचर) को दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी द्वारा बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर (बीओटी) आधार पर 30 साल की अवधि के लिए और 20 साल के विस्तार विकल्प के साथ प्रदान की गई थी. DP वर्ल्ड वर्तमान में भारत में पांच कंटेनर टर्मिनल संचालित करती है. इनमें से दो मुंबई में और मुंद्रा, कोचीन और चेन्नई में एक-एक शामिल हैं. इनकी संयुक्त क्षमता लगभग 6 मिलियन TEUs की है. टूना-टेकरा के जुड़ने से, डीपी वर्ल्ड की संयुक्त क्षमता 8.19 मिलियन TEUs हो जाएगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन में मेकअप के नए ट्रेंड, लोटस का स्किनकेयर के साथ खूबसूरती निखारने पर जोर

त्योहारों में पारंपरिक परिधानों के साथ मेकअप भी व्यक्तिगत स्टाइल का अहम हिस्सा बन जाता है. इस बार फेस्टिव ब्यूटी ट्रेंड में ऐसे मेकअप उत्पादों पर जोर है, जो रंगों और आकर्षक लुक के साथ त्वचा की देखभाल को भी ध्यान में रखते हैं.

1 day ago

तमिलनाडु में विमान ईंधन पर टैक्स में बड़ी कटौती, चेन्नई एयरपोर्ट पर वैट 29% से घटकर 16% हुआ

नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी और 31 अक्टूबर 2027 तक प्रभावी रहेंगी. इस फैसले से एयरलाइंस की परिचालन लागत घटाने और क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल कारोबार को ₹1,254 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 36.5% बढ़ा

कंपनी ने दूसरी तिमाही के दौरान अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को भी मजबूत किया. Prawaas 5.0 में अगली पीढ़ी के पैसेंजर मोबिलिटी सॉल्यूशन पेश किए गए.

1 day ago

RBI ने बैंकिंग सिस्टम में डाले ₹2.5 लाख करोड़, SBI रिसर्च ने मौद्रिक नीति के रुख पर उठाए सवाल

SBI रिसर्च के मुताबिक, आरबीआई की ओर से नकदी डालने और मौद्रिक सख्ती की रणनीति एक-दूसरे से मेल नहीं खाती. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सरकारी बॉन्ड पर यील्ड ऊंची बनी रह सकती है.

1 day ago

खाद्य प्रसंस्करण बाजार 2030 तक 600 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब सरकार के खाद्य प्रसंस्करण विभाग की प्रधान सचिव राखी गुप्ता भंडारी ने कहा, खेतों के नजदीक भंडारण और प्रसंस्करण सुविधाओं की कमी से हर साल करीब 1.53 लाख करोड़ रुपये की कृषि उपज बर्बाद होती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत के निजी क्षेत्र की ग्रोथ 4 महीने के उच्च स्तर पर, सर्विस सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

अक्टूबर में HSBC कंपोजिट PMI बढ़कर 56.7 पर पहुंचा, निर्यात ऑर्डर में जून 2025 के बाद सबसे तेज उछाल; मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी, रोजगार वृद्धि भी सुस्त

1 day ago

समुद्र मंथन का अर्थशास्त्र: समृद्धि के लिए विरोधी शक्तियों की जरूरत क्यों है

लेखिका प्रियंका शर्मा कैंतुरा इस लेख में बताती हैं कि देवताओं, असुरों और लक्ष्मी के प्राकट्य की प्राचीन कथा प्रतिस्पर्धा, सहयोग और धन सृजन के बारे में क्या सीख देती है.

20 hours ago