होम / बिजनेस / DMart के लिए 'रोऊं या हंसू' वाली स्थिति, Profit में आई कमी लेकिन रिवेन्यु बढ़ गया 

DMart के लिए 'रोऊं या हंसू' वाली स्थिति, Profit में आई कमी लेकिन रिवेन्यु बढ़ गया 

DMart लोगों की पसंद इसलिए बना हुआ है, क्योंकि यहां ग्रॉसरी का सामान सस्ते दामों में मिलता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिटेल चेन डीमार्ट (DMart) ने वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. कारोबारी साल 2022-23 की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले 2023-24 की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी के मुनाफे में कमी है, लेकिन रिवेन्यु में इजाफा हुआ है. यानी DMart के लिए तिमाही नतीजे मिले-जुले रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उसके कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट में सितंबर तिमाही में 9.09% की गिरावट आई है. उसका मुनाफा सालाना आधार पर 685.71 करोड़ रुपए से गिरकर 623.35 करोड़ रुपए रहा है. जबकि तिमाही आधार पर इसमें 5.36% की गिरावट रही.

इतना हो गया रिवेन्यु
सालाना आधार पर कंपनी का कंसालिडेटेड ऑपरेशनल रिवेन्यु 18.66% और तिमाही आधार पर 6.39% अधिक रहा है. DMart का कंसालिडेटेड ऑपरेशनल रिवेन्यु 12,624.37 करोड़ रुपए रहा है. जबकि एक साल पहले ये आंकड़ा 10,638.3 करोड़ रुपए था. कंपनी का EBITDA, यानी कामकाजी मुनाफा 12.7 फीसदी बढ़कर 1005 करोड़ रुपए हो गया है. एक साल पहले इसी अवधि में यह 892 करोड़ था. हालांकि, EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 8.4 फीसदी से गिरकर 8% पर आ गया है. बता दें कि DMart को एवेन्यू सुपरमार्ट्स ऑपरेट करती है.

कंपनी के स्टोर्स बढ़े
Dmart ने सितंबर तिमाही में 9 नए स्टोर खोले हैं और इस तरह उसके स्टोर्स की संख्या बढ़कर 336 हो गई है. हालांकि, कंपनी के मालिक राधाकिशन दमानी इस संख्या को 1500 तक पहुंचाना चाहते हैं. इस हिसाब से कंपनी की योजना अगले कुछ समय में 1216 नए स्टोर्स खोलने की है. D-Mart लोगों की पसंद इसलिए बना हुआ है, क्योंकि यहां ग्रॉसरी का सामान सस्ते दामों में मिलता है. इसकी शुरुआत 2002 में मुंबई में हुई थी, यहीं डी-मार्ट का पहला स्टोर खुला था. इसके बाद से अब तक कंपनी के 336 स्टोर्स खुल चुके हैं. राधाकिशन दमानी की डेराइव ट्रेडिंग एंड रिसॉर्ट्स नाम से एक इन्वेस्टमेंट कंपनी भी है, जिसके माध्यम से उन्होंने कई सेक्टर्स में पैसा लगाया हुआ है. जून 2023 तिमाही के दौरान उन्होंने United Breweries के काफी शेयर खरीदे थे.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

9 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

12 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

12 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

15 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

15 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

9 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

12 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

11 hours ago