✕

होम / बिजनेस / आप जानते हैं किन Stocks में पैसा लगा रही हैं भारतीय महिलाएं?  जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे

आप जानते हैं किन Stocks में पैसा लगा रही हैं भारतीय महिलाएं?  जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे

पिछले कुछ सालों में भारत में निवेश को लेकर एक अलग तरह की सोच पैदा हुई है. इसी का नतीजा है कि भारतीय और विदेशी सार्वजनिक बाजारों में महिलाओं की भागीदारी में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार जो हमेशा से ही एक खास तबके के लिए निवेश के साधन के तौर पर जाना जाता है. लेकिन पिछले कुछ सालों में शेयर बाजार को लेकर अलग-अलग उम्र और पेशे से जुड़े लोगों की दिलचस्‍पी इसमें देखने को मिल रही है. हालात ये हैं कि अब महिलाएं भी शेयर बाजार में जमकर पैसा निवेश कर रही हैं. हाल ही सामने आई एक इंवेस्‍टरमेंट फोरम वेस्टेड फाइनेंस की एक रिपोर्ट बताती है कि भारतीय महिलाएं कई विदेशी कंपनियों के शेयरों में निवेश कर रही हैं.ये प्रतिशत पिछले कुछ सालों से बढ़ता जा रहा है.

किन कंपनियों के शेयरों में कर रही हैं निवेश 
वेस्‍टेड फाइनेंस की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय महिलाएं  टेस्ला, अमेज़ॅन, ऐप्पल, गूगल, मेटा जो पहले फेसबुक के रूप में जाना जाता था, एनवीआईडीआईए और स्पॉटिफ़ जैसे टॉप शेयर हैं, जिनमें भारतीय महिलाएं निवेश कर रही हैं. रिपोर्ट ये भी बताती है कि भारत में पिछले कुछ समय में निवेश को लेकर सोच में बड़ा बदलाव हुआ है. इसके अलावा, भारतीय और विदेशी सार्वजनिक बाजारों में महिलाओं की भागीदारी में भी वृद्धि हुई है. पिछले एक साल से प्लेटफॉर्म पर महिला निवेशकों की संख्या में 108 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. वेस्‍टेड फाइनेंस के आंकड़े बताते हैं कि Active खातों की संख्या केवल 15 प्रतिशत सामने आई है. 

किस उम्र की महिलाएं ज्‍यादा कर रही हैं निवेश 
निवेश संस्‍था की ये रिपोर्ट ये भी बता रही है कि भारत में मौजूदा जनरेशन की महिलाएं ज्यादा निवेश कर रही हैं. आंकड़ों में अगर देखें तो 60 प्रतिशत महिला निवेशक वो हैं जो 1981-1995 के बीच पैदा हुई हैं और 20 प्रतिशत हैं महिलाएं वो हैं जो जेनरेशनएक्स कहलाती हैं और 1965-1980 के बीच पैदा हुई हैं.

क्‍या बोले सर्वे कंपनी के प्रमुख  
वेस्टेड फाइनेंस के सह-संस्थापक और सीईओ वीरम शाह ने तकनीकी शेयरों में महिलाओं की रुचि को बढ़ाने पर कहा कि महिला निवेशक उन तकनीकी दिग्गजों की ओर अधिक झुक रही हैं और उन कंपनियों में निवेश करने में रुचि दिखा रही हैं जो उनके दैनिक जीवन का हिस्सा हैं. रिपोर्ट ये भी बता रही है कि अमेरिकी शेयर बाजार में महिला निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए अभी भी पर्याप्त गुंजाइश है. टेक शेयरों के अलावा, रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि जब निवेश की बात आती है तो ईटीएफ या एक्सचेंज ट्रेडेड फंड महिलाओं के बीच पसंदीदा होते हैं. ईटीएफ किसी खास इंडेक्स, सेक्टर या कमोडिटी को ट्रैक करते हैं. वे काफी हद तक म्यूचुअल फंड की तरह काम करते हैं सिवाय इसके कि उन्हें नियमित स्टॉक की तरह स्टॉक एक्सचेंज में खरीदा या बेचा जा सकता है.
 
