✕

होम / बिजनेस / Muhurat Trading पर किन शेयरों पर लगाएं दांव? सामने आ गई पूरी लिस्ट, तुरंत करें चेक

Muhurat Trading पर किन शेयरों पर लगाएं दांव? सामने आ गई पूरी लिस्ट, तुरंत करें चेक

BSE में मुहूर्त ट्रेडिंग की शुरुआत 1957 में और NSE में 1992 में हुई थी. तब से हर दिवाली पर निवेशक स्टॉक मार्केट में कुछ न कुछ निवेश जरूर करते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

महाराष्ट्र में आज दीवाली मनाई जा रही है. इस मौके पर शेयर बाजार में आज छुट्टी है, लेकिन एक घंटे के लिए बाजार में कारोबार होगा. मुहूर्त ट्रेडिंग का समय  शाम 6 बजे से शाम 7 बजे तक रखा गया है. मुहूर्त ट्रेडिंग पर प्री-ओपनिंग सेशन शाम 5.45 बजे से 6 बजे तक होगा. मान्यता है कि मुहूर्त ट्रेडिंग में किए गए इन्वेस्टमेंट मुनाफा लेकर आता है और साल भर तक निवेशकों पर कृपा बनी रहती है. पिछले साल की बात करें, तो मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन 12 नवंबर को हुआ था. इस दौरान सेंसेक्स 355 अंक की बढ़त के साथ 65,259.45 और निफ्टी निफ्टी 100 अंकों की उछाल के साथ 19,525.55 पर बंद हुआ था

लिस्ट में हैं इनके नाम
इस बार मुहूर्त ट्रेडिंग पर कौनसे शेयर ट्रेंड करेंगे, सटीक तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है लेकिन एक्सपर्ट्स न कुछ स्टॉक ज़रूर सुझाए हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, कोटक सिक्योरिटीज ने निवेशकों को कुछ शेयर खरीदने की सलाह दी है. ब्रोकरेज फर्म की लिस्ट में  एक्सिस बैंक, Zomato, Aadhar Housing Finance, FIEM Industries, गोदरेज एग्रोवेट और Gravita India का नाम शामिल है. हालांकि, ब्रोकरेज फर्म ने इन स्टॉक्स को लंबी अवधि के हिसाब से चुना है. यानी मुनाफा कमाने के लिए आपको इन्हें लंबे समय तक अपने पोर्टफोलियो में रखना होगा.

1957 से हुई थी शुरुआत
मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान इक्विटी, कमोडिटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, इक्विटी फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस, और सिक्योरिटीज लेंडिंग और बॉरोइंग (SLB) जैसे कई सेगमेंट में ट्रेडिंग होगी. लक्ष्मी पूजन वाले दिन हर साल एक घंटे का यह विशेष ट्रेडिंग सेशन होता है. BSE में इसकी शुरुआत 1957 में और NSE में 1992 में हुई थी. तब से हर दिवाली पर निवेशक स्टॉक मार्केट में कुछ न कुछ निवेश जरूर करते हैं. मान्यता है कि मुहूर्त ट्रेडिंग में किए गए इन्वेस्टमेंट मुनाफा लेकर आता है और साल भर तक निवेशकों पर कृपा बनी रहती है. निवेशकों का मानना है कि मुहूर्त ट्रेडिंग में किया गया निवेश फलदायी रहता है. 2022 में मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान BSE सेंसेक्स महज एक घंटे में ही 524 अंक चढ़ गया था. जबकि 2021 में सेंसेक्स ने दिवाली के दिन करीब 296 अंकों की छलांग लगाई थी. इसी तरह, 2018, 19, 2020 में भी मूहुर्त ट्रेडिंग के दिन बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था. पिछले साल की बात करें, तो मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन 12 नवंबर को हुआ था. इस दौरान सेंसेक्स 355 अंक की बढ़त के साथ 65,259.45 और निफ्टी निफ्टी 100 अंकों की उछाल के साथ 19,525.55 पर बंद हुआ था.  

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

47 minutes ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

3 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

3 hours ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

4 hours ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

3 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

47 minutes ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

2 hours ago