होम / बिजनेस / क्‍या आपके पास भी है IPhone 12, फ्रांस ने इस कारण लगाई रोक

क्‍या आपके पास भी है iPhone 12, फ्रांस ने इस कारण लगाई रोक

Apple कंपनी का इस पूरे मामले पर कहना है कि आईफोन 12 2020 में लॉन्‍च हुआ था. लेकिन 2021 में उसे फ्रांस की सरकार के रेग्‍यूलेटरी सिस्‍टम से प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया था. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत में भले ही मौजूदा समय में मोबाइल रेडीएशन को लेकर विवाद न चल रहा हो लेकिन फ्रांस की सरकार ने आईफोन 12 पर इसी कारण से रोक लगा दी है. जबकि वहीं इस बैन पर आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्‍पल का कहना है कि उसका फोन पूरी तरह से सुरक्षित है और दुनिया भर की सभी एजेंसियों से उसे प्रमाण पत्र मिला हुआ है.  लेकिन सवाल ये फिर खड़ा हो गया है कि क्‍या आपका हमारा फोन विकीरण से सुरक्षित है. 

आखिर क्‍या है ये पूरा मामला? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दरअसल फ्रांसीसी नियामक प्राधिकरण ने हाल ही में ये एप्‍पल कंपनी के iphone 12 पर बैन लगा दिया.  फ्रांसीसी नियामक प्राधिकरण ने फोन से निकलने वाले रेडिएशन को लेकर चिंता जताई है.  नियामक की ओर से कहा गया है कि विकीरण जोखिम सीमा का उल्‍लंघन कर रहे हैं.  इस बात पर एक बार फिर चर्चा शुरु हो गई है कि क्‍या आपका हमारा मोबाइल फोन सुरक्षित है. 

रेडीएशन के आरोप पर एप्‍पल ने क्‍या कहा? 
नियामक द्वारा ये बात कहे जाने के बाद एप्‍पल ने भी इस पर अपनी बात रखी है. एप्‍पल की ओर से कहा गया है कि आई फोन 12 में किसी तरह की विकीरण समस्‍या नहीं है. एप्‍पल ने ये भी कहा है कि 2020 में इस फोन के लॉन्‍च होने के बाद 2021 में फोन ने फ्रांस में विकीरण टेस्‍ट को पूरी तरह से पास कर लिया था. इस फोन को इंटरनेशनल एजेंसियों से सर्टिफिकेट मिल चुके हैं. 

कैसे निकलता है फोन से विकीरण? 
दरअसल फोन से निकलने वाला विकीरण दो प्रकार का होता है. इसमें पहला आरएफ (रेडियाफ्रीक्‍वेंशी) विकीरण होता है और दूसरा ईएलएफ विकीरण. पहले किस्‍म का विकीरण जो कि आरएफ विकीरण होता है वो फोन से कॉल करते समय या इंटरनेट इस्‍तेमाल करते समय निकलता है. आरएफ विकीरण को सामान्‍य तौर पर सुरक्षित माना जाता है. दुनियाभर के अलग-अलग देशों की रेग्‍यूलेटरी संस्‍थाएं सुरक्षित विकीरण के लिए सुरक्षा मानक स्‍थापित करती हैं. उनका पालन करने पर ही फोन कंपनियों को देश में बेचने की अनुमति दी जाती है. इसी तरह दूसरा विकीरण होता है ईएलएफ विकीरण. ये किसी भी स्‍मार्ट फोन के इलेक्ट्रिक घटकों से आता है. इसे नॉन ऑयोनाइजिंग और सेफ माना जाता है. दरअसल इसकी जांच के लिए SAR वैल्‍यू बनाई गई है. इसे फोन कंपनियों को कम रखना होता है. जो भी कंपनी फोन बनाती है उसे तय मानकों का पालन करना होता है. 

क्‍या ये आपके लिए खतरे की घंटी है? 
अभी तक संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका की ओर से इस मामले में कई शोध किए गए हैं. लेकिन किसी भी शोध में ऐसा नहीं पाया गया है कि फोन से निकलने वाला रेडिएशन इंसानों के लिए खतरनाक है. विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने भी इसे किसी तरह से इंसानों के लिए खतरनाक नहीं पाया है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

8 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

9 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

11 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

8 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

9 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

16 hours ago