दुनियाभर के बाजार मंदी देख रहे हैं 
रिपोर्ट बताती है कि दुनिया भर के बाजार, कम प्रदर्शन कर रहे हैं और वो एक तरह की मंदी का सामना कर रहे हैं. उदाहरण के लिए, S&P 500 इंडेक्स, वर्तमान में एक साल पहले 25.96 गुना और दो साल पहले 40 गुना की तुलना में 19.72 गुना के प्राइस टू अर्निंग (P/E) अनुपात पर कारोबार कर रहा है. एक वर्ष की अवधि (30 जनवरी, 2023 तक) में अल्फाबेट, टेस्ला और मेटा जैसे व्यक्तिगत शेयरों में भी क्रमशः 25 प्रतिशत, 43 प्रतिशत और 50 प्रतिशत की तेजी से गिरावट आई है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

तमिलनाडु में 5 लाख से अधिक ग्रामीण घरों को मिलेगा ब्रॉडबैंड कनेक्शन, केंद्र ने दी सब्सिडी को मंजूरी

संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के तहत तमिलनाडु के 4,767 गांवों तक मांग के आधार पर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाई जाएगी. केंद्र की वित्तीय सहायता से ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट नेटवर्क का विस्तार और डिजिटल सेवाओं तक पहुंच आसान होगी.

14 hours ago

पीयूष गोयल की FMCG कंपनियों से अपील, ONDC के जरिए 1.4 करोड़ किराना दुकानों को डिजिटल बनाने में करें सहयोग

सरकार का लक्ष्य डिजिटल खरीदारी को बढ़ावा देने, सप्लाई चेन मजबूत करने और छोटे खुदरा कारोबारियों को कर्ज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उद्योग जगत के साथ मिलकर काम करना है.

14 hours ago

IDBI बेच रही थी LIC, उसी दौरान Fairfax की कंपनी के बोर्ड में भी रहे LIC के निदेशक

पूर्व नीति आयोग प्रमुख, RBI के डिप्टी गवर्नर, SEBI बोर्ड के सदस्य, रक्षा सचिव और LIC के चेयरमैन जैसे सार्वजनिक पदों पर रह चुके लोगों को Fairfax की भारतीय कंपनियों ने अपने साथ जोड़ा.

17 hours ago

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट, 1.2 अरब डॉलर घटे; सोने के भंडार में भी बड़ी कमी

गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 2.6 अरब डॉलर की कमी, विदेशी मुद्रा संपत्ति और SDR में दर्ज हुई बढ़ोतरी; सितंबर में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद से Forex Reserve में जारी है गिरावट

17 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 40.6% बढ़कर ₹25,548 करोड़ पहुंचा, रेवेन्यू में 28.6% का उछाल

ऑयल-टू-केमिकल्स और डिजिटल कारोबार के दम पर कंपनी ने दर्ज की मजबूत ग्रोथ, रिटेल कारोबार के एबिटा में आई गिरावट; ₹15,000 करोड़ जुटाने के लिए एनसीडी जारी करने को बोर्ड की मंजूरी

17 hours ago


बड़ी खबरें

दिल्ली में 1 नवंबर से BS-6 से पुराने वाहनों की नो एंट्री, जानें किन गाड़ियों को मिलेगी छूट

इस फैसले का असर दिल्ली से सटे हरियाणा के शहरों से आने वाले वाहनों पर भी पड़ेगा. खासतौर पर गुरुग्राम और फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को इस नियम का ध्यान रखना होगा.

12 hours ago

तमिलनाडु में 5 लाख से अधिक ग्रामीण घरों को मिलेगा ब्रॉडबैंड कनेक्शन, केंद्र ने दी सब्सिडी को मंजूरी

संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के तहत तमिलनाडु के 4,767 गांवों तक मांग के आधार पर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाई जाएगी. केंद्र की वित्तीय सहायता से ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट नेटवर्क का विस्तार और डिजिटल सेवाओं तक पहुंच आसान होगी.

14 hours ago

सोना 4,200 रुपये और चांदी 10 हजार रुपये टूटी, एक साल के निचले स्तर पर पहुंचे भाव; जानें गिरावट की वजह

MCX पर चांदी करीब 5 फीसदी और सोना 3 फीसदी तक टूट गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

13 hours ago

IDBI बेच रही थी LIC, उसी दौरान Fairfax की कंपनी के बोर्ड में भी रहे LIC के निदेशक

पूर्व नीति आयोग प्रमुख, RBI के डिप्टी गवर्नर, SEBI बोर्ड के सदस्य, रक्षा सचिव और LIC के चेयरमैन जैसे सार्वजनिक पदों पर रह चुके लोगों को Fairfax की भारतीय कंपनियों ने अपने साथ जोड़ा.

17 hours ago

पीयूष गोयल की FMCG कंपनियों से अपील, ONDC के जरिए 1.4 करोड़ किराना दुकानों को डिजिटल बनाने में करें सहयोग

सरकार का लक्ष्य डिजिटल खरीदारी को बढ़ावा देने, सप्लाई चेन मजबूत करने और छोटे खुदरा कारोबारियों को कर्ज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उद्योग जगत के साथ मिलकर काम करना है.

14 hours ago