✕

होम / बिजनेस / क्‍या आप भी जानते हैं Religare को लेकर जताए गए इस पूर्वानुमान के बारे में?

क्‍या आप भी जानते हैं Religare को लेकर जताए गए इस पूर्वानुमान के बारे में?

कहा जाता है कि शेयर बाजार में कुछ पूर्वानुमान हमेशा सही साबित होते हैं, रेलीगेयर को लेकर जताया गया ये पूर्वानुमान भी सही साबित हुआ. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार में कहा जाता है कि कंपनी का अंदरूनी आदमी शेयर के बारे में सड़क पर मौजूद आदमी से ज्‍यादा और सही जानता है इसलिए हमेशा शेयर बेचने और खरीदने को लेकर उसे फॉलो करना चाहिए. 

कई सीनियर अधिकारियों ने बेच दिए शेयर 
रेलिगेयर कंपनी के कई सीनियर अधिकारियों ने 19 सितंबर से लेकर 22 सितंबर तक कंपनी के कई शेयरों को बेचना शुरू कर दिया था. ये वो कर्मचारी थे जिनके पास कंपनी के ESOP (Employee Stock Option Scheme) के तहत शेयर मौजूद थे. 22 सितंबर की शाम को शुक्रवार को जब बाजार बंद हुआ तो उस दिन शेयर की कीमत 271 रुपये थी, ठीक उसके ए‍क दिन पहले कंपनी के शेयर ने 52 सप्‍ताह के हाई 281 रुपये को टच किया था. इन कर्मचारियों को समझ में आ गया कि ये इन्‍हें बेचने का सही समय है. इसका मतलब ये भी था कि एक महत्‍वपूर्ण घटना से पहले कंपनियों के कर्मचारियों के पास शेयर बेचने का ये सही मौका था. 

क्‍या हुआ 25 सितंबर को? 
इसके बाद 25 सितंबर को सुबह बाजार खुलने से पहले ठीक 8.34 बजे एक घोषणा होती है कि डाबर समूह की बर्मन फैमिली रेलिगेयर के 26 प्रतिशत शेयर खरीदने के लिए खुली बोली लगा रही है. बाजार के लिए ये घोषणा अच्‍छी थी क्‍योंकि उसमें बर्मन परिवार अपनी पूंजी लगाने जा रहा था. बर्मन फैमिली की बाजार में अपनी साख है, ये कारोबार को बढ़ाने के लिए जानी जाती है. इसका मतलब ये भी हुआ कि बर्मन परिवार अब रेलिगेयर में सबसे बड़ी हिस्‍सेदारी का मालिक हो जाएगा और प्रबंधन भी उसी का रहेगा. 

क्‍या हुआ सबसे चौंकाने वाला घटनाक्रम? 
सबसे चौंकाने वाला घटनाक्रम उसके बाद होता है जब बाजार में शेयर की कीमत गिर जाती है. क्‍योंकि पता चलता है कि कंपनी ने 2611 करोड़ रुपये की खुली बोली 235 रुपये प्रति शेयर के अनुसार लगाई है. जबकि 22 सितंबर को शेयर की कीमत 270 रुपये थी. ये इस बात का प्रतीक है कि कैसे पूर्वानुमान शेयर बाजार में कई बार सही साबित हो जाते हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

खाद्य प्रसंस्करण बाजार 2030 तक 600 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब सरकार के खाद्य प्रसंस्करण विभाग की प्रधान सचिव राखी गुप्ता भंडारी ने कहा, खेतों के नजदीक भंडारण और प्रसंस्करण सुविधाओं की कमी से हर साल करीब 1.53 लाख करोड़ रुपये की कृषि उपज बर्बाद होती है.

8 hours ago

शेयर बाजार में लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट, कच्चे तेल की महंगाई से बढ़ी चिंता; सेंसेक्स 124 अंक टूटा

निफ्टी 50 में 0.39% और सेंसेक्स में 0.17% की गिरावट, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में 20 महीने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट

9 hours ago

भारत की ग्रीन एनर्जी को चाहिए मजबूत ग्रिड, सस्ती बैटरी और घरेलू तकनीक

REI एक्सपो और द बैटरी शो इंडिया में 1,080 से अधिक प्रदर्शक और 1,400 वैश्विक ब्रांड शामिल, ऊर्जा भंडारण, घरेलू विनिर्माण और ग्रिड की क्षमता बढ़ाने पर जोर

9 hours ago

Jio IPO: एक करोड़ से ज्यादा आवेदन, निवेशकों की रिकॉर्ड दिलचस्पी के बीच भारत का सबसे बड़ा IPO बनने की तैयारी

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ में सबसे ज्यादा मांग क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) की ओर से आई. इस श्रेणी में आरक्षित शेयरों के मुकाबले 16.06 गुना बोलियां मिलीं.

11 hours ago

भारत के निजी क्षेत्र की ग्रोथ 4 महीने के उच्च स्तर पर, सर्विस सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

अक्टूबर में HSBC कंपोजिट PMI बढ़कर 56.7 पर पहुंचा, निर्यात ऑर्डर में जून 2025 के बाद सबसे तेज उछाल; मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी, रोजगार वृद्धि भी सुस्त

13 hours ago

बड़ी खबरें