होम / बिजनेस / क्या आपको पता है बिहार से मुंबई आकर 43000 करोड़ की कंपनी खड़ी करने की ये कहानी?
क्या आपको पता है बिहार से मुंबई आकर 43000 करोड़ की कंपनी खड़ी करने की ये कहानी?
बिहार और मुंबई के बीच लगभग 1800 किलोमीटर की दूरी है और इस वक्त Alkem Lab की मार्केट कैपिटल 45000 करोड़ रुपए है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
आपने अक्सर ही ऐसी कहानियां सुनी होंगी जिसमें एक आदमी बिलकुल शुन्य से शुरुआत करके आसमान की बुलंदियों जितनी सफलता हासिल कर लेते हैं. लोग अक्सर छोटे शहर से निकलते हैं और अपनी म्हणत के बलबूते पर दिल्ली या फिर मुंबई जैसे शहरों में सफलता प्राप्त करते हैं. मुंबई एक ऐसा शहर है जिसे फिल्म और बिजनेस दोनों के लिए ही जाना जाता है और इसे सपनों की नगरी भी कहा जाता है. आज हम आपको जो सफलता की कहानी सुनाने जा रहे हैं वो एक ऐसे ही शख्स की है जिसने छोटे से शहर से अपनी शुरुआत तो कि मगर मुंबई में अपनी पहचान बना ली.
बिहार से मुंबई तक
ये कहानी जानी मानी फार्मा कंपनी Alkem Lab के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बासुदेव सिंह की है. इस वक्त Alkem Lab की मार्केट कैपिटल लगभग 45000 करोड़ रुपए है लेकिन क्या आप यकीन करेंगे कि इस कंपनी की शुरुआत बस 5 लाख रुपयों से हुई थी. बिहार और मुंबई के बीच लगभग 1800 किलोमीटर की दूरी है. एक वक्त पर बासुदेव सिंह बिहार के एक कॉलेज में प्रोफेसर हुआ करते थे, लेकिन बासुदेव सिंह उद्योगपति बनना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने जिंदगी के सबसे मुश्किल और बड़े फैसलों में से एक लिया और यह फैसला था नौकरी छोड़ के बिजनेस की शुरुआत करना. इस बिजनेस की शुरुआत बासुदेव ने अपने भाई के साथ की थी.
एक दवा से हुआ जादू
1962 में उन्होंने बिहार में फार्मा डिस्ट्रीब्युशन में हाथ बताना शुरू किया और उन्हें इस कारोबार में काफी सफलता भी मिली जिसके बाद उन्होंने फैसला किया कि वह अपनी खुद की फार्मा कंपनी खड़ी करेंगे. इसके बाद सिर्फ 5 लाख रुपयों के साथ उन्होंने अपनी फार्मा कंपनी की शुरूआत करने का फैसला लिया और इसके लिए वह मुंबई आ गए. साल 1973 में बासुदेव आने अपने भाई के साथ मिलकर Alkem Laboratories की स्थापना की और सिर्फ 11 सालों के बाद 1984 में कंपनी 10 करोड़ रुपयों के टर्नओवर तक पहुंच गई थी. दरअसल कंपनी ने टैक्सीम नाम की एक दवा लॉन्च की थी और इस दवा की बदौलत कंपनी उस मुकाम तक पहुंची जहां बासुदेव सिंह इसे ले जाना चाहते थे. भारत में 100 करोड़ रुपयों की वार्षिक बिक्री पार करने वाली पहली एंटी बैक्टीरियल दवा टैक्सीम ही थी. इस एक दवा की बदौलत ही 2008 तक Alkem Lab ने कमाई के मामले में 1000 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया.
यह भी पढ़ें: Tata Power ने हासिल की ये नई उपलब्धि, खिल उठे इन्वेस्टर्स के चेहरे!
टैग्स